Author: junior editor
कवर्धा। ग्राम दामापुर और कापादाह के पास बच्चों को उनके घर छोड़ने जा रही सनराइज पब्लिक स्कूल, बिसेसरा की बस अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और डायल 112 की सहायता से घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पंडरिया पहुंचाया गया। सभी बच्चों की हालत स्थिर, परिजनों को दी गई सूचना चिकित्सकों के मुताबिक, हादसे में बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। सभी बच्चों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। स्टेयरिंग जाम होने की आशंका प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का स्टेयरिंग अचानक…
Shardiya Navratri 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन? जानें तिथि और शुभ समय
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दौरान महाष्टमी और महानवमी का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। इन दोनों तिथियों पर कई परिवारों में कन्या पूजन किया जाता है। वर्ष 2026 में दुर्गा अष्टमी की तारीख को लेकर असमंजस बना हुआ है। कुछ लोग 18 अक्टूबर को अष्टमी मनाने की बात कर रहे हैं, जबकि कुछ के अनुसार यह पर्व 19 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में तिथि और पूजा की परंपरा को समझना जरूरी है। 18 अक्टूबर के बजाय 19 अक्टूबर को क्यों मनाई जाएगी महाष्टमी?…
बीजापुर/रायपुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों को माओवादी विरोधी अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। पश्चिम बस्तर डिवीजन और पड़ोसी राज्य ओडिशा में सक्रिय रहे छह माओवादी कैडरों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी पर कुल 35 लाख रुपये का इनाम घोषित था। आत्मसमर्पण करने वालों में ओडिशा में सक्रिय चार कैडर भी शामिल हैं, जो कंपनी नंबर-08 और माओवादी नेतृत्व की सुरक्षा से जुड़े रहे थे। छत्तीसगढ़ से ओडिशा तक फैले नेटवर्क से जुड़े थे कैडर आत्मसमर्पण करने वाले कैडरों के संबंध छत्तीसगढ़ और ओडिशा के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय माओवादी नेटवर्क…
रायपुर, कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों और किसानों की उन्नति के लिए किए जा रहे प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है. प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के अंतर्गत भारत सरकार के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले को ‘Certificate of Excellence’ से सम्मानित किया गया है. इस गौरवशाली उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि “दंतेवाड़ा जिले को प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत मिला यह राष्ट्रीय सम्मान छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गर्व का विषय है. कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में प्रशासनिक…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज यहां राजधानी रायपुर के अग्रसेन धाम में आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 में शामिल हुए. इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि एवं अग्रसेन जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज को दानशीलता और परोपकार का अमूल्य संदेश दिया. अग्रवाल समाज व्यवसाय के साथ समाज में भी अपना सार्थक योगदान दे रहे हैं और भारतीय अर्थव्यवस्था में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान है. यह समाज परिश्रम से स्थापित उद्योग-धंधों में लोगों को रोजगार देते हैं. विभिन्न क्षेत्रों में अग्रवाल समाज के…
रायपुर, ग्रामीण महिलाएं अपनी मेहनत, आत्मविश्वास और बिहान अंतर्गत बने स्व सहायता समूह से जुड़कर कोरिया जिले में नए-नए स्वरोजगार के माध्यमों को अपनाकर आर्थिक प्रगति की राह पर आगे बढ़ रही हैं. कोरिया जिले के ग्राम बसदेवपुर में रहने वाले एक किसान परिवार की महिला संगीता का खेतों से कारोबारी बनने का सफर प्रेरणादायक है. पहले एक घरेलू महिला अब बिहान की मदद पाकर तीन आजीविका गतिविधियों से अपनी आर्थिक आत्मनिर्भरता और समृद्धि की कहानी लिख रही हैं. इन्होने कृषि आधारित सेवाओं और किराना व्यवसाय जैसी तीन अलग-अलग आजीविका गतिविधियों के माध्यम से अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ियों ने आज लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट की। खिलाड़ी छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल के उपाध्यक्ष किशोर महानंद के साथ राज्यपाल से मिलने पहुंचे थे। राज्यपाल डेका ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल से भेंट…
रायपुर, ग्रामीण महिलाओं को आजीविका से जोड़ने की बिहान योजना की मदद से सूरजपुर जिले की सहाना अंसारी ने किराना दुकान शुरू की है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर वे पिछले तीन वर्षों से आजीविका गतिविधि चला रही हैं। दुकान से होने वाली आय से वे घर के खर्च और बच्चों की पढ़ाई में सहयोग कर रही हैं। ग्राम पंचायत दतिमा, जनपद पंचायत भैयाथान की निवासी सहाना अंसारी बताती हैं कि बिहान योजना के माध्यम से उन्हें 60 हजार रुपये का ऋण मिला था। इस राशि से उन्होंने किराना दुकान शुरू की। अब दुकान की आमदनी से बच्चों की स्कूल फीस, किताबें…
रायपुर, शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय (Government Dental College) में ‘विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी चिकित्सकों यानी UG (स्नातक) और PG (स्नातकोत्तर) के विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और तनावमुक्त जीवनशैली के महत्व को समझाना था. इस कार्यक्रम के समन्वयक (Co-ordinator) डॉ. आर. के. दुबे रहे. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी विविध चुनौतियों, पढ़ाई व करियर के तनाव को दूर करने के उपायों और एक संतुलित जीवनशैली अपनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. डॉ. आर. के. दुबे…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने गन्ना उत्पादक किसानों को मिलने वाले बोनस की गणना का आधार बढ़ाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय के तहत बोनस की गणना के लिए निर्धारित राशि को 355 रुपये से बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। इससे प्रदेश के सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े हजारों किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। 31,022 किसानों को मिलेगा बोनस का लाभ राज्य के चार सहकारी शक्कर कारखानों से जुड़े कुल 31,022 किसानों को पेराई सत्र 2025-26 के लिए 51.09 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा। सरकार के इस…
