Author: junior editor
रायगढ़. रायगढ़ से बिलासपुर के बीच रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। इस रूट पर चलने वाली मेमू ट्रेन की लेटलतीफी अब नियमित यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। बुधवार को ट्रेन कई जगह लंबे समय तक आउटर पर खड़ी रही। हालात यह रहे कि जिस यात्रा को सामान्य तौर पर करीब ढाई घंटे में पूरा होना चाहिए, उसे पूरा करने में करीब पांच घंटे लग गए।रायगढ़ से सुबह रवाना हुई मेमू को रास्ते में अलग-अलग स्थानों पर रोककर अन्य ट्रेनों को आगे निकाला गया। ट्रेन के सुबह करीब 10 बजे बिलासपुर पहुंचने…
छत्तीसगढ़ : आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों को बेहतर और पारदर्शी उपचार उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों के लिए नए निर्देश जारी किए हैं। योजना से जुड़े अस्पतालों में इलाज के नाम पर मरीजों से अतिरिक्त रकम लेने और सुविधाएं नहीं होने के बावजूद उन्हें भर्ती रखने जैसी शिकायतों को देखते हुए विभाग ने व्यवस्था स्पष्ट की है।अब किसी अस्पताल में किसी बीमारी के उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या आवश्यक चिकित्सा संसाधन उपलब्ध नहीं हैं तो वहां मरीज को भर्ती करने के बजाय उसे समय रहते ऐसे उच्च चिकित्सा संस्थान में भेजना होगा, जहां उसके…
रायगढ़ : जूटमिल थाना क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद विजय चौहान पर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी कमल सारथी को उसके घर से पकड़ा और उसकी निशानदेही पर हमले में इस्तेमाल लोहे का जैक रॉड भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। झगड़ा शांत कराने पहुंचे थे पार्षद पुलिस के अनुसार घटना 12 सितंबर की रात करीब 9:45 बजे की है। विजय चौहान जूटमिल पेट्रोल पंप से बाइक में पेट्रोल भरवाकर…
मुंगेली : शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की ओर से 22 सितंबर 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। निजी क्षेत्र की कंपनियां इस मेले के माध्यम से अलग-अलग पदों पर युवाओं का चयन करेंगी। कुल 140 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया रखी गई है। कहां और कितने बजे लगेगा रोजगार मेला रोजगार मेला जिला रोजगार कार्यालय एवं जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज परिसर, ग्राम जमकोर में आयोजित होगा। अभ्यर्थी 22 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में…
रायपुर। 7 अक्टूबर 2001 को श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शपथ ली। उस दिन से शुरू हुआ जनसेवा का सिलसिला 25 वर्षों से अविराम जारी है। विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत को औपनिवेशिक मानसिकता से मुक्त कर आत्मगौरव और आत्मनिर्भरता के नए युग में प्रवेश कराया है। यह अवसर मां भारती के महान सपूत के अभिनंदन के साथ ही उनके संकल्पों में सहभागिता का भी है। जब उन्होंने गुजरात के शासन की कमान संभाली, तब राज्य विनाशकारी भुज भूकंप की पीड़ा से जूझ रहा था। इस पीड़ा…
रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आयोजन में होने वाले खर्च को लेकर सवाल उठाए थे। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि दीप जनता के आशीर्वाद के तौर पर जलाए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम की तैयारी की गई है। दीप प्रज्ज्वलन पर भूपेश बघेल के सवाल का साव ने दिया जवाब अरुण साव ने कहा कि जिन्हें किसी खर्च का हिसाब मांगना है, वे संबंधित जगह पर हिसाब…
हिंदू पंचांग के अनुसार आज 17 सितंबर 2026 को देशभर में विश्वकर्मा जयंती मनाई जा रही है। इस पर्व को विश्वकर्मा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि के प्रथम शिल्पकार और वास्तुकार के रूप में माना गया है। यही वजह है कि इस दिन कारखानों, उद्योगों, दुकानों, कार्यस्थलों और निर्माण से जुड़े संस्थानों में विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा ने अनेक दिव्य निर्माण और वास्तु रचनाओं को आकार दिया था। विश्वकर्मा जयंती पर लोग अपनी रोजमर्रा की आजीविका से जुड़े औजारों, मशीनों और वाहनों…
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का ऑपरेशन लगातार जारी है। मजालता इलाके के घने जंगलों और पहाड़ी क्षेत्र में बुधवार रात से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई। अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मारे गए दोनों आतंकियों के पाकिस्तानी नागरिक होने की आशंका जताई जा रही है। उनके कश्मीर टाइगर्स या जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े होने की भी संभावना सामने आई है। हालांकि, सुरक्षाबलों की ओर से अभी दोनों आतंकियों की आधिकारिक पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। कई दिनों से मिल रहे थे…
Bijapur News: बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के बीच बीजापुर से सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा के जंगल में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया सामान बरामद किया है। बरामदगी में हथियार, जिंदा कारतूस, जिलेटिन और विस्फोटक तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कई सामग्री शामिल है। संयुक्त टीम ने जंगल में चलाया सर्चिंग अभियान पुलिस के मुताबिक 16 सितंबर को फरसेगढ़ थाना पुलिस, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने बड़ेआलवाड़ा क्षेत्र में सर्चिंग शुरू की थी। अभियान के दौरान जंगल में संदिग्ध सामान छिपाए जाने की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में फिलहाल मौसम का मिजाज पूरी तरह एक जैसा नहीं है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अधिकांश इलाकों में बारिश नहीं हुई। हालांकि एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश दर्ज की गई। अब 19 सितंबर से प्रदेश में बारिश का दायरा बढ़ने की संभावना जताई गई है। 17 और 18 सितंबर को कुछ जगहों पर हो सकती…
