Author: junior editor
Agra News: आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक आवास के बाहर प्रदर्शन करने के मामले ने अब कानूनी रूप ले लिया है। 28 सितंबर को विजय नगर क्षेत्र में हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 20 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें से छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।पुलिस की कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान नारेबाजी के साथ आवास के गेट और दीवार पर स्प्रे पेंट से कथित आपत्तिजनक नारे लिखे जाने को लेकर हुई है। पुलिस के अनुसार, बाद में इन नारों को साफ करा दिया गया। SIR के…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आयुष्मान योजना के तहत मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सुविधाओं और योजना के नियमों के पालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की अलग-अलग टीमों ने प्रदेश के 100 से अधिक अस्पतालों का निरीक्षण किया है।जांच के दौरान टीमों ने अस्पतालों में आयुष्मान योजना से संबंधित उपचार प्रक्रिया, मरीजों के दस्तावेज और योजना के तहत निर्धारित नियमों के पालन की स्थिति को परखा। रिकॉर्ड से लेकर उपचार व्यवस्था तक की पड़ताल स्वास्थ्य विभाग को लंबे समय से कुछ अस्पतालों में आयुष्मान योजना के संचालन से…
बिलासपुर। रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। चक्रधरपुर मंडल में रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण का काम शुरू होने जा रहा है। इसके चलते अलग-अलग तारीखों में ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे ने काम को देखते हुए कुछ ट्रेनों को रद्द करने और कुछ के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है। यह व्यवस्था 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी। चक्रधरपुर मंडल में ट्रैक से जुड़े नवीनीकरण कार्य को पूरा करने के लिए रेलवे की ओर से मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार और शुक्रवार…
उप मुख्यमंत्री अरुण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम बैठक में हुए शामिल 16 प्रकरणों पर हुई प्रकरणवार समीक्षा, 9 प्रकरणों की हुई अनुशंसा रायपुर, 30 सितंबर 2026/ उप मुख्यमंत्री एवं गृह तथा जेल मंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में राजनीतिक आंदोलनों से जुड़े प्रकरणों की वापसी के संबंध में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में प्रकरण वापसी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े, कृषि मंत्री राम विचार नेताम सहित प्रमुख सचिव गृह सुश्री निहारिका बारीक, प्रमुख सचिव विधि …
00 मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित रायपुर। भारत औद्योगिक विकास योजना के तहत छत्तीसगढ़ में इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। मुख्य सचिव श्री विकासशील की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में स्टेट लेवल कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में छत्तीसगढ़ कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (सीआरडीए) द्वारा प्रस्तावित इंटीग्रेटेड मल्टी-सेक्टर इंडस्ट्रियल पार्क के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तावित परियोजना के डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट, मास्टर प्लान, भूमि उपलब्धता, आवश्यक अधोसंरचना, परियोजना लागत, वित्तीय व्यवस्था तथा की संचालन गाइडलाइन के…
CG Cabinet Breaking : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए – 1. मंत्रिपरिषद द्वारा प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में लागू अतिथि व्याख्याता नीति (पॉलिसी)-2024 में प्रशासकीय अनुमोदन उपरांत जारी संशोधित नीति-2026 का कार्याेत्तर अनुमोदन किया गया। संशोधित नीति में पूर्व की व्यवस्था को और अधिक स्पष्ट करते हुए यह प्रावधान किया गया है कि मेरिट सूची में एक ही श्रेणी के दो अभ्यर्थियों के अंक समान होने की स्थिति में छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी। साथ ही, अनुभव के…
रायपुर। मॉल में खरीदारी या अन्य काम से पहुंचने वाले ग्राहकों से पार्किंग शुल्क वसूली को लेकर राज्य उपभोक्ता आयोग ने अहम फैसला सुनाया है। सड्डू स्थित एक मॉल से जुड़े मामले में आयोग ने पार्किंग शुल्क वसूलने की प्रक्रिया को अनुचित व्यापार व्यवहार और सेवा में कमी माना है। आयोग ने मॉल प्रबंधन की अपील खारिज करते हुए जिला उपभोक्ता फोरम के उस आदेश को बरकरार रखा है, जिसमें ग्राहकों के लिए निशुल्क पार्किंग की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए थे। जिला फोरम के आदेश को चुनौती देने पहुंचा था मॉल प्रबंधन मामले में जिला उपभोक्ता फोरम ने…
Essential Navratri Puja Preparation Tips: शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर 2026 से होने जा रही है। इस दौरान श्रद्धालु घरों और मंदिरों में मां दुर्गा की स्थापना कर नौ दिनों तक विधि विधान से पूजा करते हैं। नवरात्रि के दौरान पूजा पाठ के साथ साफ सफाई, सजावट और पूजन सामग्री की व्यवस्था जैसे कई काम भी करने पड़ते हैं।अगर इन तैयारियों को पहले ही पूरा कर लिया जाए तो नवरात्रि के दिनों में अनावश्यक भागदौड़ से बचा जा सकता है। खासकर घटस्थापना से पहले पूजा स्थल और जरूरी सामान व्यवस्थित कर लेना काफी सुविधाजनक रहता है। पूजा वाली जगह को…
राजनांदगांव। सरकारी स्कूलों में चल रही तिमाही परीक्षाओं के बीच राजनांदगांव में ऐसा मामला सामने आया है, जिसने परीक्षा व्यवस्था और शिक्षा विभाग की निगरानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरवपथ स्थित पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल के करीब 250 विद्यार्थियों को निर्धारित परीक्षा में शामिल कराने के बजाय मंगलवार को पद्म गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित सेवा संकल्प अभियान और युवा खिलाड़ी संवाद कार्यक्रम में भेज दिया गया।बताया जा रहा है कि विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भेजने से पहले स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखित सूचना नहीं दी गई। साथ ही परीक्षा स्थगित…
AC Fridge Price Surge October: अक्टूबर की शुरुआत के साथ ही घरेलू उपकरण खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के बजट पर असर पड़ सकता है। AC, फ्रिज, टीवी और वॉशिंग मशीन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आई है। कॉपर, स्टील और प्लास्टिक जैसी जरूरी वस्तुओं की लागत बढ़ने के कारण कंपनियों ने कीमतों में संशोधन शुरू कर दिया है। इन बड़ी कंपनियों के प्रोडक्ट हो सकते हैं महंगे ब्लू स्टार, गोदरेज अप्लायंसेज, हायर, डाइकिन और सुपर प्लास्ट्रोनिक्स ने अलग अलग कैटेगरी में कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रोडक्ट्स पर…
