Author: junior editor

केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों ने मिट्टी से तैयार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं प्रतिमाओं में तुलसी एवं विभिन्न पौधों के बीज, विसर्जन के बाद अंकुरित होकर बनेंगे पौधे रायपुर, 08 सितंबर 2026 गणेशोत्सव के पावन अवसर पर केंद्रीय जेल रायपुर के बंदियों ने आस्था, रचनात्मकता और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम प्रस्तुत किया है। आगामी गणेशोत्सव के लिए केंद्रीय जेल रायपुर में बंदियों द्वारा प्राकृतिक मिट्टी से लगभग 1 से 2 फीट आकार की 500 पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। इन प्रतिमाओं की खासियत यह है कि इनके निर्माण में प्राकृतिक मिट्टी एवं रंगों का उपयोग किया…

Read More

 सागर। मध्य प्रदेश के सागर में जहरीली शराब से हुई मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। 6 सितंबर से शुरू हुए इस घटनाक्रम में अब उस आरोपी की भी मौत हो गई है, जिसके खिलाफ पुलिस ने जहरीली शराब बेचने के आरोप में मामला दर्ज किया था। मृतक की पहचान राम सिंह लोधी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि राम सिंह लोधी ने कथित तौर पर वही शराब खुद भी पी थी, जिसे वह गांव में बेचता था। शराब पीने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में…

Read More

CG News: केंद्र सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग व्यवस्था में अहम बदलाव किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में लागू 45 दिन की रीफिल बुकिंग पाबंदी अब समाप्त कर दी गई है। नए नियम के तहत ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए बुकिंग का अंतर समान रूप से 25 दिन रहेगा।अब पिछली बुकिंग के 25 दिन पूरे होने के बाद उपभोक्ता अपने अगले एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग करा सकेंगे। इस बदलाव से ग्रामीण उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में 20 दिन पहले बुकिंग की सुविधा मिलेगी। केंद्र ने तेल कंपनियों को तुरंत नियम लागू करने को कहा…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में मंगलवार 8 सितंबर से न्यायिक कार्यवाही के लिए नया रोस्टर लागू हो गया है। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी। चीफ जस्टिस ने पदभार संभालने के बाद सोमवार शाम नया रोस्टर जारी किया, जिसके तहत मामलों की सुनवाई दो डिवीजन बेंच, आठ सिंगल बेंच और दो विशेष बेंचों में होगी।नए रोस्टर में अलग-अलग बेंच को मामलों की स्पष्ट श्रेणियां आवंटित की गई हैं। इससे जनहित याचिकाओं से लेकर आपराधिक मामलों, वैवाहिक विवादों, टैक्स मामलों और सर्विस से जुड़े प्रकरणों की सुनवाई निर्धारित बेंचों के समक्ष होगी। पहली डिवीजन बेंच के सामने रहेंगे ये अहम मामले डिवीजन…

Read More

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने मुस्लिम महिला के वैवाहिक अधिकार से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की है। कोर्ट ने कहा कि कोई निजी धार्मिक संस्था या खुद को शरिया कोर्ट बताने वाला संगठन कानून के तहत स्थापित न्यायालय का दर्जा हासिल नहीं कर सकता। ऐसी संस्था किसी महिला के वैवाहिक दर्जे का न्यायिक निर्धारण करने या विवाह विच्छेद की कानूनी घोषणा करने का अधिकार नहीं रखती।जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद ने रायपुर स्थित इदारा-ए-शरिया इस्लामी कोर्ट की ओर से 18 जनवरी 2022 को जारी आदेश को कानूनी अधिकार से रहित माना। इस आदेश में याचिकाकर्ता महिला को उसके पति…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राजनीतिक दलों के संगठनात्मक फैसलों को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के संगठन और प्रभारियों की नियुक्ति पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सवालों के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। सीएम साय ने बघेल के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस के संगठनात्मक फैसलों पर सवाल खड़े किए और उन्हें पहले अपनी पार्टी की स्थिति देखने की सलाह दी। सीएम साय ने पंजाब का उदाहरण देकर साधा निशाना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कांग्रेस को भाजपा के संगठन पर टिप्पणी करने से पहले अपने भीतर झांकना चाहिए। उन्होंने कहा…

Read More

धमतरी। मगरलोड क्षेत्र के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेलौदी में पदस्थ व्याख्याता नारायण प्रसाद साहू को लोक शिक्षण संचालनालय ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभागीय कार्रवाई के पीछे शराब का सेवन कर स्कूल आने, शैक्षणिक जिम्मेदारियों को प्रभावित करने और बिना अनुमति लंबे समय तक ड्यूटी से गायब रहने जैसे आरोप बताए गए हैं।मामले की शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी धमतरी को मिली थी। इसके बाद जांच कराई गई और जांच प्रतिवेदन के आधार पर विभाग ने आगे की कार्रवाई की। लगातार अनुपस्थिति भी बनी कार्रवाई की बड़ी वजह जांच के दौरान व्याख्याता की उपस्थिति को लेकर भी…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के लिए जल्द ही करियर की बड़ी खबर सामने आ सकती है। दिल्ली में होने वाली विभागीय पदोन्नति समिति यानी डीपीसी की बैठक में राज्य के अधिकारियों को आईएएस अवार्ड देने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा। बैठक के बाद यह तय हो सकता है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के किन अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का मौका मिलेगा। यूपीएससी चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी अहम बैठक आईएएस अवार्ड से जुड़ी प्रक्रिया के लिए डीपीसी की बैठक दिल्ली में होने वाली है। इसकी अध्यक्षता यूपीएससी के चेयरमैन डॉ. अजय कुमार…

Read More

 बिलासपुर :  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 16वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार संभालने वाले जस्टिस के. आर. मोहपात्रा के सम्मान में ओवेशन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में न्यायपालिका से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारी और अधिवक्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में चीफ जस्टिस मोहपात्रा ने कहा कि उनके स्वागत में व्यक्त किए गए शब्द उनके लिए महज औपचारिक प्रशंसा नहीं हैं, बल्कि उनमें स्नेह, भरोसा और नई जिम्मेदारी का भाव भी जुड़ा है। ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक जुड़ा है भावनाओं और संस्कृति का रिश्ता चीफ जस्टिस मोहपात्रा ने छत्तीसगढ़ में अपने नए दायित्व को लेकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा…

Read More

CG Weather Today:  छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर को मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में लोगों को मौसम की स्थिति पर नजर रखने और जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। इन जिलों में सबसे ज्यादा बारिश की संभावना मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक रायपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में भारी बारिश हो…

Read More