Author: junior editor
75 दिवसीय पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल कराने का संकल्प, बलराम मांझी बने दशहरा समिति के नए उपाध्यक्ष रायपुर। ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का अनूठा संगम विश्वप्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा पर्व 2026 इस वर्ष भी पूरी भव्यता, आस्था और पारंपरिक गरिमा के साथ मनाया जाएगा। पर्व की तैयारियों, पूजा विधान, सुरक्षा व्यवस्था, वित्तीय प्रबंधन और विभिन्न आयोजनों को लेकर मंगलवार को कलेक्टोरेट के प्रेरणा कक्ष में बस्तर दशहरा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बस्तर सांसद एवं दशहरा समिति के अध्यक्ष महेश कश्यप ने की। बैठक में बस्तर राजपरिवार के कमलचंद…
छत्तीसगढ़ : बारिश की गतिविधियां फिलहाल कमजोर हुई हैं, लेकिन प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज अभी बदला हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी कई इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली की स्थिति बन सकती है। लोरमी समेत इन इलाकों में हुई सबसे ज्यादा बारिश पिछले 24 घंटे में लोरमी, दरीमा और कुमर्दा में 10-10 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में भी हल्की बारिश हुई।राज्य में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य…
00 अमृत मिशन के कार्य मिशन मोड में पूरे कर शत-प्रतिशत पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश 00 नालंदा परिसरों के निर्माण में तेजी लाने और शहरों में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर00 रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और कोरबा में चलेंगी 240 ई-बसें 00 800 करोड़ रुपये की लागत से 8 नगरीय निकायों में स्थापित किए जा रहे सीबीजी प्लांट रायपुर। शहरों का विकास केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि नागरिकों को स्वच्छता, शुद्ध पेयजल, बेहतर सड़क, प्रकाश व्यवस्था और सुगम सार्वजनिक परिवहन जैसी मूलभूत सुविधाएं गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध रूप से मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु…
00 नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के रूप में गौरवपूर्ण 25 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख आशीर्वाद के दीये रायपुर। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, स्वस्थ एवं ऊर्जावान जीवन के लिए 17 सितंबर को पूरे प्रदेश में 36 लाख आशीर्वाद के दीये प्रज्जवलित किए जाएंगे। इसके तहत प्रत्येक मतदान केंद्र (बूथ) पर कम-से-कम 100 दीये जलाने का लक्ष्य रखा गया है। शर्मा मंगलवार को यहाँ भाजपा प्रदेश कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा…
00 व्यावहारिक गतिविधियां विद्यार्थियों में उद्यमिता, नेतृत्व क्षमता,आत्मनिर्भरता और व्यावहारिक ज्ञान विकसित करने में मददगार – वर्मा 00 विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू हुए कई अभिनव कार्यक्रम रायपुर। राजस्व एवं उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने आज शिक्षक सम्मान समारोह के अवसर पर पीएम शासकीय विद्यालय, तिल्दा में विद्यार्थियों द्वारा संचालित स्टूडेंट स्टोर की व्यावसायिक गतिविधियों का अवलोकन किया। मंत्री वर्मा ने स्टूडेंट स्टोर के संचालन की प्रक्रिया को समझा और बच्चों के इस अभिनव प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यार्थियों से सीधा संवाद कर उनके अनुभवों को जाना और उनके आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच तथा कार्यकुशलता की सराहना…
रायपुर: छत्तीसगढ़ की माटी की खुशबू, लोकजीवन की सहज संवेदनाएं और पीढ़ियों से चली आ रही लोकपरंपराओं के रंगों से ‘लोकरंग पर्व’ का दूसरा दिन सराबोर रहा। मुक्ताकाशी मंच पर आयोजित कार्यक्रम में ‘लोरिक चंदा’, ददरिया और चंदैनी जैसी पारंपरिक लोकविधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश की लोकप्रिय लोकगाथा ‘लोरिक चंदा’ के भावपूर्ण प्रसंग से हुई। श्री व्यासनाथ योगी एवं साथियों ने अपनी प्रस्तुति के माध्यम से लोकगाथा की कथात्मकता, भाव और गायन परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया। प्रस्तुति के दौरान लोकसंगीत और पारंपरिक गायन शैली…
रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला साक्षरता विभाग, कोरबा द्वारा उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय साक्षरता समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन “साक्षर बनें, सशक्त बनें” एवं “उल्लास से उज्ज्वल भविष्य की ओर” की थीम पर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जिले में निरक्षर वयस्कों को साक्षर बनाने के साथ उनमें जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रत्येक व्यक्ति का…
नई दिल्ली। सोने के बाजार में एक बार फिर अलग-अलग तस्वीर देखने को मिली है। 8 सितंबर 2026 को देश के कई शहरों में सोने की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया। कुछ राज्यों में भाव में मामूली कमी आई, जबकि दिल्ली जैसे प्रमुख बाजार में सोना महंगा हुआ। ऐसे में खरीदारी और निवेश की योजना बना रहे लोगों के लिए ताजा कीमतों के साथ बाजार की दिशा समझना जरूरी हो गया है।अंतरराष्ट्रीय बाजार की गतिविधियां, डॉलर की मजबूती या कमजोरी, ब्याज दरों को लेकर उम्मीदें और दुनिया में बढ़ता तनाव सोने की कीमतों को प्रभावित कर रहे हैं। बाजार…
पेट्रोल डीजल : 9 सितंबर 2026 को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार महंगा हो रहा है और इसकी कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल के बेहद करीब पहुंच गई है, लेकिन सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल आम उपभोक्ताओं को राहत देते हुए ईंधन के दाम स्थिर रखे हैं। क्रूड ऑयल में तेजी, 100 डॉलर के करीब पहुंची कीमत वैश्विक बाजार में बुधवार को कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड लगभग 99.29 से 99.40 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में कारोबार कर…
पंचांग : आज 09 सितंबर, 2026 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष त्रयोदशी तिथि है. इस तिथि पर नंदी का अधिकार है, जो भगवान शिव के वाहन है. पुराने पापों के प्रायश्चित के साथ योग करने और ध्यान करने के लिए ये सबसे अच्छा दिन है. 9 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी दिन : बुधवार तिथि : कृष्ण पक्ष त्रयोदशी योग : शिव नक्षत्र : अश्लेषा करण : वणिज चंद्र राशि : कर्क सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 06:02:00 AM सूर्यास्त : 06:34:00 PM चंद्रोदय : 05:05 AM,…
