रायपुर। देश के चार राज्यों में हुए एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मिली शिकस्त पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने तंज कसते हुए कहा कि 140 साल पुरानी पार्टी केवल स्वार्थ की राजनीति करती है. ईवीएम में चुनाव उनको पसंद नहीं आ रहा. एमएसली का चुनाव बैलेट पेपर से हुआ. भगवान की दया से इसमें भी कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया. अब क्या बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली कांग्रेस हाथ उठवाएगी? जो बेईमानी करता है, उनका सबकुछ बेईमानी ही होता है.
भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने मीडिया से चर्चा में एक नवंबर को दिल्ली में होने वाली कांग्रेस की महारैली में छत्तीसगढ़ से भी हजारों कार्यकर्ता के शामिल होने पर कहा कि कांग्रेसी राज्योत्सव से डर के मारे भाग रहे हैं. हमारे नेता आएंगे, इनके चमड़ी उधेड़ेंगे. इसी डर से कांग्रेसी जा रहे हैं. रैली बाद में भी कर सकते थे, राज्योत्सव सबका है. राज्योत्सव में उत्सव मनाना चाहिए. यदि उस दिन रैली करेंगे तो छत्तीसगढ़ महतारी इन्हें माफ नहीं करेगी.
कवर्धा क्षेत्र में फैले कुपोषण पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बयान पर पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जब 2018 में आपकी सरकार थी, तब क्या कर रहे थे बैज जी. आप सम्हाल पाए नहीं थे. आप काम नहीं करते और भाजपा को बदनाम करते हैं वहीं अर्नब चक्रवात की वजह से किसानों की फसल खराब होने पर भाजपा विधायक ने कहा कि अधिकारी सर्वे करेंगे. जो किसानों के हित में होगा, सरकार उस दिशा में काम करेगी.

