Author: junior editor

अमरनाथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं और साधु-संतों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। जम्मू की पुरानी मंडी स्थित श्रीराम मंदिर से बड़ी संख्या में साधु-संतों का जत्था गुरुवार को पवित्र अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर निकलने से पहले संतों और श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के जयकारे लगाए और सुखद व सुरक्षित यात्रा की कामना की। यात्रा पर रवाना हो रहे एक संत ने समाचार एजेंसी से कहा कि अब तक का सफर बेहद सुखद रहा है। उन्होंने बताया कि साथी संतों और श्रद्धालुओं के साथ यात्रा करने का अनुभव बेहद खास है। उन्होंने कहा, “यह…

Read More

भारत-जापान संबंधों को नई मजबूती देने की दिशा में जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का द‍िल्‍ली आगमन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्‍वागत क‍िया। ताकाइची के इस दौरे को लेकर पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि भारत और जापान के संयुक्त प्रयास इंडो-पैसिफिक क्षेत्र सहित दुनिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देंगे। प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची बुधवार शाम तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंचीं। प्रधानमंत्री मोदी ने उनका स्वागत करते हुए सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, ”भारत में आपका बहुत-बहुत स्वागत है, प्रधानमंत्री साने ताकाइची। हमें आपके पहले भारत दौरे पर आपकी मेजबानी करके बहुत खुशी…

Read More

रायपुर। क्षेत्रीय कार्यालय, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अधिनियम, 2026 विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाईन्स, रायपुर में किया गया। कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट के उचित प्रबंधन, कचरा पृथक्करण, संग्रहण, प्रसंस्करण एवं वैज्ञानिक निपटान सहित अधिनियम के विभिन्न प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा उपस्थित रहे साथ ही श्रीमती मोनिका सिंह, श्री पुरुषोत्तम पंडा (स्टेट कंसलटेन्ट, स्वच्छ भारत मिशन), श्री योगेश कुमार कडू (कार्यपालन अभियंता, नगर निगम रायपुर) एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल, रायपुर से क्षेत्रीय…

Read More

रायपुर।छत्तीसगढ़ में सरकारी कॉलेजों में नौकरी का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। उच्च शिक्षा विभाग ने लंबे समय से खाली पड़े सहायक प्राध्यापक के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है। नवा रायपुर में आयोजित विभागीय समीक्षा बैठक में उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा ने 700 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 700 पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया बैठक में तय किया गया कि प्रदेश के सरकारी महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए 700 सहायक प्राध्यापकों…

Read More

भोपाल।भोपाल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। शहर में 15 जुलाई से इलेक्ट्रिक बस सेवा का नया चरण शुरू होने जा रहा है। पहले चरण में 10 प्रमुख रूटों पर 20 आधुनिक ई बसें चलाई जाएंगी। सभी बसें 4 जुलाई तक भोपाल पहुंच जाएंगी। खास बात यह है कि ये बसें केवल नगर निगम सीमा तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि मंडीदीप, सीहोर और औबेदुल्लागंज जैसे बाहरी क्षेत्रों तक भी संचालित होंगी। सिर्फ 2 रुपये से शुरू होगा सफर नई इलेक्ट्रिक बस सेवा का किराया आम यात्रियों को ध्यान में रखकर तय किया गया है। शुरुआती 1.5 किलोमीटर की…

Read More

खरगोन।मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के आदिवासी बहुल भगवानपुरा क्षेत्र से मानसून की शुरुआत के साथ बेहद चिंताजनक तस्वीरें सामने आई हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण कुंदा नदी समेत कई नदी नाले उफान पर हैं। इसके बावजूद ग्रामीण और स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पुल और रपटे पार करने को मजबूर हैं। कई वीडियो सामने आने के बाद इलाके की सुरक्षा व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर सवाल उठने लगे हैं। उफनती नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे मासूम भगवानपुरा क्षेत्र के कई गांवों में बारिश के बाद हालात बेहद मुश्किल हो गए हैं। स्कूल जाने वाले…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने शादी का वादा कर बनाए गए शारीरिक संबंधों से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि यदि दो बालिग व्यक्ति लंबे समय तक अपनी इच्छा और सहमति से रिश्ते में रहे हों, तो बाद में विवाह नहीं होने मात्र से उसे दुष्कर्म का मामला नहीं माना जा सकता। अदालत ने इस मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा आरोपी को बरी किए जाने के फैसले को बरकरार रखते हुए महिला की अपील प्रारंभिक स्तर पर ही खारिज कर दी। आईआईएम रायपुर में पढ़ाई के दौरान हुई थी दोनों की मुलाकात मामला 40 वर्षीय…

Read More

अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत 3 जुलाई से होने जा रही है। यात्रा शुरू होने से पहले गुरुवार को श्रद्धालुओं का पहला जत्था जम्मू-कश्मीर से रवाना किया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों को रवाना किया। वहीं बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु ‘बम-बम भोले’ के जयकारों के साथ यात्रा को लेकर उत्साह व्यक्त करते नजर आए। 57 दिनों तक चलेगी यात्रा, रक्षाबंधन पर होगा समापन इस वर्ष अमरनाथ यात्रा कुल 57 दिनों तक चलेगी। यात्रा 3 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त 2026 को रक्षाबंधन के दिन समाप्त होगी। श्रद्धालु दो…

Read More

कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले से भाजपा विधायक संजय पाठक एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार मामला उनकी पारिवारिक कंपनी यश लॉजिस्टिक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है। स्टाम्प शुल्क और पंजीयन फीस में कथित अनियमितता के मामले में कलेक्टर ऑफ स्टाम्प ने कंपनी और संबंधित भू स्वामियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की वसूली के आदेश जारी किए हैं। जमीन की रजिस्ट्री में कम स्टाम्प शुल्क जमा करने का आरोप जानकारी के अनुसार ग्राम झिंझरी की जमीनों की रजिस्ट्री के दौरान वास्तविक स्थिति के अनुरूप स्टाम्प शुल्क जमा नहीं किया गया। आरोप है कि…

Read More

देशभर में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर पर स्थिर बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों पर लगातार नजर रखी जा रही है, लेकिन फिलहाल घरेलू बाजार में नई बढ़ोतरी या कटौती की घोषणा नहीं हुई है। कच्चे तेल के रुख पर टिकी बाजार की नजर ऊर्जा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें वैश्विक बाजार की स्थिति पर निर्भर करेंगी। यदि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आती है…

Read More