Author: junior editor
MP IAS Transfer: मध्य प्रदेश में इन प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल रहा है. यही वजह है कि अधिकारी-कर्मचारियों के एक के बाद एक ट्रांसफर किए जा रहे हैं. शनिवार 5 सितंबर को भी 11 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए. जिसके बाद हलचल तेज हो गई. सबसे ज्यादा चर्चा 2011 बैच की आईएएस अधिकारी नेहा मारव्या सिंह को लेकर है. ऐसा इसलिए क्योंकि एक साल के भीतर उनका यह चौथा तबादला है, जिससे वह खुद परेशान नजर आ रही हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख जाहिर किया है और कई सवाल भी खड़े किए हैं. नेहा मारव्या…
Damoh: बुंदेलखंड के सागर में अवैध शराब के सेवन से हुई करीब 10 से ज्यादा मौतों ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है. तो वहीं अवैध शराब के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. अवैध शराब के ठिकानों पर कार्रवाई करने पहुंची दमोह पुलिस टीम के साथ ही कथित शराब कारोबारियों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. पथरिया थाना क्षेत्र है मामला मामला पथरिया थाना क्षेत्र के सदगुआ स्थित कक्कू ढाबा जोकि हरिगोविंद पटेल का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पुलिस टीम के साथ मौजूद…
बॉक्स ऑफिस पर बड़े बजट की फिल्मों के बीच कम बजट की हनुमान अंश ने अपनी अलग पहचान बना ली है। शुरुआत में फिल्म का कारोबार लाखों तक सीमित रहा, लेकिन दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ इसकी कमाई लगातार मजबूत होती गई। अब रिलीज के 30वें दिन फिल्म ने अपने पूरे सफर की सबसे बड़ी दैनिक कमाई दर्ज कर नया रिकॉर्ड बनाया है।सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने 30वें दिन करीब 16.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पहले 24वें दिन 12.75 करोड़ रुपये इसका सबसे बड़ा एकदिवसीय कलेक्शन था। इस तुलना में 30वें दिन कमाई में लगभग…
मध्य प्रदेश : सागर जिले के बंडा विधानसभा क्षेत्र में कथित जहरीली शराब से जुड़ी घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों से लोगों की मौत और गंभीर रूप से बीमार होने की खबर सामने आई है। अब तक करीब 11 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि लगभग 25 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। करीब चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।बंडा सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद कई मरीजों को बेहतर इलाज के लिए सागर रेफर किया गया है। हालांकि मौतों और बीमारी की वास्तविक वजह की…
रायपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए राज्य सरकार की योजनाओं का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत सपना के झोझया पारा धनगवां में आधुनिक सुविधाओं से युक्त आंगनबाड़ी भवन का निर्माण कराया जा रहा है। 11.69 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे इस भवन से बच्चों, माताओं और आंगनबाड़ी कर्मियों को पहले की तुलना में बेहतर वातावरण मिलने लगा है। दो योजनाओं के सहयोग से तैयार हो रहा भवन नए आंगनबाड़ी भवन के निर्माण के लिए…
CG Weather Forecast: छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग (IMD) ने कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है. प्रदेश के सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा, नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा और राजनांदगांव जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली का यलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में स्थानीय स्तर पर तेज बारिश के साथ एक-दो स्थनों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका की गई है, जिससे मौसम पूरी तरह साफ रहने की उम्मीद नहीं है. इन 8 जिलों में बिजली गिरने का खतरा IMD के अलर्ट के मुताबिक सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा के साथ नारायणपुर, कांकेर, बीजापुर, सुकमा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में तत्काल रेलवे टिकटों की कथित कालाबाजारी को लेकर रेलवे सुरक्षा बल यानी RPF ने बड़ी कार्रवाई की है। आरक्षण केंद्रों से तत्काल टिकट हासिल कर उन्हें यात्रियों को ऊंची कीमत पर बेचने वाले एक कथित टिकट दलाल को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान सामने आ रही जानकारियों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां दूसरे राज्यों तक जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। आरक्षण केंद्रों से मिलीभगत का लगाया जा रहा आरोप सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया आरोपी प्रदेश के प्रमुख आरक्षण केंद्रों से तत्काल टिकट बुक करवाता था।…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा स्थित दरी क्षेत्र के NTPC पावर प्लांट में तकनीकी खराबी के बाद बंद हुआ बिजली उत्पादन अब धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। शुक्रवार शाम अचानक सातों यूनिट ट्रिप होने से उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया था। करीब 24 घंटे की तकनीकी मशक्कत के बाद शनिवार शाम तक तीन यूनिट को दोबारा सफलतापूर्वक शुरू कर दिया गया। दो 500 मेगावाट और एक 200 मेगावाट यूनिट चालू NTPC अधिकारियों के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6 बजे तक तीन यूनिटों को चालू कर लिया गया। इनमें 500 मेगावाट क्षमता की दो यूनिट और 200 मेगावाट क्षमता की एक यूनिट…
पेपर लीक के बाद बदली परीक्षा की पूरी व्यवस्था, अब पासवर्ड और कैमरे की निगरानी में खुलेंगे प्रश्नपत्र
रायपुर। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में लगातार तीन प्रश्नपत्र लीक होने के बाद स्थगित की गई परीक्षाओं की नई तारीखें घोषित कर दी गई हैं। तीनों विषयों की परीक्षाएं अब 7, 8 और 9 सितंबर को आयोजित की जाएंगी। पेपर लीक प्रकरण के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा संचालन और प्रश्नपत्र वितरण की व्यवस्था में बड़ा बदलाव करने का फैसला लिया है। अब पैकेट नहीं, ई-मेल से पहुंचेंगे प्रश्नपत्र इस बार प्रश्नपत्रों को पहले की तरह पैकेट के जरिए कॉलेजों तक नहीं भेजा जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने डिजिटल माध्यम से प्रश्नपत्र पहुंचाने की नई व्यवस्था लागू की है।प्रश्नपत्र पासवर्ड प्रोटेक्टेड…
जगदलपुर। शहर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टास्क फोर्स ने हाउसिंग बोर्ड की निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से 8 नाबालिग बालिकाओं को रेस्क्यू किया है। सभी बालिकाएं जोखिम भरे निर्माण कार्य में मजदूरी करती मिलीं।यह कार्रवाई शनिवार देर शाम मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर की गई। जिला पुलिस बल, श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की संयुक्त टीम ने सिटी ग्राउंड के सामने स्थित निर्माण स्थल पर अचानक छापा मारा। निर्माण कार्य में लगी मिलीं 8 नाबालिग बालिकाएं अभियान का नेतृत्व मानव तस्करी निरोधक इकाई के जिला नोडल अधिकारी और उप पुलिस अधीक्षक ने किया।…
