Author: junior editor
Bank Strike Postponed: देशभर के बैंक ग्राहकों के लिए राहत की खबर है। बैंक यूनियनों ने 28 से 30 सितंबर के बीच प्रस्तावित हड़ताल को फिलहाल टाल दिया है। यह फैसला इंडियन बैंक्स एसोसिएशन और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बीच रविवार रात हुई बैठक के बाद लिया गया।हड़ताल टलने के बाद बैंकिंग सेवाओं से जुड़े ग्राहकों को फिलहाल लगातार तीन दिनों तक कामकाज प्रभावित होने की चिंता नहीं रहेगी। हालांकि, कर्मचारियों की प्रमुख मांगों पर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है। रविवार रात हुई बैठक में बनी सहमति IBA और UFBU के प्रतिनिधियों के बीच रविवार रात करीब 9:30…
रायपुर : गणेश उत्सव के समापन के मौके पर 28 सितंबर को भव्य गणेश झांकी चल समारोह निकाला जाएगा। शाम 6 बजे शारदा चौक से शुरू होने वाला यह जुलूस महादेव घाट स्थित विसर्जन स्थल तक पहुंचेगा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में ट्रैफिक डायवर्जन और पार्किंग की व्यवस्था की है। शाम 6 बजे से झांकी मार्ग पर वाहनों की एंट्री बंद गणेश झांकी के दौरान शारदा चौक से महादेव घाट तक जाने वाले निर्धारित मार्ग पर शाम 6 बजे से छोटे-बड़े सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह…
छत्तीसगढ़ : कई हिस्सों में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। सुकमा और बस्तर के कई गांवों में पानी भरने से जनजीवन प्रभावित हुआ है, जबकि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों और राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। इस स्थिति के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की स्थिति देखेंगे।मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान प्रभावित लोगों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी लेने के साथ राहत शिविरों में उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया जाएगा। सुबह सुकमा पहुंचेंगे सीएम साय,…
00 बार-बार जनता से ठुकरायी जा रही कांग्रेस अब देश के संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने पर आमादा 00 चुनाव आयोग के संयुक्त बयान से कांग्रेस और विपक्षी इण्डी गठबंधन के झूठ का पर्दाफाश, भ्रम और मनगढ़ंत कहानियों की राजनीति पूरी तरह ध्वस्त रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि लगभग सौ बार चुनाव हार चुके कांग्रेस नेता राहुल गांधी अब बौखलाहट में लगातार देशद्रोही आचरण पर उतारू हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की अगुआई में कांग्रेस अब देश की तमाम संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने, लगातार झूठ और फरेब के राजनीति कर देश को…
00 374.96 लाख की लागत से तैयार जल संरचना बनी सिंचाई, निस्तारी और मवेशियों के पेयजल का आधार रायपुर। ग्रामीणों की एक मांग ने आज सरगुजा जिले के सकालो और आसपास के क्षेत्र में जल उपलब्धता की तस्वीर बदल दी है। मवेशियों के लिए पेयजल और निस्तारी की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों की मांग पर निर्मित सकालो मुरना बांध अब सिंचाई, निस्तारी और जल संरक्षण का महत्वपूर्ण आधार बन गया है। बांध से खरीफ की 30 हेक्टेयर और रबी की 15 हेक्टेयर फसल को पानी मिल रहा है। इस तरह कुल 45 हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा…
अंतागढ़ के लामकन्हार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को कांकेर जिले के अंतागढ़ विकासखंड के ग्राम लामकन्हार स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 138वीं कड़ी का श्रवण किया। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान का उल्लेख किए जाने पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय बताया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के अलग-अलग हिस्सों में…
सोना-चांदी : अगर आप शादी-ब्याह, किसी खास आयोजन या निवेश के लिए सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो बाजार जाने से पहले आज के भाव जान लेना आपके बजट के लिए जरूरी है। 27 सितंबर 2026 को सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। ऐसे में थोड़ी सी भी खरीदारी में रेट का अंतर आपकी जेब पर असर डाल सकता है। 24 कैरेट सोने का आज क्या है भाव 27 सितंबर को 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1,52,680 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। यानी एक ग्राम 24 कैरेट सोने के लिए करीब…
पेट्रोल-डीजल : 28 सितंबर 2026 को देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में उतार-चढ़ाव के बावजूद दिल्ली में आज भी पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से मिल रहा है। वहीं, प्रीमियम पेट्रोल की अलग-अलग कैटेगरी के दाम भी जारी हैं। दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के रेट स्थिर इंडियन ऑयल के अनुसार, दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है। दोनों ईंधनों के रेट में पिछले दिन…
पंचांग : आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि है. इस द्वितिया तिथि के देवता वायु है, जो धरती पर मौजूद हवा के देवता हैं. यह द्वितिया तिथि नए भवन निर्माण के साथ-साथ तीर्थयात्रा करने के लिए बेहद अच्छी मानी जाती है. 28 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वितिया दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष द्वितिया योग : ध्रुव नक्षत्र : रेवती करण : तैतिल चंद्र राशि : मीन सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:12:00 AM सूर्यास्त : 06:11:00 PM चंद्रोदय…
मेष- चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में है. यह आपकी राशि से बारहवें भाव में होगा. आज आप वाणी पर संयम रखें. स्नेहीजनों के साथ किसी बात पर विवाद हो सकता है. आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा. किसी उलझन में दिन गुजरेगा. स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें. दोपहर बाद का समय आपके लिए अनुकूल रहेगा. आप नए काम का आरंभ कर सकेंगे. दोस्तों से मुलाकात होगी. किसी तरह का आर्थिक लाभ भी हो सकता है, हालांकि स्वास्थ्य को लेकर उतार-चढ़ाव बना रहेगा. वृषभ- चंद्रमा आज 28 सितंबर, 2026 सोमवार के दिन मीन राशि में…
