Author: junior editor
बिलासपुर : दशहरा से पहले रावण दहन को लेकर एक बार फिर विवाद खडा हो गया है। साइंस कॉलेज मैदान में दशहरा उत्सव आयोजित करने के लिए नगर निगम के जोन क्रमांक 7 कार्यालय से करीब 20 लाख रुपए का टेंडर जारी होने के बाद राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप तेज हो गए हैं। मामला सामने आने के बाद महापौर पूजा विधानी ने साफ कर दिया कि साइंस कॉलेज मैदान के आयोजन में नगर निगम की कोई भूमिका नहीं होगी।महापौर के मुताबिक नगर निगम की ओर से इस साल भी दशहरा उत्सव और रावण दहन पुलिस ग्राउंड में ही कराया जाएगा। उनका…
नई दिल्ली। विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR के मुद्दे को लेकर दिल्ली में विपक्षी INDIA ब्लॉक का विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। 140 से ज्यादा विपक्षी सांसदों ने संसद से चुनाव आयोग की ओर मार्च शुरू किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर नेताओं को आगे बढ़ने से रोक दिया, जिसके बाद राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस अध्यक्ष समेत कई विपक्षी नेता सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। चुनाव आयोग तक मार्च के दौरान पुलिस ने लगाया बैरिकेड कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, NCP-SP सांसद सुप्रिया सुले और INDIA ब्लॉक के कई अन्य सांसद चुनाव…
Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान किया है। हरमनप्रीत ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने इस फैसले की जानकारी दी। हरमनप्रीत के नेतृत्व में भारतीय महिला क्रिकेट ने कई अहम उपलब्धियां हासिल की हैं। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम ने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था। ऐसे में उनका कप्तानी से हटने का फैसला भारतीय महिला क्रिकेट के लिए एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा…
Bank KYC Last Date: अगर आपका खाता SBI, PNB, Bank of Baroda या किसी अन्य बैंक में है और आपने लंबे समय से KYC अपडेट नहीं कराया है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। बैंकिंग व्यवस्था में खाताधारकों की पहचान और दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य है। ऐसे में जिन ग्राहकों के खाते में लंबे समय से कोई लेन-देन नहीं हुआ है और KYC प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई है, उन्हें बैंक की ओर से अलर्ट भेजे जा रहे हैं। 30 अक्टूबर तक KYC अपडेट करने का मौका बैंकों ने ऐसे खाताधारकों को KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए 30…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षा के अधिकार अधिनियम यानी RTE के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों और बच्चों से जुड़ा सही रिकॉर्ड पेश नहीं किए जाने पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। अदालत ने शासन को सभी स्कूलों का सत्यापित और पूरा रिकॉर्ड पेश करने का एक और मौका दिया है। कोर्ट ने साफ कर दिया है कि तय समय सीमा में सही जानकारी नहीं दी गई तो जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। RTE आरक्षित सीटों के आंकड़ों पर उठे गंभीर सवाल मामला भगवंत की ओर से दायर जनहित याचिका से जुड़ा…
रायपुर: कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा से 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे आरोपी शोएब ढेबर को लेकर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदल रहा है और गिरफ्तारी से बचने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने आदेश जारी कर कहा है कि शोएब ढेबर की गिरफ्तारी कराने या उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली विश्वसनीय सूचना देने वाले व्यक्ति को 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। विदेशी नंबर से…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका आज रोल- बोल सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ‘रोल बोल यूथ कॉन्क्लेव-2026’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सकारात्मक सोच, मानवीय मूल्यों, नवाचार और तकनीक के जिम्मेदार उपयोग को जीवन की सफलता के लिए महत्वपूर्ण बताया। मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्यपाल डेका ने कहा कि जीवन में सकारात्मकता बहुत आवश्यक है। हमें हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना चाहिए। नकारात्मक सोच के साथ सफलता प्राप्त करना कठिन है। उन्होंने कहा कि ‘रोल-बोल-रेस्ट ऑफ लाइफ, बेस्ट ऑफ लाइफ’ जीवन को सकारात्मक दृष्टि से देखने और अपने साथ-साथ दूसरों के…
रायपुर/सिंगापुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया। साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को भी गति मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव…
7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजन, सीएम साय रहेंगे मौजूद रायपुर। प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को राजधानी रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में और कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की अध्यक्षता में आयोजित इस रोजगार मेले में तकनीकी एवं गैर-तकनीकी क्षेत्रों के 8 हजार से अधिक रिक्त पदों पर युवाओं को…
रायपुर। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर अंचल नक्सलवाद के लंबे और काले दौर से निकलकर अब शांति, सुरक्षा और समृद्धि की नई राह पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। कभी हिंसा और भय से प्रभावित रहे क्षेत्रों में आज शासन की योजनाएं और सेवाएं पहुंच रही हैं। विकास के साथ लोगों के जीवन में सुरक्षा और विश्वास का नया वातावरण बन रहा है। उप मुख्यमंत्री शर्मा जगदलपुर के पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय सेवा संकल्प शिविर में शामिल हुए। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा एक ही स्थान पर नागरिकों की…
