Author: junior editor
30 Days Validity Recharge: मोबाइल रिचार्ज कराने वाले करोड़ों ग्राहकों के लिए टेलीकॉम सेक्टर में बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी TRAI ने टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशंस 2026 में संशोधन किया है। नए प्रावधानों के तहत ग्राहकों को 30 दिन की वैलिडिटी वाले रिचार्ज विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया है।इस बदलाव से 28 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान के कारण होने वाले अतिरिक्त रिचार्ज का दबाव कम हो सकता है। हालांकि, अलग अलग कंपनियों के प्लान, कीमत और लागू होने की तारीख अलग हो सकती है। 28 दिन के चक्र से मिलेगी राहत, महीने की अवधि…
गंगरेल के द्वीप से आकार ले रही धमतरी के अनुभव आधारित पर्यटन की नई पहचान o विश्व पर्यटन दिवस 2026 : विशेष लेख :जहाँ प्रकृति पुकारती है, वहाँ धमतरी आपका इंतज़ार कर रहा है धमतरी। कल्पना कीजिए—चारों ओर शांत जलराशि, दूर तक फैली हरियाली, खुले आसमान से झांकती सुनहरी धूप, ठंडी हवा का स्पर्श और शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति के बीच बिताए कुछ सुकून भरे पल। नाव धीरे-धीरे जल को चीरते हुए आगे बढ़ती है और लगभग 40 मिनट बाद सामने उभरता है एक खूबसूरत द्वीप। यहां पहुंचते ही महसूस होता है कि यात्रा केवल किसी स्थान तक पहुंचने…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया स्थानीय संसाधनों से पोषण बढ़ाने की पहल का उल्लेख o दिल्ली एयरपोर्ट पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मन की बात का किया श्रवण रायपुर। छत्तीसगढ़ में पोषण जागरूकता को जनभागीदारी से जोड़ने वाला ‘हर घर मुनगा-घर-घर मुनगा’ अभियान राष्ट्रीय मंच पर चर्चा में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इस पहल का उल्लेख किया। घरों में मुनगा लगाने और उसके पोषण संबंधी गुणों को दैनिक भोजन से जोड़ने का यह अभियान बताता है कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध संसाधन भी पोषण की चुनौती…
रायपुर। कालीबाड़ी स्थित मातृ-शिशु अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वीडियो में एक सुरक्षा गार्ड कथित तौर पर गर्भवती महिलाओं को ड्रिप लगाने और कैनुला निकालने जैसे काम करता दिखाई दे रहा है। आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात गैर-चिकित्सकीय कर्मचारी से मरीजों से जुड़े चिकित्सा कार्य कराए जा रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की निगरानी और प्रबंधन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। बिना प्रशिक्षित व्यक्ति को ऐसे कार्य करने की…
एमसीबी। जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हाईवे पुलिस चौकी नागपुर और थाना पोड़ी पुलिस ने चेकिंग के दौरान गांजा से भरे दो पिकअप वाहनों को पकड़ा है। दोनों वाहन ओडिशा से मध्यप्रदेश की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, दोनों पिकअप वाहनों की जांच के दौरान उनमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। हाईवे पुलिस चौकी प्रभारी के अनुसार, बरामद गांजे की मात्रा करीब 8 क्विंटल बताई जा रही है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने चार आरोपियों और तीन महिलाओं समेत कुल 7 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी से पूछताछ…
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में भूत बनकर लोगों को डराने वाले कुछ नाबालिग बच्चों को स्थानीय लोगों द्वारा पकड़े जाने का मामला सामने आया है। बताया गया कि कुछ बच्चे भूत का रूप बनाकर लोगों को डराते थे, जिसकी शिकायत मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंचने पर बच्चों और उनके परिजनों को थाने बुलाया गया, जहां पुलिस अधिकारियों ने उन्हें सख्त समझाइश देते हुए भविष्य में इस तरह की हरकत नहीं करने की हिदायत दी। एएसपी पंकज पटेल ने बताया कि बच्चों के भूत बनकर लोगों को डराने की…
कांकेर : कोतवाली थाना क्षेत्र में पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश विभा पाण्डेय की अदालत में मामले की सुनवाई पूरी होने के बाद यह फैसला सुनाया गया।घटना मार्च 2026 की बताई गई है। पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जांच पूरी करने के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया था। घर से बच्ची को ले जाने का था आरोप मामले के अनुसार,…
दुर्ग : सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लुचकी पारा वार्ड नंबर 7 में शनिवार को एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। लड़की एक युवक के साथ किराए के मकान में रह रही थी। घर के भीतर उसका शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद उसके साथ रहने वाला युवक रविदास मानिकपुरी फरार बताया जा रहा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शोभराज अग्रवाल के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे के बाद पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की…
रायपुर : टिकरापारा थाना क्षेत्र के श्रद्धा विहार में शनिवार सुबह तेज बारिश के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया। सात वर्षीय बच्चा नाले के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।जानकारी के अनुसार, श्रद्धा विहार निवासी लक्ष्मी नारायण पवार अपने सात वर्षीय जुड़वां बच्चों त्रिवेंद्र और तुसिता के साथ डूमरतराई की ओर गए थे। लगातार बारिश के कारण इलाके के नाले में पानी का बहाव काफी तेज था। दोनों बच्चे बारिश के बाद नाला देखने की…
दुर्ग : उतई थाना क्षेत्र में पांच वर्षीय बच्ची से जुड़े लैंगिक अपराध के मामले में विशेष न्यायालय पॉक्सो ने आरोपी धनेंश्वर साहू उर्फ जनता को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास के साथ अलग अलग धाराओं में 7 वर्ष, 10 वर्ष और 7 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। इसके अलावा कुल 13 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। 25 सितंबर को दोषसिद्धि, अगले दिन सुनाया गया सजा का आदेश मामले की सुनवाई विशेष न्यायालय पॉक्सो, दुर्ग में हुई। उपलब्ध साक्ष्यों और न्यायिक रिकॉर्ड के आधार पर न्यायालय ने 25 सितंबर…
