Author: junior editor
Petrol-Diesel Price Today: रविवार 30 अगस्त को देशभर में पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें लागू हो गई हैं। वाहन चालकों के लिए आज राहत की बात यह है कि देश के प्रमुख महानगरों में ईंधन के दाम में कोई बड़ा बदलाव सामने नहीं आया है। हालांकि, हर शहर में पेट्रोल और डीजल का अंतिम भाव एक जैसा नहीं होता। राज्य सरकार के वैट और स्थानीय टैक्स के कारण अलग-अलग राज्यों और शहरों में कीमतों में अंतर बना रहता है।अगर आज आपकी कार या बाइक में ईंधन भरवाने की योजना है, तो पेट्रोल पंप जाने से पहले अपने शहर का ताजा…
पंचांग : आज 30 अगस्त, 2026 रविवार, के दिन भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष द्वितिया तिथि है. इस तिथि के देवता वायु है, जो धरती पर मौजूद हवा के देवता हैं. यह तिथि नए भवन निर्माण के साथ तीर्थयात्रा करने के लिए अच्छी मानी जाती है. 30 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : भाद्रपद पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वितिया दिन : रविवार तिथि : कृष्ण पक्ष द्वितिया योग : शूल नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा करण : गर चंद्र राशि : मीन सूर्य राशि : सिंह सूर्योदय : 05:57:00 AM सूर्यास्त : 06:46:00 PM चंद्रोदय : 07:57 PM…
मेष- 30 अगस्त, 2026 रविवार के दिन चंद्रमा राशि बदलकर आज मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आप में धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति विशेष रूप से रहेगी. मन में दुविधा रहने से ठोस निर्णय नहीं ले सकेंगे. पैसे का लेन-देन या आर्थिक व्यवहार नहीं करना उचित होगा. शारीरिक और मानसिक बेचैनी का अनुभव होगा. इस कारण कार्यस्थल पर भी आपके काम अधूरे रह सकते हैं. आप जल्दबाजी में कोई काम करेंगे तो नुकसान होने की आशंका लगी रहेगी. धार्मिक काम के पीछे धन खर्च होगा. विदेश में बसनेवाले स्नेहीजनों का समाचार मिलेगा. वृषभ- 30…
सरगुजा : एक सरकारी अधिकारी के H1N1 संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। संक्रमित अधिकारी का इलाज रायपुर के रामकृष्ण हॉस्पिटल में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, उनके परिवार के अन्य सदस्यों में फिलहाल संक्रमण या इसके लक्षण नहीं मिले हैं। कांकेर यात्रा के बाद बिगड़ी तबीयत सरगुजा सेंट्रल जेल से जुड़े अधिकारी परिवार के साथ कांकेर गए थे। इस दौरान उन्हें बुखार, सर्दी और सांस लेने में परेशानी की शिकायत हुई। जांच के बाद H1N1 संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें रायपुर में भर्ती कराया गया।अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण…
रायपुर। उच्च न्यायालय के निर्देश और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के तहत रायपुर नगर निगम ने सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में निगम के सभी 10 जोनों की काउकेचर टीम और विशेष टीमों के श्रमिक लगातार अलग-अलग इलाकों में मवेशियों की धरपकड़ कर रहे हैं।इस अभियान का उद्देश्य सड़कों पर खुले घूमने वाले मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका को कम करना और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाना है। भाठागांव और संतोषी नगर से पकड़े गए 22 मवेशी अभियान के दौरान जोन 6…
कांकेर। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत कांकेर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 20.235 किलोग्राम गांजा बरामद किया। इसके अलावा नकदी, मोबाइल फोन और परिवहन में इस्तेमाल की जा रही हुंडई एस्टर कार समेत कुल 6 लाख 52 हजार 580 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।पुलिस के अनुसार 27 अगस्त 2026 को सिटी कोतवाली की टीम कांकेर बाईपास, आवासपारा और मनकेशरी चौक के आसपास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की हुंडई एस्टर कार क्रमांक CG…
धमतरी। गंगरेल मानव वन और शिवा रिसॉर्ट के बीच मिले शव के मामले में अदालत ने आरोपी को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी पर 500 रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामला थाना रूद्री क्षेत्र का है, जहां पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति ने अपने दोस्त के सिर पर हेलमेट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी।पुलिस के मुताबिक 3 दिसंबर 2024 को सिहावा थाने में पदमपुर निवासी बीरेंद्र देवांगन, पिता गिरधारी लाल देवांगन, उम्र 55 वर्ष के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसी दिन मानव…
रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक लोकपर्व भोजली तिहार के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भोजली तिहार राज्य की समृद्ध लोकसंस्कृति और सदियों पुरानी परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।वित्त मंत्री ने कहा कि भोजली में कृषि जीवन, प्रकृति के प्रति सम्मान, लोक आस्था और सामाजिक सौहार्द का सुंदर मेल दिखाई देता है। यह पर्व विशेष रूप से ग्रामीण जीवन की संस्कृति और सामूहिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पीढ़ियों को जोड़ती है लोकपरंपरा ओपी चौधरी ने कहा कि भोजली केवल उत्सव मनाने का अवसर…
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने विभागीय जांच में तय कानूनी प्रक्रिया और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन नहीं किए जाने को गंभीर माना है। अदालत ने पटवारी विजय कुमार ठाकुर की बर्खास्तगी को रद्द करते हुए उन्हें सेवा में बहाल करने का आदेश दिया है। साथ ही नियमानुसार सेवा संबंधी सभी लाभ देने के निर्देश भी दिए गए हैं।जस्टिस सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कलेक्टर राजनांदगांव के अपीलीय आदेश को भी निरस्त कर दिया। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि विभागीय कार्रवाई शुरू करने के बाद संबंधित विभाग के लिए निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना अनिवार्य है। 2015 में लगे थे…
Karnataka Minister B Nagendra Resigns: कर्नाटक की राजनीति में मंत्री बी नागेंद्र का इस्तीफा एक बार फिर चर्चा में है। उन्होंने मंत्री पद संभालने के करीब 25 दिन बाद पद छोड़ने का ऐलान किया है। यह दूसरी बार है जब महर्षि वाल्मीकि अनुसूचित जनजाति विकास निगम से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितता मामले के बीच उन्हें मंत्री पद से हटना पड़ा है। विपक्ष लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रहा था। इस्तीफे का ऐलान करते वक्त भावुक दिखे नागेंद्र मीडिया से बातचीत के दौरान बी नागेंद्र भावुक नजर आए। उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को खारिज करते हुए खुद को निर्दोष बताया।…
