Author: junior editor
रायपुर। स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैलाई जा रही आशंकाओं और अफवाहों को दूर करने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक तुलनात्मक अध्ययन कराया है। प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगे घरेलू उपभोक्ताओं की तीन माह की बिजली खपत का विश्लेषण किया गया। मई, जून और जुलाई 2026 की खपत के आंकड़ों की तुलना में सामने आया कि ज्यादातर उपभोक्ताओं की बिजली खपत जुलाई महीने में कम हुई है। कंपनी का कहना है कि बिजली की खपत का संबंध स्मार्ट मीटर से नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले विद्युत उपकरणों और…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर प्राइवेट पूल पार्टी को लेकर मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक पोस्टर में पार्टी के आयोजन का दावा किया जा रहा है। पोस्टर में मॉडल्स और एक्ट्रेस के साथ बातचीत और मिलने का मौका देने की बात कही गई है। पोस्टर वायरल होने के बाद शहर में इसकी चर्चा तेज हो गई है। सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया पोस्टर जानकारी के अनुसार, इस कथित प्राइवेट पूल पार्टी का पोस्टर इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया गया है। वायरल पोस्टर में पार्टी से जुड़ी कुछ…
बिलासपुर : नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लेने और बाद में कथित रूप से धमकाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रेलवे कैंटीन में नौकरी लगाने का भरोसा देकर एक युवक से 1.5 लाख रुपये लिए गए। जब नौकरी नहीं लगी और युवक ने अपनी रकम वापस मांगी, तो उसे झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई। मानसिक तनाव से गुजर रहे युवक ने बाद में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मामा और मामी पर दर्ज हुआ मामला मस्तूरी एसडीओपी डी.आर. धृतलहरे के अनुसार, यह मामला थाना मस्तूरी में दर्ज मर्ग क्रमांक 40/26 की…
छत्तीसगढ़ : मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों के दौरान रायपुर और बिलासपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई, जबकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में बने गहरे अवदाब के असर से अगले दो दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। कुछ स्थानों पर भारी वर्षा भी हो सकती है। अब तक सामान्य से कम हुई बारिश मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस मानसून सीजन में अब तक…
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कबीरधाम जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वह सुबह 9:30 बजे रायपुर से रवाना होंगे और करीब 10:50 बजे भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर तक रायपुर वापसी मंदिर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे भोरमदेव से प्रस्थान करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर पहुंचेंगे। शाम को स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में करेंगे शिरकत दोपहर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में हिस्सा लेंगे। इस दौरान खेल और खिलाड़ियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी…
Gold Silver Price Today: नए सप्ताह की शुरुआत सोना और चांदी के लिए उत्साहजनक रही। सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर दोनों कीमती धातुओं में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। पिछले सप्ताह की मजबूती इस सप्ताह भी जारी रही, जिससे शुरुआती कारोबार में सोना और चांदी दोनों हरे निशान में बने रहे। कारोबार के दौरान चांदी में एक प्रतिशत से अधिक और सोने में आधे प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई। सोना 1.44 लाख रुपये के करीब पहुंचा सोमवार सुबह करीब 10 बजे, 5 अगस्त डिलीवरी वाला सोना 914 रुपये की बढ़त के साथ 1,44,020 रुपये प्रति…
Petrol-Diesel Price Today: सरकारी तेल कंपनियों ने रोजाना की तरह आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। राहत की बात यह है कि 28 जुलाई 2026 को देशभर में ईंधन की कीमतों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में वाहन चालकों को आज भी पुराने रेट पर ही पेट्रोल और डीजल मिलेगा। चार प्रमुख महानगरों में आज के रेट देश के प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं। दिल्ली: पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर मुंबई: पेट्रोल 111.21 रुपये प्रति लीटर,…
मेष- चंद्रमा आज 28 जुलाई, 2026 मंगलवार को धनु राशि में है. यह आपकी राशि से नवें भाव में होगा. आज आप सुस्त रहेंगे. शरीर में ताजगी का अभाव रहेगा. स्वभाव में उग्रता बढ़ने से आपका काम बिगड़ सकता है, इसलिए उग्रता को अंकुश में रखना हितकर है. ऑफिस में उच्च अधिकारियों और महत्वपूर्ण लोगों के साथ आपको चर्चा और विवाद को टालना चाहिए. किसी धार्मिक काम से बाहर जाने की योजना बन सकती है. व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. वृषभ- चंद्रमा आज 28 जुलाई, 2026 मंगलवार को धनु राशि में है. यह आपकी…
पंचांग : आज 28 जुलाई, 2026 मंगलवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि है. ये तिथि रुद्र द्वारा शासित होती है, जो भगवान शिव का एक प्राचीन और उग्र रूप है. इस दिन की ऊर्जा से भगवान की पूजा करने सबसे अच्छा होता है. 28 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी दिन : मंगलवार तिथि : शुक्ल पक्ष चतुर्दशी योग : विष्कुंभ नक्षत्र : पूर्वाषाढ़ा करण : वणिज चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:39:00 AM सूर्यास्त : 07:16:00 PM चंद्रोदय : 06:49…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी में सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। कोरबा के विकासखंड पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम अरसियां निवासी कृषक श्री राम के खेत में सौर सुजला योजना के तहत स्थापित सोलर पंप अचानक तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गया था। पंप के बंद होने से सिंचाई कार्य प्रभावित होने लगा और खेती-किसानी में परेशानी…
