Author: junior editor
MP News: कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने सोमवार को केंद्र सरकार पर परीक्षा प्रणाली, कृषि नीतियों और व्यापार समझौतों को लेकर जमकर हमला बोला. नटराजन ने कहा कि सरकार की नीतियों से युवाओं और किसानों का भविष्य प्रभावित हो रहा है. उन्होंने कहा कि राज्यसभा चुनाव में उनका नामांकन रद्द किए जाने के खिलाफ कांग्रेस 45 दिन की कानूनी अवधि के भीतर हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएगी. ‘सरकार ने युवाओं का भविष्य खतरे में डाला’ भोपाल स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में नटराजन ने कहा कि नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक…
Rajnandgaon: राजनांदगांव जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा 20 से 22 करोड़ की लागत से दो रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया था. लोकार्पण पिछले माह जून में ही हुआ है. अभी पखवाड़े भर भी नहीं बीते हैं. बारिश के बाद सुबह इन पुलों पर बरगा स्थित ओवरब्रिज पर 60 से 70 फीट लंबी दरारें पड़ गई. इनकी चौड़ाई भी कुछ जगह 10 से 12 सेमी है. कई जगह चार फीट तक चौड़ा गड्ढा हो गया है. तस्वीर बता रही है कि कहीं न कहीं नींव कमजोर है. आलीवारा रेलवे ओवरब्रिज की स्थिति भी खराब इसके…
Save More While Shopping: अगर आप अमेज़न या फ्लिपकार्ट जैसी वेबसाइटों से सेल में खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यह बात आपके काम की है. त्योहारों के इस मौसम में ऑनलाइन सेल और बढ़ने वाली है, जहां कंपनियां सबसे सस्ती कीमत और भारी डिस्काउंट के बड़े-बड़े दावे करती हैं. लेकिन कई बार ये दावे झूठे होते हैं और सामान सेल से पहले वाले दाम पर ही मिल रहा होता है. इसलिए, हम आपको कुछ आसान तरीके बताने जा रहे हैं जिससे आप डिस्काउंट का असली सच खुद पता लगा सकते हैं. प्राइस हिस्ट्री जरूर करें चेक सेल में कंपनियों…
रायपुर: नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस ने बड़े आंदोलन की तैयारी शुरू कर दी है। प्रदेश कांग्रेस की जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा भी की गई और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। कांग्रेस की योजना के तहत सबसे पहले पूरे घटनाक्रम के तथ्यों को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए जनता के सामने रखा जाएगा। इसके बाद राज्यपाल से मुलाकात कर मामले में हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। साथ ही लोकभवन में प्रदर्शन और आवश्यकता पड़ने पर मुख्यमंत्री निवास के…
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ और डोडा जिलों में सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। तेज बहाव के साथ आए पानी और मलबे ने कई इलाकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रभावित इलाकों में हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है। बाढ़ का असर 540 मेगावाट के क्वार पावर प्रोजेक्ट पर भी पड़ा है। परियोजना की टीआरटी साइट पर भारी मात्रा में…
चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की तीन राज्यसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, इन सीटों पर 24 जुलाई 2026 को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम पांच बजे मतगणना भी कराई जाएगी। निर्वाचन कार्यक्रम के तहत 7 जुलाई को अधिसूचना जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई तय की गई है। 15 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 17 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 27 जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी।
MP By-Election 2026: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव का ऐलान: चुनाव आयोग ने दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की घोषणा कर दी है। यह सीट पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के अयोग्य घोषित होने के बाद खाली हुई थी। आयोग के अनुसार उन्हें ‘जन प्रतिनिधित्व अधिनियम’ और भारतीय संविधान के अनुच्छेद 191(1)(e) के तहत अयोग्य ठहराया गया, जिसके बाद इस सीट पर उपचुनाव कराना आवश्यक हो गया। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार उम्मीदवार 13 जुलाई तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 14 जुलाई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 जुलाई तक उम्मीदवार अपना नाम…
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अध्यक्ष जय शाह ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाले महिला टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले से पहले टूर्नामेंट की रिकॉर्ड तोड़ सफलता की सराहना की है। शाह ने कहा है कि दर्शकों की मैदान में उपस्थिति और व्यूअरशिप के मामले में यह अब तक का सबसे सफल महिला टी20 विश्व कप है। उन्होंने अपने एक्स पर लिखा, “हमारा मकसद था कि यह टी20 विश्व कप अब तक का सबसे बड़ा हो, और रिकॉर्ड तोड़ने वाली भीड़ और दुनिया भर में टीवी और डिजिटल पर भारी व्यूअरशिप के साथ, हमने…
– मुख्यमंत्री डॉ. यादव सोमवार को करेंगे भूमि-पूजन एवं शिलान्यास भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क के साथ विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर विकसित होगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के सतगढ़ी में सोमवार, 6 जुलाई को 173 एकड़ में विकसित होने वाले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क का भूमि-पूजन एवं शिलान्यास करेंगे। इस परियोजना में 10 हजार क्षमता वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन और एग्जिबिशन सेंटर भी विकसित किया जाएगा, जिससे भोपाल को औद्योगिक और व्यावसायिक हब के रूप में नई पहचान मिलेगी। जनसंपर्क अधिकारी बबीता मिश्रा ने रविवार को बताया कि मुख्यमंत्री…
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर शक्ति केन्द्र संयोजकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलेगा। आज मैं यहां चारों तरफ जो जोश और उत्साह देख रहा हूं, ये इस बात का परिचायक है कि 2027 में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता यहां कमल खिलाने को तैयार बैठा है। शक्ति केंद्रों के हमारे संयोजकों की ताकत ये साफ-साफ बता रही है। विपक्ष कितनी भी ताकत लगा ले, भाजपा का कार्यकर्ता उसे धूल चटाने का काम करेगा। इस बार साइकिल कबाड़ में…
