Author: junior editor
मध्य प्रदेश : राशन विक्रेता संघ ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 1 अक्टूबर से हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते इंदौर समेत पूरे प्रदेश में करीब 28 हजार उचित मूल्य की राशन दुकानें 1 से 7 अक्टूबर तक बंद रहेंगी। राशन विक्रेताओं ने मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को आगे बढ़ाने की चेतावनी भी दी है। कमीशन बढ़ाकर 200 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग राशन विक्रेता संघ की प्रमुख मांग खाद्यान्न वितरण पर मिलने वाले कमीशन को बढ़ाने की है। विक्रेताओं के मुताबिक वर्तमान में 90 रुपये प्रति क्विंटल कमीशन मिलता है, जिसे बढ़ाकर 200…
Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि को हिंदू धर्म में देवी आराधना का विशेष पर्व माना जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से होने जा रही है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखते हैं। इस दौरान पूजा-पाठ और खानपान से जुड़े कई नियमों का पालन करने की धार्मिक मान्यता है।धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्रि के दौरान कुछ कार्यों से परहेज करना चाहिए। हालांकि, इन नियमों की मान्यता अलग-अलग परंपराओं और परिवारों में अलग हो सकती है। आइए जानते हैं वे 8 काम, जिनसे नवरात्रि…
Indore News: अक्टूबर की शुरुआत इंदौर के लोगों के लिए महंगाई के लिहाज से राहत भरी नहीं रही। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब दूध की कीमतों में भी इजाफा हुआ है। दूध विक्रेता संघ ने घर पहुंच दूध के दाम बढ़ा दिए हैं, जबकि दुकानों पर खुले दूध की कीमत भी तय की गई है। दूसरी ओर, कुछ डेयरी और दुकानों पर दूध 70 रुपये प्रति लीटर तक बिकने की जानकारी सामने आई है। घर पहुंच दूध अब 65 रुपये प्रति लीटर दूध विक्रेता संघ के मुताबिक, घर पहुंच दूध की कीमत 63 रुपये से बढ़ाकर 65…
SBI ATM Withdrawal Charges Increase: अगर आपका खाता भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI में है, तो ATM से कैश निकालने से जुड़े एक नियम को लेकर जानकारी सामने आई है। यह बदलाव सभी SBI ग्राहकों पर लागू नहीं होता, बल्कि Basic Savings Bank Deposit यानी BSBD खाताधारकों से जुड़ा है। SBI के आधिकारिक सेवा शुल्क दस्तावेज के मुताबिक BSBD खातों में हर महीने चार कैश निकासी तक शुल्क नहीं लिया जाता। इसके बाद होने वाली निकासी पर 15 रुपये प्रति ट्रांजैक्शन और लागू GST का शुल्क है। किन SBI ग्राहकों पर लागू है यह नियम? यह व्यवस्था सामान्य SBI सेविंग्स…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। सितंबर के खत्म होने के साथ ही मानसून की वापसी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में प्रदेश के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। इसके साथ ही राज्य में धीरे-धीरे शुष्क मौसम का दौर शुरू होने की संभावना है। बारिश के बाद अब बढ़ने लगी दिन की गर्मी बुधवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। बारिश की गतिविधियां कम होने के साथ ही दिन के तापमान में…
धमतरी : शहर से लगे श्यामतराई गांव में पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर एक मकान में दबिश देकर 15 लोगों को पकड़ा है। इनमें 9 युवक और 6 युवतियां शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए लोगों में दो नाबालिग भी बताए जा रहे हैं। मामले में एक महिला दलाल और उसका सहयोगी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के श्यामतराई गांव का है। पुलिस को पिछले कुछ समय से इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। सूचना मिलने…
कोरबा : लेमरू थाना क्षेत्र में हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मामले में गवाहों के बयान, पुलिस जांच, चिकित्सकीय साक्ष्यों के साथ एफएसएल और डीएनए रिपोर्ट को भी महत्वपूर्ण माना। सुनवाई के दौरान पीड़िता ने शुरुआत में घटना से इनकार किया था, लेकिन बाद में वैज्ञानिक साक्ष्य सामने आने के बाद उसने अपना बयान बदलते हुए घटना की जानकारी दी। एक ही गांव के रहने वाले थे आरोपी और पीड़िता अतिरिक्त लोक अभियोजक मोहन सोनी के अनुसार, दोनों…
कांकेर : सेवा संकल्प अभियान के तहत अलग-अलग क्षेत्रों में जिला स्तरीय शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम मोदे में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान ऐसा मौका भी आया, जब कलेक्टर कुंदन कुमार ग्रामीण युवाओं के साथ मांदरी नृत्य में शामिल हो गए। मांदरी नृत्य से हुआ कलेक्टर का स्वागत ग्राम मोदे में आयोजित जिला स्तरीय शिविर में ग्रामीणों ने बाजे-गाजे के साथ कलेक्टर कुंदन कुमार का स्वागत किया। आदिवासी अंचल की पारंपरिक पहचान माने जाने वाले मांदरी नृत्य की प्रस्तुति ग्रामीण युवाओं ने दी। युवाओं…
बिलासपुर : दुष्कर्म के बाद गर्भवती हुई नाबालिग पीड़िता के गर्भसमापन की मांग को हाईकोर्ट ने मंजूरी दे दी है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने मामले की गंभीरता को देखते हुए धमतरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पीड़िता को तत्काल रायपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने के निर्देश दिए हैं। गर्भसमापन की प्रक्रिया विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की निगरानी में कानून के अनुसार पूरी करने को कहा गया है। मार्च 2025 में हुआ था कथित यौन हमला पीड़िता ने अपने प्राकृतिक संरक्षक के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। याचिका में बताया गया कि मार्च…
छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं। यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच जल विवाद को लेकर महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। बैठक में ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी शामिल होंगे। दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से चले आ रहे जल से जुड़े मुद्दे पर बैठक में समाधान के रास्तों पर चर्चा होने की उम्मीद है। अमित शाह की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के CM होंगे आमने-सामने दिल्ली में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ दोनों…
