Author: junior editor
Gold Silver Price Today: देशभर के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में मामूली बदलाव देखने को मिला है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी अस्थिरता, मजबूत डॉलर और वैश्विक तनाव के बीच कीमती धातुओं की मांग बनी हुई है। दूसरी ओर, शादी और त्योहारों का मौसम नजदीक आने से घरेलू बाजार में भी खरीदारी तेज हो रही है, जिसका असर कीमतों पर साफ दिखाई दे रहा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,34,390 प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं चांदी ₹2,44,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है। आज…
पंचांग : आज 07 जुलाई, 2026 मंगलवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष सप्तमी तिथि है. इस तिथि पर बड़े ऋषियों के साथ भगवान इंद्र का शासन है, हालांकि किसी भी तरह के शुभ कार्यों को इस दिन टालना चाहिए. जीवन में आ रही बाधाओं पर काबू पाने की योजना बनाने के लिए यह दिन अच्छा है. 7 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष सप्तमी दिन : मंगलवार तिथि : कृष्ण पक्ष सप्तमी योग : शोभन नक्षत्र : उत्तराभाद्रपदा करण : बव चंद्र राशि : मीन सूर्य राशि : मिथुन…
मेष- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 जुलाई, 2026 मंगलवार को मीन राशि में होगा. आपके लिए चंद्रमा की स्थिति बारहवें भाव में होगी. आज आपका दिन अनुकूल है. स्वस्थ तन और प्रसन्न मन से आज सारे काम पूरे कर पाएंगे. ऊर्जा एवं उत्साह रहेगा. भाग्य का साथ आपको मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय आनंद में गुजरेगा. माता से लाभ होगा. मित्र एवं स्नेहीजनों के मिलने से खुशी का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे. प्रेम प्रसंगों में सफलता मिलने से आप उत्साहित रहेंगे. वृषभ- चंद्रमा राशि बदलकर आज 07 जुलाई, 2026 मंगलवार को मीन राशि में होगा.…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 6 जुलाई 2026 कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के जिला आगमन पर कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें जिले की विशिष्ट पहचान एवं स्थानीय आजीविका का प्रतीक विष्णुभोग चावल का पैकेट भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर कलेक्टर डॉ. देवांगन ने मंत्री श्री साहेब को बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा विष्णुभोग चावल का उत्पादन, प्रसंस्करण एवं विपणन किया जा रहा है। अपनी विशिष्ट सुगंध, उत्कृष्ट गुणवत्ता और पारंपरिक पहचान के कारण विष्णुभोग चावल जिले की एक विशेष पहचान बन चुका…
रायपुर, 06 जुलाई 2026 प्रखर राष्ट्रवादी नेता एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आज लोक भवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। लोक भवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित प्रणवानंद अकादमी में रोबोटिक्स लैबोरेट्री का लोकार्पण किया। इस लैबोरेट्री की स्थापना के लिए राज्यपाल द्वारा अपने स्वेछानुदान मद से राशि प्रदान की गई है । इस अवसर पर राज्यपाल ने अपने संबोधन ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता, रोबोटिक्स जैसे तकनीक हमारे जीवन को आसान बनाते है। लेकिन आधुनिक तकनीक तभी सार्थक है, जब उसका उपयोग मानव जीवन के कल्याण और समाज के विकास के लिए किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान की वास्तविक पहचान केवल उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों से नहीं होती, बल्कि ऐसे विद्यार्थियों से…
ढैंचा की खेती से बढ़ रही मिट्टी की उर्वरता, घट रही रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कृषि विभाग किसानों को टिकाऊ एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कर रहा प्रोत्साहित रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार कृषि विभाग द्वारा मृदा स्वास्थ्य संरक्षण एवं टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देने के लिए किसानों को हरी खाद के उपयोग हेतु लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी पहल का सकारात्मक परिणाम सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम केशगंवा में देखने को मिला है, जहां प्रगतिशील किसान श्री नरेंद्र सिंह ने लगभग चार एकड़ भूमि में ढैंचा की फसल उगाकर उसे खेत में पलट दिया…
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। इस…
103 करोड़ रुपये से अधिक के स्वास्थ्य अधोसंरचना कार्यों का भूमिपूजन 200 सीटर छात्रावास, कैंसर भवन विस्तार और आवासीय परिसर का होगा निर्माण रायपुर, 06 जुलाई 2026 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज अटल बिहारी वाजपेयी सभागृह, चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में 103 करोड़ रुपये से अधिक लागत के स्वास्थ्य अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ छत्तीसगढ़ ही विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करेगा। प्रदेश में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यह परियोजनाएं प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को नई ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा मरीजों, विद्यार्थियों और चिकित्सकों…
EPS-2026: केंद्र सरकार ने देशभर में नई कर्मचारी पेंशन योजना (EPS-2026) लागू कर दी है. इसके लागू होने के बाद निजी क्षेत्र में काम करने वाले करोड़ों कर्मचारियों की रिटायरमेंट सुरक्षा को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि नई व्यवस्था में कई प्रक्रियात्मक सुधार किए गए हैं और कर्मचारियों को कुछ अहम राहत भी मिली है, लेकिन न्यूनतम मासिक पेंशन और हायर पेंशन जैसे लंबे समय से उठ रहे महत्वपूर्ण मुद्दों पर स्पष्ट प्रावधान नहीं होने से भविष्य में कर्मचारियों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर सवाल बने हुए हैं. सरकारी योगदान और कर्मचारियों की उम्मीदें…
