Author: junior editor
राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख मार्गों पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए बायपास सहित तीन प्रमुख सड़कों को फोरलेन बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इन परियोजनाओं के लिए जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने संबंधित गांवों में भूमि अंतरण, बंटवारा, व्यपवर्तन और खरीदी-बिक्री पर रोक लगा दी है। प्रस्तावित बायपास के प्रारंभिक रूट से करीब 400 से 450 आवासीय मकानों के प्रभावित होने की आशंका है। इतनी बड़ी संख्या में मकानों पर असर पड़ने की संभावना को देखते हुए लोक निर्माण विभाग वैकल्पिक मार्ग…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय संस्कृति और परंपराएं हमारी अमूल्य धरोहर हैं। करमा महोत्सव हमारी लोकआस्था, प्रकृति के प्रति सम्मान और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। हमारी सरकार इन गौरवशाली परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ प्रदेश के दूरस्थ और जनजातीय अंचलों में विकास की नई संभावनाओं को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा संकल्प है कि विकास का लाभ हर गांव, हर परिवार और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर के शासकीय हाई स्कूल मैदान में आयोजित…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ी पत्रिका ‘सुरहुत्ती’ एवं छत्तीसगढ़ी पंचांग ‘बछर’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रकाशन से जुड़े सभी साहित्यकारों, संपादकीय टीम एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल बोलचाल की भाषा नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक अस्मिता, लोकजीवन और पीढ़ियों से संजोई गई परंपराओं की जीवंत अभिव्यक्ति है। हमारी लोककथाओं, लोकगीतों, तीज-त्योहारों और सामाजिक संस्कारों में छत्तीसगढ़ी की आत्मीयता रची-बसी है। इस समृद्ध भाषाई विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की साझा…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारी PCCF अरुण कुमार पाण्डेय को छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में शासन ने 27 नवंबर को आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार, अरुण कुमार पाण्डेय वर्तमान में प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं वन बल प्रमुख, छत्तीसगढ़ के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ जैव विविधता बोर्ड के अध्यक्ष पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शासन ने यह निर्णय छत्तीसगढ़ जैव विविधता नियम, 2015 के नियम 3 के…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा में हमारी माटी की सोंधी महक, पुरखों के संस्कार और छत्तीसगढ़ की आत्मीयता रची-बसी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है। छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसी भी भाषा की वास्तविक…
भोपाल में आज शाम 7 बजे होगा भारत और चीन के बीच फाइनल मुकाबला, सेमीफाइनल में मलेशिया को 6-2 से हराकर फाइनल तक पहुंची टीम इंडिया Asian Champions Trophy Final: भारतीय महिला हॉकी टीम एक बार फिर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भोपाल मे आयोजित महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के फाइनल मे भारत का सामना चीन से होगा। मौजूदा चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल मे मलेशिया को 6-2 से हराकर खिताबी मुकाबले मे जगह बनाई है। वहीं, चीन ने जापान को 1-0 से मात देकर फाइनल का टिकट हासिल किया।भारत और…
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से पुलिस विभाग में कार्रवाई की बड़ी खबर सामने आई है। प्रतापपुर इलाके में जुए के अड्डे को कथित तौर पर पुलिस संरक्षण मिलने का मामला उजागर होने के बाद एसपी ने सख्त कदम उठाया है। प्रतापपुर थाना प्रभारी दिनेश पुरैना, एक उप निरीक्षक और तीन आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हलचल तेज हो गई है। लंबे समय से मिल रही थी जुआ संचालित होने की शिकायत जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर क्षेत्र में काफी समय से जुए के फड़ संचालित होने की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में आने वाले समय में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी में है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े संविधान संशोधन प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की जानकारी सामने आई है। प्रस्ताव के अनुसार, देश में लोकसभा और विधानसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है। यदि यह प्रस्ताव संसद से पारित होकर लागू होता है तो छत्तीसगढ़ विधानसभा में मौजूदा 90 सीटों की संख्या बढ़कर 135 हो सकती…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने स्ट्रे राउंड काउंसिलिंग कराने का फैसला लिया है। इस प्रक्रिया के तहत विद्यार्थियों को चार अलग-अलग नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने का अवसर मिलेगा। खास बात यह है कि बीएससी नर्सिंग में दाखिले के लिए पात्रता संबंधी परसेंटाइल में भी छूट दी गई है। अब 10 परसेंटाइल अंक हासिल करने वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे। इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2026 को दोपहर 2 बजे…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने जन्मदिन समारोह के दौरान एक अलग अंदाज को लेकर चर्चा में आ गए हैं। जन्मदिन की खुशियों के बीच एक कार्यकर्ता ने उन्हें केक काटने के लिए तलवार देने की कोशिश की, लेकिन उपमुख्यमंत्री ने तलवार लेने से साफ इनकार कर दिया। उनके इस फैसले को सार्वजनिक जीवन में शालीनता, संयम और जिम्मेदार व्यवहार से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यकर्ता ने थमाई तलवार, डिप्टी CM ने नहीं दिखाई दिलचस्पी दरअसल, जन्मदिन समारोह के दौरान केक काटने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच एक कार्यकर्ता तलवार लेकर पहुंचा और उपमुख्यमंत्री से उससे…
