Author: junior editor
रायपुर, 20 मई 2026 प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आम जनता को त्वरित आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में आज एक बड़ा कदम उठाया गया। राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने बुधवार को जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन) परिसर से अत्याधुनिक तकनीकों से लैस ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस नए बेड़े में डायल-112 के 12 सामान्य वाहनों के साथ-साथ गंभीर सड़क हादसों से निपटने के लिए 2 हाई-वे पेट्रोलिंग वैन और त्वरित जांच के लिए 1 मोबाइल फॉरेंसिक वैन शामिल है। इस अवसर पर जिला पंचायत…
रायपुर, 20 मई 2026 देश के कुल 800 जिलों में किए गए ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे में बालोद जिले की कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने अपनी प्रशासनिक क्षमता का लोहा मनवाते हुए देश के 100 सर्वश्रेष्ठ जिला मजिस्ट्रेटों (डीएम) की सूची में शामिल हुई है। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने देश के टॉप 100 के साथ ही छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल किया है। ’फेम इंडिया और एशिया पोस्ट एजेंसी’ के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सर्वे से बेहतरीन गवर्नेंस, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता, नवाचार, संकट प्रबंधन और जनता के प्रति उनकी संवेदनशीलता जैसे 10 कड़े…
छत्तीसगढ़ की प्रकृति, जनजातीय संस्कृति और आधुनिक पर्यटन सुविधाएं आकर्षित कर रही अंर्तराष्ट्रीय पर्यटकों को छत्तीसगढ़ को वैश्विक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता-राजेश अग्रवाल रायपुर, 20 मई 2026 घने वनों की हरियाली, जलप्रपातों की गूंजती कलकल ध्वनि, समृद्ध जनजातीय संस्कृति, ऐतिहासिक धरोहरों और प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण छत्तीसगढ़ अब वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा है। कभी देश के भीतर ही सीमित पहचान रखने वाला छत्तीसगढ़ अब विदेशी सैलानियों के लिए भी आकर्षण का नया केन्द्र बनता जा रहा है। वर्ष 2025 में 820 विदेशी पर्यटकों का राज्य आगमन…
गृह मंत्री शर्मा ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में – उप मुख्यमंत्री शर्मा “एक्के नंबर- सब्बो बर” के तहत पुलिस, फायर, मेडिकल, महिला एवं चाइल्ड हेल्पलाइन सहित सभी आपात सेवाएं अब एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रायपुर, 20 मई 2026 राजधानी रायपुर में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आज रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का भव्य शुभारंभ उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा द्वारा किया गया। उप मुख्यमंत्री शर्मा…
मानसून पूर्व निर्माण पूर्ण करने अधिकारियों को दिए निर्देश रायपुर, 20 मई 2026 उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से कबीरधाम जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 52-52 लाख रुपए की लागत से आधुनिक मिनी स्टेडियमों का निर्माण कराया जा रहा है। इन स्टेडियमों के निर्माण से ग्रामीण अंचलों के युवाओं को खेल प्रतिभा निखारने के साथ-साथ पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों की भर्ती हेतु फिजिकल तैयारी करने में भी बड़ी सुविधा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने सभी निर्माण कार्यों को मानसून पूर्व पूर्ण कर…
रायपुर, 20 मई 2026 जनगणना 2026 की प्रक्रिया के तहत आज लोकभवन में नगर निगम के अधिकारी पहुंचे, राज्यपाल रमेन डेका ने जनगणना कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान अधिकारियों ने जनगणना के सामान्य 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी राज्यपाल से प्राप्त की। जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकारियों ने निर्धारित प्रश्नों के आधार पर राज्यपाल से विभिन्न जानकारियां लीं, जिनमें व्यक्तिगत, सामाजिक एवं अन्य सामान्य विवरण शामिल रहे। राज्यपाल डेका ने जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर की जोन कमिश्नर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
रायपुर, 20 मई 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में प्रख्यात लोक कलाकार एवं पंडवानी गायिका तीजन बाई के परिजनों ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने तीजन बाई के स्वास्थ्य की जानकारी साझा की। राज्यपाल डेका ने पंडवानी की विश्वविख्यात कलाकार तीजन बाई के स्वास्थ्य का हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। चर्चा के दौरान तीजन बाई के परिजनों ने बताया कि उनके सम्मान में आगामी 7 अगस्त को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। परिजनों ने इस अवसर पर राज्यपाल डेका को समारोह में मुख्य अतिथि के…
रायपुर, 19 मई 2026/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा सत्र 2025-26 के लिए आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया, जिसमें जिला सक्ती अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय चिस्दा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शत-प्रतिशत सफलता अर्जित की है। विद्यालय के शानदार परीक्षा परिणाम से विद्यार्थियों, पालकों एवं शिक्षकों में उत्साह का वातावरण है। विद्यालय में कक्षा 12वीं के कुल 62 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें 61 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी तथा 1 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कॉमर्स संकाय में सतीश देवांगन ने 90.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान…
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सलमुक्त होने के बाद पहली बार मंगलवार को बस्तर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने की। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री ने आपराधिक मुकदमों को लेकर नया लक्ष्य तय किया है। उन्होंने कहा, जिस तरह से हमने देश को नक्सलवाद से मुक्त किया है, उसी तरह से 3 साल में हर आपराधिक मुकदमे को सुप्रीम कोर्ट तक अंजाम देने का लक्ष्य हमें 2029 से पहले पूरा करना है। उन्होंने यह भी कहा, अदालतों में लंबित पड़े पांच साल से अधिक पुराने मामलों के तेजी से निपटारे के लिए उच्च न्यायालयों…
जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बड़ी बैठक के बाद संबोधित किया। अमित शाह ने कहा कि बस्तर बदलने का मास्टर प्लान हम तय कर चुके हैं और वह यह है कि हम बस्तर में डेयरी क्रांति की शुरुआत करेंगे। इसके लिए हर आदिवासी परिवार को एक गाय और एक भैंस दी जाएगी। इसके अलावा बस्तर के आदिवासी युवाओं और ग्रामीणों को उनकी योग्यता के अनुरूप स्कील्ड बनाया जाएगा। शाह ने कहा कि हम बस्तर में सहकारिता आधारित विकास की नींव रखेंगे। शाह ने यह भी कहा कि बस्तर के विकास में सेवा डेरा…
