Author: junior editor
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है. योजना के माध्यम से मिलने वाली आर्थिक सहायता बेटियों की शैक्षणिक जरूरतों को पूरा करने में सहायक बन रही है. इसी कड़ी में विकासखंड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम धुरकोट निवासी निकिता कहरा को योजना के तहत प्राप्त सहायता राशि से अपनी आगे की पढ़ाई जारी रखने में मदद मिल रही है. श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत निकिता कहरा को 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है. सीमित आर्थिक…
Nava Raipur City Bus: छत्तीसगढ़ की राजधानी क्षेत्र में मंत्रालय और अन्य सरकारी कार्यालयों तक जाने वाले कर्मचारियों के सामने आवागमन का संकट खड़ा हो सकता है। नया रायपुर में संचालित सिटी बस सेवा पर बंद होने का खतरा मंडरा रहा है। यदि सेवा जारी रखने के लिए समय पर नया समझौता नहीं होता, तो रोजाना बसों से सफर करने वाले हजारों कर्मचारियों को वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ सकती है। 31 अक्टूबर को समाप्त होगा बस संचालन का समझौता मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर नगर निगम ट्रांसपोर्ट लिमिटेड और नया रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के बीच बस संचालन को…
Drishyam 3 OTT Release : अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 को लेकर दर्शकों के बीच उत्साह बना हुआ है। 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की कहानी और सस्पेंस को लेकर चर्चा हो रही है। बड़े पर्दे पर फिल्म देखने वाले दर्शकों के बाद अब OTT पर इसे देखने का इंतजार कर रहे लोगों की नजर इसकी डिजिटल रिलीज पर है।फिल्म की स्ट्रीमिंग को लेकर Netflix का नाम सामने आया है। हालांकि, प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट को लेकर निर्माताओं की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। Netflix पर रिलीज होने की संभावना फिल्म…
पश्चिम बंगाल : सिलीगुड़ी में दुकानों से खरीदारी को लेकर लगाए गए कुछ पोस्टरों ने राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में लगाए गए पोस्टरों में लोगों से हिंदू दुकानदारों से ही बिरयानी और मांस खरीदने की अपील की गई है। इस पहल को लेकर विपक्षी नेताओं ने सवाल उठाए है, जबकि पोस्टर लगाने वाले संगठन ने इसे हिंदू एकता से जुड़ा संदेश बताया है। पोस्टरों पर क्या लिखा है? जानकारी के मुताबिक, सिलीगुड़ी में ये पोस्टर हिंदू जागरण मंच की ओर से लगाए गए है। एक पोस्टर पर लिखा है, बिरयानी खाओ, लेकिन हिंदू दुकानों…
छत्तीसगढ़ : कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज इंसानों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन छत्तीसगढ़ में पशु चिकित्सा से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी का ध्यान खींचा है। अंबिकापुर में रेस्क्यू किए गए एक इंडियन रॉक पाइथन के मुंह में कैंसर का ट्यूमर मिला। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने करीब साढ़े तीन घंटे तक जटिल सर्जरी कर ट्यूमर को बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद जांच में सामने आई बीमारी मिली जानकारी के मुताबिक, सरगुजा संभाग के अंबिकापुर में 8.5 किलो वजन वाले एक इंडियन रॉक पाइथन को स्नेक रेस्क्यूअर सत्यम द्विवेदी ने बचाया…
Jantar Mantar : दिल्ली के जंतर-मंतर पर मंगलवार को प्रदर्शन करने पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की। सौरभ दास और पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बताया गया कि प्रदर्शनकारियों के पास आयोजन की अनुमति नहीं थी।इससे पहले सोमवार को दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन के लिए स्थानों को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके तहत प्रदर्शन करने के इच्छुक लोगों को रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और CBD ग्राउंड जैसे निर्धारित स्थानों पर अनुमति लेने के बाद कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। इन स्थानों के अलावा…
Unique Durga Puja Attraction: शारदीय नवरात्रि का जश्न और अनोखे पंडालों की तैयारी.शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है. इस पावन पर्व को लेकर देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है. हर कोने में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं. हर साल की तरह इस साल भी कई जगहों पर माता रानी की अनोखे और आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, जिन्हें देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं. इसी बीच रांची में एक अलग अंदाज में मां दुर्गा का पंडाल तैयार किया जा रहा है. गोलगप्पे और चनाचूर थीम पर बन रहा है पंडाल…
Jabalpur News: जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने बड़ा फैसला सुनाया है. पार्षद बहू रेनू कोरी को ससुर रूपलाल कोरी के घर से कब्जा छोड़ने के लिए कहा है. माता-पिता भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम के तहत कलेक्टर कोर्ट ने फैसला सुनाया है. पीड़ित का आरोप है कि बेटे के निधन के बाद बहू ने जबरन उनके मकान पर कब्जा कर लिया. क्या है पूरा मामला? रुपलाल कोरी (87 साल) जबलपुर स्थित टेलीग्राफ फैक्ट्री में काम करते थे. वे गोहलपुर थाना क्षेत्र के डॉ. राममनोहर लोहिया वार्ड क्रमांक-2, त्रिमूर्ति नगर में रहते हैं. उन्होंने अपनी बचत से साल 1986 में 2400…
Bilaspur Job Fraud: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है. जहां, नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. रेलवे में TTE की नौकरी का झांसा देकर दयालबंद निवासी युवक रविकांत यादव से 13.07 लाख रुपये ठग लिए गए. आरोपियों ने रेलवे के बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा कर युवक को भरोसे में लिया. क्या है पूरा मामला ? पीड़ित की शिकायत के मुताबिक, दिसंबर 2024 से मार्च 2025 के बीच आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में UPI और PhonePe के माध्यम से रुपये लिए. कभी नियुक्ति पत्र का झांसा, कभी…
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल की भूमिका को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। जांच एजेंसी का दावा है कि शराब सिंडिकेट के जरिए जुटाई गई 860 से 880 करोड़ रुपये तक की रकम रायपुर स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचाई गई थी। ED के मुताबिक, इस रकम को कार्यालय तक पहुंचाने और उसके प्रबंधन में रामगोपाल अग्रवाल की अहम भूमिका थी। हालांकि, ये आरोप जांच एजेंसी के हैं और मामले में अंतिम निष्कर्ष न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही तय होंगे।…
