Author: junior editor
सोना : सर्राफा बाजार में लगातार हो रही हलचल के बीच आज सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। 22 कैरेट और 24 कैरेट दोनों तरह के सोने की कीमतें पिछले दिन के स्तर पर ही बनी हुई हैं। चांदी का भाव भी स्थिर है। ऐसे में आज खरीदारी करने वालों के लिए कल की तुलना में कीमत में कोई खास अंतर नहीं रहेगा। डायमंड खरीदने वालों के लिए कीमत समझना क्यों जरूरी है हीरे का भाव सोने की तरह एक तय दर पर निर्धारित नहीं होता। इसकी कीमत कैरेट, कट, रंग और क्लैरिटी जैसे…
पेट्रोल-डीजल : 17 अगस्त 2026 को अगर आप अपनी कार या बाइक में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं, तो पहले अपने शहर का ताजा भाव देख लेना फायदेमंद रहेगा। ईंधन की कीमतों में मामूली अंतर भी लंबे समय में आपके मासिक बजट पर असर डाल सकता है। अलग-अलग शहरों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण पेट्रोल-डीजल के दाम भी अलग रहते हैं। कहां पेट्रोल के लिए कितनी रकम चुकानी होगी आज प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत इस तरह है: शहर पेट्रोल की कीमत अहमदाबाद 101.81 रुपए प्रति लीटर बैंगलोर 111.68 रुपए प्रति लीटर गुडगाँव 102.97 रुपए प्रति लीटर जयपुर…
पंचांग : आज 17 अगस्त, 2026 सोमवार, के दिन श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि है. माता ललिता त्रिपुर सुंदरी इस तिथि की रक्षक है. शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि सभी तरह के शुभ काम के लिए अच्छी मानी जाती है. 17 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : शुक्ल पक्ष पंचमी दिन : सोमवार तिथि : शुक्ल पक्ष पंचमी योग : शुभ नक्षत्र : चित्रा करण : बलव चंद्र राशि : कन्या सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:50:00 AM सूर्यास्त : 06:59:00 PM चंद्रोदय : 10:21 AM चंद्रास्त : 09:34 PM…
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन कन्या राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा छठे भाव में होगा. व्यापार के लिए आज का दिन लाभदायी है. परिवार का आनंददायी वातावरण भी आपके मन को खुश रखने में सहायता करेगा. घर में सुखदायी घटना घटेगी. शारीरिक स्वास्थ्य में वृद्धि होगी. कार्यस्थल पर आपको मनपसंद काम मिल सकता है. आपको सहयोगियों का साथ मिलेगा. आपको यश मिलेगा. व्यापार में भागीदारों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे. जीवनसाथी के साथ संबंधों में निकटता आएगी. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लग सकता है. वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 17 अगस्त, 2026…
मोटोरोला ने भारतीय बाजार में अपनी G सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन पेश किया है। 14 अगस्त को लॉन्च किए गए इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बैटरी है। कंपनी के मुताबिक, सामान्य इस्तेमाल में यह स्मार्टफोन करीब तीन दिनों तक का बैकअप दे सकता है। ऐसे में उन यूजर्स के लिए यह फोन खास हो सकता है, जो बार-बार चार्जिंग की परेशानी से बचना चाहते हैं। कीमत और उपलब्धता को लेकर क्या है जानकारी मोटोरोला ने इस स्मार्टफोन को 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया। फोन की बिक्री Flipkart, मोटोरोला की आधिकारिक…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला मतदाताओं को साधने की दिशा में बड़ा चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर समाजवादी पेंशन योजना को नए स्वरूप में दोबारा लागू किया जाएगा।अखिलेश यादव के मुताबिक, योजना के तहत पात्र महिलाओं को सालाना 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का लक्ष्य रखा जाएगा। सपा के इस ऐलान को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। सपा शासन…
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के सिटोंगा गांव में नागपंचमी के अवसर पर लगने वाला नाग दरबार अपनी अनूठी परंपरा और लोक आस्था के लिए खास पहचान रखता है। खेतों के बीच स्थित छोटे से नागदेवता मंदिर में बांकी और श्री को नाग-नागिन के स्वरूप में पूजने की परंपरा है। इस आयोजन में शामिल होने के लिए आसपास के क्षेत्रों के साथ जिलेभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं।स्थानीय लोगों के बीच इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था है। मान्यता है कि नागपंचमी के दिन यहां पूजा के दौरान नागदेवता कुछ श्रद्धालुओं पर सवार होते हैं। इसके बाद उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराओं का…
बेमेतरा। जिले के ग्राम जोगीपुर में करीब 28 लाख रुपये की लागत से तैयार हो रहे शासकीय स्कूल भवन की निर्माण गुणवत्ता सवालों के घेरे में आ गई है। भवन का निर्माण पूरा होकर विद्यार्थियों के उपयोग के लिए हैंडओवर भी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही दीवारों और फर्श की टाइल्स में कई जगह दरारें दिखाई देने लगी हैं।ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता मानकों का पर्याप्त ध्यान नहीं रखा गया। शुरुआती चरण में ही भवन में दरारें आने से लोगों ने इसकी मजबूती और भविष्य की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। 28 लाख के…
पिथौरा। बलौदाबाजार जिले के देवपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम धमनपुरा में जंगल से मशरूम यानी फुटू एकत्र करने गए ग्रामीणों पर भालुओं ने हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में तीन ग्रामीण घायल हो गए। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घटना देवपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 242 में हुई। जानकारी के अनुसार ग्रामीण जंगल में फुटू एकत्र कर रहे थे, तभी उनका सामना भालुओं से हो गया। हमले में 65 वर्षीय हेमसागर बरिहा और 35 वर्षीय रूपेश गंभीर रूप से घायल हुए, जबकि…
रायपुर। पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री साय ने अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा और छत्तीसगढ़ के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा दिलाने का ऐतिहासिक निर्णय अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व और छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं को समझने का परिणाम था। छत्तीसगढ़ से अटल…
