Author: junior editor
Bilaspur-Katni 7 HDN Projects: मोदी कैबिनेट ने बिलासपुर-कटनी फोर लेन समेत 7 रेलवे ट्रैक को मंजूरी दी है. रेल नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने और भीड़भाड़ कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है. केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट मीटिंग के बाद इसके बारे में पूरी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने देश में सात रेलवे प्रोजेक्ट को फोन लेन करने की मंजूरी दी है. जिसमें कोलकाता-दिल्ली, चेन्नई-कोलकाता, दिल्ली-मुंबई, मु्ंबई-चेन्नई, बिलासपुर-कटनी फोर लेन रेलवे ट्रैक शामिल है. केंद्रीय कैबिनेट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्यों के 14 जिलों में फैले 3…
बस्तर संभाग; लंबे समय से बिजली बिल जमा नहीं करने वाले शासकीय विभाग अब विद्युत कंपनी के निशाने पर हैं। लगातार बढ़ते बकाये के बीच विभाग ने वसूली अभियान तेज कर दिया है। भुगतान में लापरवाही बरतने वाले सरकारी कार्यालयों के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। सरकारी विभागों पर 172 करोड़ रुपये से ज्यादा का बोझ बस्तर संभाग के सातों जिलों में शासकीय विभागों के कुल 19,880 बिजली कनेक्शन दर्ज हैं। इन कनेक्शनों से जुड़े बिलों में करीब 172 करोड़ 61 लाख 16 हजार रुपये की राशि लंबे समय से बकाया है। इतनी बड़ी रकम लंबित होने के बाद…
रायपुर ; रेल मंडल से जुड़े टिकट दलाली के मामले में जांच का दायरा अब रेलवे के एक कमर्शियल कर्मचारी तक पहुंच गया है। अंबिकापुर आरपीएफ ने भिलाई में पदस्थ एक कमर्शियल स्टॉफ को टिकट दलालों के संपर्क में रहने के आरोपों को लेकर पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार कर्मचारी अपने वकील के माध्यम से अंबिकापुर आरपीएफ पोस्ट पहुंचकर जांच में शामिल हो सकते हैं।हालांकि, कर्मचारी की भूमिका और उस पर लगे आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी। कई वर्षों के संपर्क और लेनदेन की बात सामने आई सूत्रों का दावा है…
बिलासपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नारकोस के तहत आरपीएफ टास्क टीम-1 और आरपीएफ बिलासपुर पोस्ट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रेलवे स्टेशन से महिला समेत पांच लोगों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से कुल 24.900 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 लाख 45 हजार रुपये बताई गई है. आरपीएफ के अनुसार 8 सितंबर को टास्क टीम-1 और आरपीएफ पोस्ट बिलासपुर की टीम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 7 और 8 पर जांच कर रही थी. इसी दौरान संदेह के…
CG Cabinet Decision: रायपुर: रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंगलवार 9 सितंबर को मंत्रालय महानदी भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 5 बड़े और अहम फैसले लिए गए हैं. युवाओं के रोजगार से लेकर निर्यात नीति और सरकारी कर्मचारियों की आयु सीमा तक बड़े निर्णयों को मंजूरी दी गई है. कैबिनेट ने सबसे बड़ा फैसला युवाओं के लिए लिया है. ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन’ को मंजूरी दी गई है, जिसके लिए 5 साल में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. NIPUN मिशन को मंजूरी मंत्रिपरिषद…
CG News: केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री रामदास आठवले आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे रायपुर और बिलासपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। छत्तीसगढ़ पहुंचते ही उन्होंने आरक्षण को लेकर चल रही बहस पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। जातिवाद खत्म होने तक आरक्षण जारी रखने की बात रामदास आठवले ने कहा कि भारत में आरक्षण की व्यवस्था जाति आधारित सामाजिक असमानता को ध्यान में रखते हुए की गई है। उनका कहना है कि यदि देश से जातिवाद पूरी तरह समाप्त हो जाए तो आरक्षण को खत्म…
रायपुर-भारत रत्न एवं प्रख्यात संगीतकार, गायक, गीतकार और फिल्मकार डॉ. भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर आज लोक भवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में डॉ. हजारिका के कला, संगीत एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में अतुलनीय योगदान का स्मरण किया गया तथा उनकी कालजयी रचनाओं और जीवन-यात्रा को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की गई। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि डॉ. भूपेन हजारिका का संगीत केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं था, बल्कि उसमें समाज, संस्कृति, प्रकृति, मानवीय संवेदना और राष्ट्रीय…
पहली बार लोकरंग पर्व में दिखी सरगुजा-जशपुर अंचल की आदिवासी लोकसंस्कृति की मनमोहक झलक, पंथी और नाचा-गम्मत ने भी मोहा दर्शकों का मन रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकपरंपराओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को मंच प्रदान करने वाले तीन दिवसीय ‘लोकरंग पर्व’ का तीसरा एवं अंतिम दिन सरगुजा-जशपुर अंचल की आदिवासी लोकसंस्कृति के नाम रहा। पहली बार लोकरंग पर्व के मंच पर जशपुर अंचल के सरहुल एवं करमा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। पारंपरिक वेशभूषा, लोकधुनों की मधुरता और कलाकारों के ऊर्जावान नृत्य ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम में विजय…
शिक्षकों के मार्गदर्शन और जनसेवा से ही संभव है, समाज व राष्ट्र का सर्वांगीण विकास- मंत्री टंक राम वर्मा रायपुर- राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा आज नेवरा स्थित पी. एम कन्या शाला में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रपति एवं महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के व्यक्तित्व व कृतित्व को नमन करते हुए कहा कि गुरु केवल शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि जीवन जीने के संस्कार भी गढ़ते हैं। मस्तिष्क और बुद्धि के सर्वांगीण विकास के लिए गुरु का मार्गदर्शन अनिवार्य है। प्राचीनकाल से लेकर आधुनिक युग तक, जब भी समाज या…
अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश नालंदा परिसरों के निर्माण में तेजी लाने और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें 800 करोड़ रुपये की लागत से 8 नगरीय निकायों में स्थापित किए जा रहे सीबीजी प्लांट रायपुर – शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सुगम सार्वजनिक परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…
