Author: junior editor
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता और उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। आवास एवं पर्यावरण विभाग ने बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (RERA Appellate Tribunal), रायपुर का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।यह नियुक्ति भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 और धारा 47(1) के तहत की गई है। नियुक्ति के अनुसार अध्यक्ष का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तारीख से अधिकतम पांच वर्ष या 67 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। अन्य सेवा शर्तें अलग से निर्धारित की जाएंगी। क्या…
रायपुर : आयोजित राज्य स्तरीय ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इतिहास केवल बीती घटनाओं का दस्तावेज नहीं, बल्कि वर्तमान को दिशा और भविष्य को सुरक्षित बनाने का माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 के विभाजन की त्रासदी से मिली सीख को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना जरूरी है, ताकि देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव हमेशा मजबूत बना रहे। संचालनालय पुरातत्व के मुक्ताकाशी मंच में आयोजित कार्यक्रम में विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और विस्थापन की पीड़ा झेलने वाले परिवारों के साहस, धैर्य और संघर्ष…
रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर रेल मंडल में टिकट चेकिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के उत्साहवर्धन एवं उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना के उद्देश्य से आज मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर श्री दयानंद द्वारा जुलाई 2026 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ सुस्कर विपुल विलासराव, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री अविनाश कुमार आनंद सहित सम्बंधित कर्मचारी उपस्थित रहे । मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशंसा प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके समर्पण एवं कार्य के…
रायपुर। 15 अगस्त 2026 को देशभर में मनाए जाने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य, उत्साहपूर्ण और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए शासन द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जारी निर्देशों के अनुसार, राज्य, जिला, उपमंडल और ग्राम पंचायत स्तरों पर आयोजित होने वाले ध्वजारोहण कार्यक्रमों का समय प्रात: 9 बजे के बाद निर्धारित किया गया है। विभिन्न स्तरों पर आयोजन की रूपरेखा राष्ट्रीय स्तर (दिल्ली) के लाल किले पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रधानमंत्री को सशस्त्र बलों और दिल्ली पुलिस द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया जाएगा। राष्ट्रगीत के गायन और राष्ट्र ध्वज फहराने के बाद राष्ट्रगान,…
उप मुख्यमंत्री साव के नेतृत्व में 14 गांवों में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, गूंजा देशभक्ति का जयघोष गांवों में दिखा देशभक्ति का जज्बा, मोटर साइकिल से गली-गली पहुंचा देशप्रेम का संदेश उप मुख्यमंत्री अरुण साव के नेतृत्व में लोरमी क्षेत्र के कई गांवों में मोटर साइकिल से तिरंगा यात्रा निकाली। गांवों की सड़कों और चौक-चौराहों से गुजरती यात्रा में देशभक्ति का गजब का उत्साह दिखाई दिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से गांव गूंज उठे। उप मुख्यमंत्री साव ने लोरमी के पुराना बस स्टैंड तहसील चौक झंझपुरी से अनेक गांव होते हुए दाऊकापा तक…
रायपुर, छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर वर्ष 1947 में देश के विभाजन के दौरान हिंसा और विस्थापन की त्रासदी झेलने वाले लाखों निर्दाेष नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। ’विभाजन देश के इतिहास की एक अत्यंत पीड़ादायक त्रासदी’ वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि 1947 का विभाजन भारत के इतिहास का एक अत्यंत दुखद अध्याय था। इस दौरान असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और लाखों परिवारों को अपना घर-बार छोड़कर बेघर होना पड़ा। यह वेदना देश की सामूहिक स्मृति में दर्ज है। उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस उन…
रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय जननायक, आदिवासी संस्कृति के रक्षक और घर वापसी अभियान के नायक श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि दिलीप सिंह जूदेव जी ने अपना जीवन समाज सेवा, जनजातीय समुदायों के हितों और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण के लिए समर्पित किया। उन्होंने आदिवासी समाज के बीच जागरूकता और सामाजिक एकजुटता के लिए निरंतर कार्य किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धेय जूदेव जी का व्यक्तित्व, संघर्षशीलता, राष्ट्रनिष्ठा और समाज के प्रति समर्पण सदैव…
रायपुर : राज्यपाल डेका ने 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश की पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड‘ का किया विमोचन
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के 12 वर्षीय छात्र मास्टर दिव्यांश सुल्तानिया द्वारा लिखित पुस्तक ‘थॉट्स अबाउट गॉड’ का विमोचन किया। उन्होंने दिव्यांश के रचनात्मक प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। दिव्यांश ने अपने दादा की प्रेरणा से इस पुस्तक की रचना की है। पुस्तक में एक युवा छात्र के दृष्टिकोण से ईश्वर और आध्यात्मिकता से जुड़े विचारों, सवालों और उसकी अपनी समझ को सहज रूप में प्रस्तुत किया गया है। कम उम्र में गंभीर और विचारपरक विषय पर पुस्तक लिखने के दिव्यांश के प्रयास को राज्यपाल ने सराहनीय बताया। इस…
रायपुर ,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में श्रद्धेय स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रद्धेय दिलीप सिंह जूदेव जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज और सनातन संस्कृति के प्रति समर्पित रहा। जनजातीय समाज के हितों की रक्षा, उनके स्वाभिमान और सामाजिक जागरण के लिए उन्होंने आजीवन कार्य किया। समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें जन-जन के…
मुख्यमंत्री साय ने शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया आत्मीय अभिनंदन भारतीय इतिहास, संस्कृति और साहित्य को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. द्विवेदी का योगदान उल्लेखनीय: मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक एवं अभिनेता पद्मश्री डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री साय ने डॉ. द्विवेदी का शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों के बीच भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य तथा सिनेमा सहित विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा हुई। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय सिनेमा और टेलीविजन ने हमारी ऐतिहासिक एवं…
