Author: junior editor
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का जोर, कई जिलों में भारी बारिश और बिजली गिरने का येलो अलर्ट
छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए भारी वर्षा और आकाशीय बिजली का येलो अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार सुबह से ही अधिकांश इलाकों में घने बादल छाए रहे और कई स्थानों पर रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहा। अगले 24 से 48 घंटे तक प्रदेश में मौसम इसी तरह बने रहने की संभावना है। बारिश के साथ उमस भी करेगी परेशान मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने…
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से रिश्तों को झकझोर देने वाला हत्या का मामला सामने आया है। कुरूद क्षेत्र के एक गांव में 23 वर्षीय युवक की मौत की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने उसकी मां और छोटे भाई को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि दोनों ने मिलकर युवक की हत्या की और बाद में इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की। पहले गला दबाया, फिर साक्ष्य छिपाने की कोशिश यह मामला कुरूद थाना क्षेत्र की बिरेझर चौकी अंतर्गत गोजी गांव का है। मृतक की पहचान 23 वर्षीय नरसिंग साहू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी…
धमतरी जिले में आत्महत्या की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। तीन दिन पहले एक ही दिन तीन युवकों के आत्महत्या करने की घटना के बाद अब दो और लोगों ने कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जान दे दी। लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने जिले में चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। खर्तूली गांव में किसान ने दी जान पहला मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम खर्तूली का है। पुलिस के मुताबिक दानीराम साहू ने अपने घर में कथित रूप से जहरीला पदार्थ सेवन कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और…
बलौदाबाजार जिले के ग्राम पंचायत नकटी में प्रस्तावित विधायक और अधिकारी आवासीय कॉलोनी को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। स्थानीय स्तर पर विरोध के बीच अब यह मामला राजनीतिक रूप भी ले चुका है। कसडोल विधायक संदीप साहू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र भेजकर परियोजना के लिए आवंटित भूमि बदलने और कॉलोनी को नवा रायपुर या किसी अन्य उपयुक्त स्थान पर विकसित करने का आग्रह किया है। मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, जमीन बदलने का आग्रह 1 जुलाई 2026 को भेजे गए पत्र में विधायक संदीप साहू ने कहा कि नकटी गांव की जिस जमीन का चयन विधायक…
Gold Price Today: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले आज के ताजा बाजार भाव जरूर जान लें। 3 जुलाई को जारी कीमतों के मुताबिक सोने और चांदी दोनों के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। इसका असर निवेशकों के साथ-साथ शादी-ब्याह के लिए गहने खरीदने वाले ग्राहकों पर भी देखने को मिल रहा है। कई लोग फिलहाल खरीदारी टालकर कीमतों में संभावित नरमी का इंतजार कर रहे हैं। आज का लेटेस्ट गोल्ड और सिल्वर रेट आज 10 ग्राम सोने की कीमत 1,43,790 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, चांदी 2,45,100 रुपये प्रति…
Petrol Diesel Price Today: हर दिन की तरह आज 3 जुलाई को भी सरकारी तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। अगर आप वाहन में ईंधन भरवाने की योजना बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर का ताजा रेट जरूर देख लें। अलग-अलग राज्यों में टैक्स और वैट की वजह से ईंधन की कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। राजधानी दिल्ली में क्या है आज का भाव दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की दर से उपलब्ध है। देश…
पंचांग : आज 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार, के दिन आषाढ़ महीने की कृष्ण पक्ष तृतिया तिथि है. इस तिथि के देवता अग्नि है. यह तिथि नए निर्माण करने के साथ-साथ किसी भी तरह की कलात्मक गतिविधियों के लिए अच्छी मानी जाती है. 3 जुलाई का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : आषाढ़ पक्ष : कृष्ण पक्ष तृतिया दिन : शुक्रवार तिथि : कृष्ण पक्ष तृतिया योग : विष्कुंभ नक्षत्र : श्रवण करण : विष्टि चंद्र राशि : मकर सूर्य राशि : मिथुन सूर्योदय : 05:26:00 AM सूर्यास्त : 07:24:00 PM चंद्रोदय : 10:04 पी एम चंद्रास्त : 08:36…
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार को मकर राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा दसवें भाव में होगा. आज आपके किसी काम या प्रोजेक्ट में सरकार से लाभ होगा. ऑफिस में महत्वपूर्ण मुद्दों पर अधिकारियों से विचार-विमर्श करेंगे. ऑफिस के कामकाज के लिए बाहर जाना होगा. कार्यभार बढ़ेगा. पारिवारिक मामले में गहरी रुचि लेकर सदस्यों के साथ बातचीत करेंगे. गृह सजावट में भी रुचि रखेंगे. माता के साथ अधिक निकटता का अनुभव करेंगे. जीवनसाथी के साथ भी चल रहा कोई मतभेद दूर होगा. प्रेम जीवन संतुष्टि से भरा रहेगा. वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 03 जुलाई, 2026 शुक्रवार…
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत तांत्रिक विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। बेटी की शादी के लिए पीएफ निकालना चाहता था कर्मचारी जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता उसी विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत है। उसे अपनी बेटी की शादी के लिए तत्काल पैसों की आवश्यकता थी, जिसके चलते उसने भविष्य निधि (पीएफ) की राशि निकालने की प्रक्रिया शुरू की थी।…
बिलासपुर : हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 47-ए से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि केवल अनुमान के आधार पर किसी वाहन की जब्ती को वैध नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि जब्ती का आदेश जारी करने से पहले संबंधित अधिकारी के पास ऐसे ठोस और विश्वसनीय साक्ष्य होने चाहिए, जिनसे यह साबित हो सके कि जब्त किया गया पदार्थ वास्तव में शराब था और उसकी मात्रा कानूनी सीमा यानी पांच बल्क लीटर से अधिक थी। सेशंस कोर्ट के आदेश को चुनौती देने पहुंचा था मामला मामला उस स्कॉर्पियो वाहन से जुड़ा था,…
