Author: junior editor
रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में शुक्रवार देर रात दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। शिवगढ़ के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रक से टकराने के बाद काफी दूर तक घिसटती हुई आगे जाकर पलट गई।हादसे में कार सवार नौ लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों में दो बच्चे भी बताए जा रहे हैं। टक्कर इतनी भीषण…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में जिला शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के पद पर प्रभारी नियुक्तियों को लेकर चल रहे विवाद पर हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस बीडी गुरु की अदालत ने स्पष्ट किया कि केवल वरिष्ठता के आधार पर कोई अधिकारी उच्च पद का प्रभार पाने का कानूनी अधिकार नहीं जता सकता।अदालत ने माना कि किसी अधिकारी को प्रभारी DEO या BEO बनाना सरकार की प्रशासनिक व्यवस्था का हिस्सा है। ऐसे निर्णय में सामान्य परिस्थितियों में न्यायिक हस्तक्षेप उचित नहीं है। इसी आधार पर गरियाबंद में जूनियर अधिकारी को प्रभारी DEO बनाए जाने के खिलाफ…
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही हैं। भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को दिल्ली-NCR सहित कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक कई क्षेत्रों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है। दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, कई इलाकों में बारिश के आसार राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में स्वतंत्रता दिवस के दिन मौसम करवट ले सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।…
रायपुर। स्वतंत्रता दिवस 2026 के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 101 बंदियों को राहत देने का फैसला किया है। निर्धारित नियमों और पात्रता की जांच के बाद इन बंदियों को सजा पूरी होने से पहले रिहा किया जा रहा है। जेल विभाग के मुताबिक यह फैसला बंदियों के जेल में आचरण, अनुशासन और सुधारात्मक गतिविधियों में उनकी भागीदारी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। 13 और 14 अगस्त को 94 बंदी जेल से बाहर आए जेल महानिदेशक हिमांशु गुप्ता के अनुसार, रिहाई की प्रक्रिया के तहत 13 और 14…
अंबिकापुर : कलेक्ट्रेट में पदस्थ रहे क्लर्क ऋषि सिंह को आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में विशेष सत्र न्यायालय ने चार वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। लंबे समय तक चली न्यायिक प्रक्रिया के बाद अदालत ने आरोपी को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। साथ ही उनकी जमानत भी निरस्त कर दी गई। ACB की जांच में सामने आई चौंकाने वाली संपत्ति यह मामला वर्ष 2013 का है, जब एंटी करप्शन ब्यूरो ने ऋषि सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज कर 18 जून को अंबिकापुर के केदारपुर स्थित उनके घर पर छापेमार कार्रवाई की…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत आज 140 करोड़ नागरिकों की सामूहिक शक्ति के दम पर हर क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले वर्षों में देश की विकास यात्रा और अधिक गति पकड़ेगी। स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को बताया देश की सबसे बड़ी प्रेरणा प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी अपने संदेश में उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनके साहस, संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान ने भारत को औपनिवेशिक शासन से मुक्ति दिलाई। उन्होंने कहा कि…
सोने की कीमतों में एक बार फिर दिनभर उतार चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई, लेकिन शाम तक बाजार में खरीदारी बढ़ने से भाव दोबारा मजबूत हो गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव 161 रुपये की तेजी के साथ 1,53,627 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इससे पहले यह 1,53,466 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। बुलियन बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 1,53,830 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 4,413.10 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। दूसरी…
Petrol-Diesel : स्वतंत्रता दिवस की आधी रात केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम सेक्टर से जुड़ा अहम फैसला लेते हुए पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती कर दी। सरकार का यह निर्णय वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों को ध्यान में रखकर लिया गया है। पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर नया टैक्स कितना होगा नई अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल के निर्यात पर पहले लगने वाला 3.50 रुपए प्रति लीटर विंडफॉल टैक्स पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं डीजल के निर्यात शुल्क को 25.50 रुपए से घटाकर…
पंचांग : आज 15 अगस्त, 2026 शनिवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष तृतिया तिथि है. यह तिथि शिव और उनकी पत्नी माता गौरी देवी द्वारा नियंत्रित होती है. गृहप्रवेश, गृह निर्माण, कलात्मक कार्यों के लिए शुभ तिथि मानी जाती है. विवाद और मुकदमेबाजी के लिए अशुभ है। इस तिथि के दिन झगड़ों और मुकदमों से दूर रहना चाहिए. 15 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष तृतिया दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष तृतिया योग : शिव नक्षत्र : उत्तराफाल्गुनी करण : तैतिल चंद्र राशि : सिंह सूर्य राशि…
मेष- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए पांचवें भाव में होगा. आज शारीरिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मानसिक रूप से भी प्रसन्न रहेंगे. अपनी रचनात्मकता से कुछ नया कर पाने की स्थिति में रहेंगे. आज आपका मन साहित्य और कला में लगेगा. विद्यार्थी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. घर में शांतिपूर्ण वातावरण रहेगा. दैनिक कामों में कुछ अवरोध आएगा. व्यापार और नौकरी में बातचीत करते समय ध्यान रखें, हालांकि अधिक परिश्रम का फल कम मिलेगा. वृषभ- 15 अगस्त, 2026 शनिवार के दिन सिंह राशि का चंद्रमा आज आपके लिए चौथे भाव में होगा. आज आपको वाणी…
