Author: junior editor
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने निलंबित आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी के खिलाफ लगाए गए गंभीर आरोपों से जुड़े मामले में राज्य शासन के रवैये पर नाराजगी जताई है। शिकायत पर अब तक क्या कार्रवाई हुई, इसकी जानकारी अदालत में पेश नहीं किए जाने पर कोर्ट ने शासन को अंतिम अवसर दिया है। जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की सिंगल बेंच ने 2 सितंबर 2026 को राज्य शासन को एक सप्ताह के भीतर पूरी जानकारी शपथ पत्र के साथ पेश करने का निर्देश दिया है।अदालत ने साफ कर दिया है कि तय समय में जवाब नहीं आया तो संबंधित अधिकारी को अगली सुनवाई में…
छत्तीसगढ़ : मानसून की सक्रियता लगातार बनी हुई है। कई इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है, जबकि नदी और नालों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति करीब 16 से 18 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इन जिलों में तेज बारिश का अलर्ट मौसम विभाग ने बलरामपुर, सरगुजा, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर, रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, जांजगीर, दुर्ग, कोरबा और महासमुंद में तेज बारिश की संभावना जताई है। इन इलाकों में रहने वाले…
महासमुंद : वाहन चोरी के एक मामले की जांच करते हुए बसना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे और निशानदेही से चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। पूछताछ में आरोपी ने जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से इन बाइकों को चोरी करने की बात स्वीकार की।मामले का सबसे दिलचस्प पहलू यह रहा कि आरोपी अपनी ही एक गलती की वजह से पुलिस के हत्थे चढ़ गया। वह चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था और इसी दौरान पुलिस को उसके बारे में सूचना मिल गई। चोरी की…
CM Joseph Vijay Convoy Protest: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की सुरक्षा में चेन्नई में बड़ी चूक सामने आई है। गुरुवार को सचिवालय के पास मुख्यमंत्री का काफिला गुजर रहा था, तभी एक दंपति सुरक्षा घेरे को पार कर काफिले तक पहुंचने की कोशिश करने लगा। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत दोनों को रोक लिया और बाद में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। काफिले को रोककर मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाना चाहते थे पुलिस के अनुसार, मुख्यमंत्री विजय का काफिला सचिवालय के पास से गुजर रहा था। इसी दौरान दंपति अचानक सुरक्षा घेरे के भीतर पहुंच गया और मुख्यमंत्री…
जांजगीर-चांपा : मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम कोसा में करीब दो महीने पहले हुई युवक की हत्या का मामला अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। लगातार जांच के बावजूद आरोपी तक पहुंचने में सफलता नहीं मिलने के बाद पुलिस ने अब जांच की पूरी रणनीति बदल दी है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ASP के नेतृत्व में विशेष जांच दल यानी SIT का गठन किया है।सबसे अहम बदलाव यह है कि अब जांच अधिकारी गांव से ही रहकर मामले की कड़ियां जोड़ेंगे। इसके लिए कोसा में पुलिस आउटपोस्ट शुरू करने के…
त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले सोने के बाजार में तेजी ने खरीदारों का ध्यान खींच लिया है। जन्माष्टमी के करीब आते ही सोने के भाव बढ़ने से उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जो शुभ अवसर पर गहने खरीदने की तैयारी कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और घरेलू मांग में बढ़ोतरी को इस तेजी की प्रमुख वजह माना जा रहा है।भारतीय परिवारों में सोने का महत्व केवल आभूषण तक सीमित नहीं है। इसे निवेश और शुभ अवसरों का अहम हिस्सा भी माना जाता है। जन्माष्टमी के बाद नवरात्रि, धनतेरस, दिवाली और शादी के सीजन के कारण…
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव का सीधा असर आम लोगों के बजट पर पड़ता है। पेट्रोल महंगा होने पर निजी वाहन चलाने का खर्च बढ़ जाता है, जबकि डीजल के दाम में उतार-चढ़ाव परिवहन लागत को प्रभावित कर सकता है। इसका असर रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं की कीमतों तक पहुंचने की संभावना रहती है।ऐसे में वाहन चालकों के लिए अपने शहर के ताजा ईंधन रेट जानना जरूरी है। आइए जानते हैं 4 सितंबर 2026 को प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्या हैं। प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के आज के दाम शहर पेट्रोल…
पंचांग : आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष अष्ठमी तिथि है. इस तिथि पर भगवान शिव के एक स्वरूप कालभैरव का अधिकार है, जिन्हें समय का देवता भी कहा जाता है. यह तिथि किसी भी तरह के शुभ कार्यों, नई बातचीत और मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए अच्छा नहीं है. 4 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष अष्ठमी दिन : शुक्रवार तिथि : कृष्ण पक्ष अष्ठमी योग : हर्शन नक्षत्र : रोहिणी करण : बलव चंद्र राशि : वृषभ सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 06:00:00 AM…
मेष- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से दूसरे भाव में होगा. आपका शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे. व्यापार बढ़ाने की योजना पर काम कर पाएंगे. आर्थिक विषयों से संबंधित योजना व्यवस्थित तरीके से बना सकेंगे. आय में वृद्धि होगी. कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का मौका मिल सकेगा. उनकी कला की सराहना होगी. परिजनों के साथ स्वादिष्ट भोजन और अच्छे पल गुजार सकेंगे. नकारात्मक विचार से दूर रहें. वृषभ- चंद्रमा आज 04 सितंबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि में है. यह आपकी राशि से…
अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता के दिए निर्देश रायपुर,03 सितंबर 2026 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने आज सूरजपुर जिला के ओड़गी के जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित विकासखंड स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में शामिल होकर क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागवार योजनाओं और कार्यों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए। मंत्री श्रीमती राजवाड़े…
