Author: junior editor
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शनिवार, 28 नवंबर 2026 को जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र को विकास कार्यों की कई सौगात देंगे। इस दौरान वे सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का उद्घाटन करने के साथ विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सामाजिक सम्मेलनों और पारंपरिक सांस्कृतिक आयोजनों में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के दौरे का मुख्य आकर्षण ग्राम कुंजारा में स्थापित सोलर ऑन-ग्रिड पावर प्लांट का लोकार्पण होगा। इसके साथ ही वे सोहराई करम महोत्सव और प्रांतीय चीक सामाजिक सम्मेलन एवं सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लेकर स्थानीय…
Petrol-Diesel Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। ब्रेंट क्रूड का भाव 2.36 फीसदी फिसलकर 94 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। भारत जैसे देश के लिए यह राहत भरी खबर मानी जा रही है, क्योंकि देश अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने के बावजूद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल के दाम फिलहाल स्थिर बने हुए हैं।तेल कंपनियों ने 28 नवंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के नए भाव जारी कर दिए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल…
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव ने आम खरीदारों की चिंता बढ़ा दी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का असर भारतीय सर्राफा बाजार में भी दिखाई दे रहा है। 10 ग्राम सोने का भाव पहले ही एक लाख रुपये के स्तर को पार कर चुका है। ऐसे में शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गहने खरीदने की तैयारी कर रहे परिवारों का बजट बिगड़ रहा है। आइए जानते हैं 28 नवंबर को देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के ताजा भाव क्या रहे। हैदराबाद और आंध्र प्रदेश में…
पंचांग : आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार, के दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है. भगवान गणेशजी का इस तिथि पर शासन है. उनकी पूजा से सभी तरह के कष्ट दूर होते हैं, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों के लिए यह तिथि अच्छी नहीं मानी जाती है. 28 नवंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : मार्गशीर्ष पक्ष : कृष्ण पक्ष चतुर्थी दिन : शनिवार तिथि : कृष्ण पक्ष चतुर्थी योग : शुक्ल नक्षत्र : पुनर्वसु करण : बलव चंद्र राशि : मिथुन सूर्य राशि : वृश्चिक सूर्योदय : 06:54:00 AM सूर्यास्त : 05:23:00…
मेष- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026 शनिवार को मिथुन राशि में है. यह आपकी राशि से तीसरे भाव में होगा. नए काम के लिए सुबह का समय अनुकूल रहेगा. आज सरकारी लाभ की संभावना है. व्यापार में लाभ होगा. नौकरी में अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे. आय और व्यय में बैलेंस बना रहेगा. विचारों में शीघ्र ही परिवर्तन होगा. दोपहर बाद उलझन रह सकती है. इससे काम अधूरे रह जाएंगे. परिजनों के साथ शांति से शाम गुजार सकेंगे. प्रेम जीवन में आपको सकारात्मक अनुभव प्राप्त होंगे. अपने प्रिय के साथ समय गुजार सकेंगे. वृषभ- चंद्रमा आज 28 नवंबर, 2026…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बड़ी मात्रा में चांदी के आभूषण और अन्य सामान जब्त किया है। बसना थाना क्षेत्र के पलसापाली अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर गुरुवार को एक कार से 52 किलो 528 ग्राम चांदी जैसी धातु बरामद हुई। इसकी अनुमानित कीमत 90 लाख रुपये से अधिक बताई गई है। मामले की जानकारी GST विभाग को भी भेजी गई है। कार की तलाशी में मिले छह काले बैग पुलिस के अनुसार, सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी और बहुमूल्य धातुओं के संदिग्ध परिवहन पर नजर रखने के लिए पलसापाली चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच…
रायपुर। पंडरी थाना क्षेत्र के लोधीपारा चौक स्थित खेल एरिना स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन अपचारी बालकों को पकड़ लिया है। घटना के बाद तीनों अलग-अलग जगह चले गए थे। पुलिस टीम ने तलाश करते हुए उन्हें धमतरी और नागपुर से पकड़ा। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई नकदी में से 2 लाख 52 हजार 700 रुपये और दुकान से ले जाया गया POI पावर स्विच बरामद किया गया है। शटर का ताला खुला मिला, गल्ले से नकदी गायब पुलिस के मुताबिक, शोरूम संचालक ऐश्वर्य मार्या ने 24 नवंबर 2026…
नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनेट ने परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। प्रस्ताव के तहत लोकसभा की कुल सीटों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की योजना है। साथ ही राज्यों के बीच सीटों के मौजूदा अनुपात को अगले 25 साल यानी 2051 तक स्थिर रखने का प्रावधान भी प्रस्तावित है। इस मुद्दे को लेकर राजनीतिक दलों के बीच चर्चाएं तेज हो गई है। कुछ दलों ने प्रस्ताव का समर्थन किया है, जबकि विपक्ष के कई नेताओं ने इसके संभावित प्रभावों पर सवाल उठाए है। राजद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने किया परिसीमन…
रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जल्द फैसला होने की बात कही है। पत्रकारों से चर्चा के दौरान वार्षिक परीक्षा कैलेंडर और आयोग के अध्यक्ष पद को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि नियुक्ति की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाएगी। सरकारी नौकरियों में भर्ती को मिलेगी गति मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकारी विभागों में खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने संकेत…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की पहल का समर्थन करते हुए कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना देश के हित में है। उन्होंने कहा कि यदि विशेष सत्र में परिसीमन विधेयक पेश किया जाता है, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा। इससे लोकसभा और विधानसभा में प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने का अवसर मिलेगा।पत्रकारों से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित विशेष सत्र, परिसीमन, महिला आरक्षण और कांग्रेस नेताओं के बयानों से जुड़े सवालों पर अपनी बात रखी। परिसीमन से क्षेत्रों को मिलेगा अधिक प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री साय ने कहा…
