Author: junior editor
पेट्रोल-डीजल : देश में रविवार 6 सितंबर 2026 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार पुराने दाम ही लागू रखे हैं। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतें भारत के लिए चिंता बढ़ा सकती हैं।दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। देश में ईंधन की कीमतों में पिछला बदलाव 25 मई को किया गया था। उस समय पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। जानें प्रमुख शहरों में आज पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम…
पंचांग : आज 06 सितंबर, 2026 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है. 6 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी दिन : रविवार तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी योग : सिद्धि नक्षत्र : आर्द्रा करण : वणिज चंद्र राशि : मिथुन सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 06:01:00 AM सूर्यास्त : 06:38:00 PM चंद्रोदय…
मेष- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. आज आप नए काम आसानी से शुरू करेंगे, परंतु विचारों में स्पष्टता न होने से उलझन बढ़ेगी. व्यापार में प्रतियोगी को पछाड़ना मुश्किल होगा. अच्छी और लाभदायक यात्रा की संभावना है. दोस्तों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे और उनसे लाभ होगा. आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें. जीवनसाथी के साथ कोई मतभेद हो सकता है. स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मध्यम फलदायक है. वृषभ- चंद्रमा आज 06 सितंबर, 2026 रविवार के दिन मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि…
बिलासपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंत्रिमंडल में 14वें मंत्री की नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एक बार फिर सुनवाई शुरू हो गई है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने जनहित याचिका पर राज्य शासन को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर अपना जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।याचिका में 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के आधार पर मंत्रिपरिषद में 14वें मंत्री की नियुक्ति को संवैधानिक प्रावधानों के विपरीत बताया गया है। जनहित याचिका में नियुक्ति की वैधता को चुनौती कांग्रेस और सामाजिक कार्यकर्ता बसदेव चक्रवर्ती की ओर से दायर याचिका में 14वें मंत्री की…
रायपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA की विशेष अदालत द्वारा 10 आरोपियों को दोषी ठहराए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फैसले पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अदालत अब 16 सितंबर को दोषियों की सजा पर फैसला सुनाएगी। बघेल ने इस निर्णय को अधूरा न्याय बताते हुए कहा कि झीरम कांड के पीछे कथित राजनीतिक षड्यंत्र की जांच अब तक पूरी तरह नहीं हो सकी है।पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झीरम घाटी की घटना देश के लोकतांत्रिक इतिहास की सबसे बड़ी राजनीतिक हिंसक घटनाओं में से एक थी। उनका कहना…
रायपुर। झीरम घाटी नक्सली हमले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति फिर गर्म हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने फैसले पर असंतोष जताते हुए जांच की दिशा और दायरे को लेकर कई सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इस मामले में पीड़ित परिवारों, बस्तर की जनता और कांग्रेस को अब तक पूरा न्याय नहीं मिल पाया है।बैज ने झीरम घाटी की घटना को केवल नक्सली हमला मानने से इनकार करते हुए इसे राजनीतिक षड्यंत्र और सुनियोजित हत्याकांड करार दिया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की पूरी साजिश सामने लाने के लिए…
रायपुर/भिलाईछत्तीसगढ़ ने राष्ट्रीय स्कूल स्वास्थ्य क्रांति में अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। *भिलाई विद्यालय, भिलाई* पूरे छत्तीसगढ़ राज्य का *पहला स्कूल* बन गया है, जिसने इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के फ्लैगशिप नेशनल प्रोग्राम *OJAS – ऑप्टिमाइजिंग जुवेनाइल एंड एडोलेसेंट हेल्थ इन स्कूल्स* का सफल आयोजन किया। यह ऐतिहासिक कार्यक्रम *IAP चैरिटी डे समारोह – 26 अगस्त 2026* के अवसर पर आयोजित किया गया, इसी दिन OJAS वेबसाइट का राष्ट्रीय शुभारंभ और कैपेसिटी बिल्डिंग वर्कशॉप भी हुआ। यह आयोजन *IAP 2026 की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन* के दूरदर्शी नेतृत्व में हो रहा है। *स्थानीय प्रभाव वाला राष्ट्रीय मिशन*…
रायपुर के लोकभवन स्थित छत्तीसगढ़ मंडपम् में शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया। वर्ष 2025-26 के लिए प्रदेश के 63 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार दिया गया, जबकि चार शिक्षकों को राज्य शिक्षक सम्मान स्मृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समारोह के दौरान स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने वर्ष 2026-27 के राज्य शिक्षक सम्मान के लिए चयनित 64 शिक्षक-शिक्षिकाओं के नामों की घोषणा भी की। AI के दौर में शिक्षक बनें मार्गदर्शक:…
बीजापुर : मद्देड थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सजगता से संभावित बड़ा हादसा टल गया। बंदेपारा और पेगड़ापल्ली गांव के कुछ ग्रामीण जंगल में पुटू यानी मशरूम एकत्र करने गए थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर पड़े एक संदिग्ध तार पर गई।ग्रामीणों ने बिना उसे छुए तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और इलाके की जांच शुरू की। सुरक्षा बलों ने बरामद कर निष्क्रिय किया आईईडी जांच के दौरान जमीन में दबाया गया प्रेशर बियर बॉटल आईईडी बरामद हुआ। प्रारंभिक तौर पर इसे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने…
Raipur : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में ड्राई डे घोषित था, लेकिन रायपुर में इस दौरान शराब बिक्री का मामला सामने आया। मौदहापारा पुलिस को 4 सितंबर की रात सूचना मिली कि गली नंबर-1 में पूनम होटल के सामने स्थित प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बाहर निकालकर ग्राहकों को बेची जा रही है।सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बार की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाई। रात करीब 10:30 बजे घेराबंदी कर कथित तौर पर शराब बिक्री करते हुए बार संचालक और कांग्रेस नेता पलाश मल्होत्रा को पकड़ लिया गया। शराब की बोतल और बिक्री की रकम बरामद पुलिस के अनुसार…
