Author: junior editor
मेष- 05 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. बोली में मिठास लाएं, इससे विवाद की आशंका दूर होगी. लेखकों और कलाकारों के लिए समय अनुकूल है. भाइयों के बीच में प्रेम बढ़ेगा. दोपहर बाद आपकी चिंताओं में वृद्धि होगी और उत्साह कम होगा. इस दौरान आप ऑफिस के काम में कम रुचि लेंगे. आज किसी बात पर इमोशनल बने रहेंगे. रिश्तों की सफलता के लिए अपनों को मनाना पड़ सकता है. आर्थिक मामलों को लेकर आज का दिन अच्छा है. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. वृषभ- 05 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन वृषभ राशि…
रायपुर: डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर समस्त यादव समाज को जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। यादव समाज का स्नेह सदैव प्राप्त होता रहा है: मंत्री देवांगन मंत्री देवांगन ने कहा कि यादव समाज का स्नेह और आशीर्वाद मुझे सदैव प्राप्त होता रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के आशीर्वाद का ही फल है कि आज नगर एवं जिले…
रायपुर: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए आर्थिक संबल के साथ नई आजीविका की राह भी खोल रही है। रायगढ़ जिले के ग्राम महापल्ली निवासी 75 वर्षीय किसान श्री परशुराम गुप्ता ने योजना से मिली राशि की बचत कर गौ-पालन शुरू किया और आज वे सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय संचालित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश कर रहे हैं। वर्ष 2020 में श्री गुप्ता ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की दो-दो हजार रुपये की किस्तों को बचाकर करीब 10 हजार रुपये की पूंजी जुटाई। इसी राशि से उन्होंने पहली गाय खरीदी और गौ-पालन की शुरुआत की। मेहनत और अनुभव के साथ…
रायगढ़: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़ को आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी ने शुक्रवार को शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं का मैराथन निरीक्षण किया। उन्होंने ऑक्सीजोन, पुल, केलो रिवर फ्रंट, मरीन ड्राइव, नालंदा परिसर, खेल एवं सार्वजनिक सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं का जायजा लेते हुए गुणवत्ता और समय-सीमा के साथ कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री श्री चौधरी ने दूध डेयरी ऑक्सीजोन…
जल संरक्षण को लेकर एनडीए शासित राज्यों में अब हर राज्य का अपना ‘कैच द रेन’ प्लान बनाने का सुझाव दिया गया है। जल संरचनाओं की मैपिंग, हर तीन महीने में मुख्य सचिव स्तर पर समीक्षा और बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों के लिए स्टेट वाटर अवार्ड्स शुरू करने का प्रस्ताव भी सामने आया है भाजपा शासित राज्यों की दो दिवसीय ‘जल मंथन’ कार्यशाला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि राज्यों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सफल प्रयोगों का आदान-प्रदान जल संरक्षण अभियान को नई गति दे सकता है। कार्यशाला में जल प्रबंधन और…
बिलासपुर। जन्माष्टमी के मौके पर मटकी फोड़ कार्यक्रम की तैयारी एक युवक के लिए भारी पड़ गई। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजीव गांधी चौक में मटकी बांधते समय युवक हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया।घायल युवक की पहचान रेहान खान के रूप में हुई है। हादसे के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मटकी बांधते समय तार से टकराया बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के लिए राजीव गांधी चौक पर मटकी बांधी जा रही थी। इसी दौरान…
रायगढ़। जिले के वन क्षेत्रों से खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों की कथित अवैध कटाई, भंडारण और अंतरराज्यीय तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग और रायगढ़ पुलिस की जांच में सामने आया कि ग्रामीणों को पैसे का लालच देकर वन क्षेत्रों से लकड़ियां कटवाई जाती थीं और बाद में उन्हें एक गोदाम में जमा कर दूसरे राज्यों में भेजा जाता था।मामले में पुलिस ने रोहित मित्तल, मनीष अग्रवाल और सलाउद्दीन खान को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं वाहन मालिक भरत कुमार मेश्राम फरार बताया गया है और उसकी तलाश जारी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सरकारी विभागों में लंबे समय से एक ही जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को लेकर महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसला लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों को निर्देश जारी कर हर तीन वर्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से कार्य-पटल बदलने को कहा है।यह आदेश 3 अगस्त 2026 को जारी किया गया है। इसके दायरे में विभागाध्यक्ष कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय, कलेक्टर कार्यालय सहित अन्य अधीनस्थ सरकारी कार्यालय शामिल हैं। लंबे समय से एक ही काम करने वालों पर फोकस शासन के मुताबिक कई सरकारी कार्यालयों में अधिकारी और कर्मचारी लंबे समय से…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारी बैंकिंग व्यवस्था को मजबूत करने के साथ रोजगार के नए अवसर तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सहकारिता विभाग ने प्रदेश के पांच जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे जुड़ी प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में कुल 1360 पदों पर भर्ती की अनुमति दे दी है।स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अलग-अलग संवर्ग के 198 पद शामिल हैं। वहीं प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक के 1162 पद भरे जाएंगे। इनमें 596 पद सीधी भर्ती और 566 पद सीमित चयन प्रक्रिया के जरिए भरे जाने हैं।…
बस्तर : संभाग के बीजापुर जिले से प्रधानमंत्री आवास योजना में कथित गड़बड़ी का मामला सामने आया है। भैरमगढ़ जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत इतामपार के आश्रित ग्राम बोड़गा के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्वीकृत आवासों के नाम पर सरकारी राशि तो निकाली गई, लेकिन कई हितग्राहियों को उनके हिस्से की रकम नहीं मिली और मकान भी तैयार नहीं हुए।ग्रामीणों के मुताबिक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 124 से अधिक मकान स्वीकृत हुए थे। आरोप है कि पंचायत सचिव कोमल निषाद ने हितग्राहियों के खातों से पहली किस्त के 30 हजार और दूसरी किस्त के 55 हजार…
