Author: junior editor
छत्तीसगढ़: कबीरधाम जिले के नेउर गांव की तीन बेटियों ने अपनी मेहनत और लगन से ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने पूरे प्रदेश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। किरण महोबिया, ज्योति महोबिया और सुमन महोबिया ने इस वर्ष राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) में सफलता हासिल कर परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन किया है।तीनों बहनों की इस उपलब्धि पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा स्वयं उनके घर पहुंचे और छात्राओं के साथ उनके माता-पिता भगवती महोबिया और राम महोबिया को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उप मुख्यमंत्री बोले, यह सफलता पूरे प्रदेश…
छत्तीसगढ़ : मानसून एक बार फिर जोर पकड़ने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 10 अगस्त से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। कई जिलों में हल्की और मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा होने की संभावना जताई गई है। खासकर रायपुर और मुंगेली जैसे इलाकों में निचले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है। बारिश के साथ तेज हवा और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले 24 घंटे में मौसम का कैसा रहेगा मिजाज? मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश और उससे लगे छत्तीसगढ़ क्षेत्र में…
Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते सैन्य तनाव और युद्ध जैसे हालात का असर अब सर्राफा बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। निवेशकों का रुझान लगातार सुरक्षित निवेश की ओर बढ़ रहा है, जिससे सोने और चांदी की कीमतों में मजबूती बनी हुई है। शेयर बाजार में अस्थिरता और महंगाई की आशंका के बीच बड़ी संख्या में निवेशक अपनी पूंजी की सुरक्षा के लिए कीमती धातुओं का रुख कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि जब भी वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता बढ़ती है, तब सोना सबसे भरोसेमंद निवेश विकल्प बनकर उभरता है। यही वजह है कि…
Petrol Diesel Price Today 10 August 2026: देशभर में सोमवार, 10 अगस्त 2026 को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत कई प्रमुख शहरों में ईंधन पुराने दाम पर ही बिक रहा है। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है। अगर आप अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत जानना चाहते हैं, तो नीचे दी गई सूची देख सकते हैं। प्रमुख शहरों में पेट्रोल के ताजा दाम शहर पेट्रोल कीमत (रुपये प्रति लीटर) अहमदाबाद 102.15 बैंगलोर 111.68 चेन्नई…
पंचांग : आज 10 अगस्त, 2026 सोमवार, के दिन श्रावण महीने की कृष्ण पक्ष द्वादशी तिथि है. इस तिथि पर शुभ ग्रह शुक्र का अधिकार है. यह दिन दान देने के लिए अच्छा माना जाता है. इस दिन शुभ कार्यों की योजना बनाई जानी चाहिए. 10 अगस्त का पंचांग : विक्रम संवत : 2082 मास : श्रावण पक्ष : कृष्ण पक्ष द्वादशी दिन : सोमवार तिथि : कृष्ण पक्ष द्वादशी योग : वज्र नक्षत्र : आर्द्रा करण : तैतिल चंद्र राशि : मिथुन सूर्य राशि : कर्क सूर्योदय : 05:46:00 AM सूर्यास्त : 07:06:00 PM चंद्रोदय : 03:54 AM, अगस्त…
मेष- आज चंद्रमा की स्थिति 10 अगस्त, 2026 सोमवार के दिन मिथुन राशि में है. आपकी राशि से चंद्रमा तीसरे भाव में होगा. आपके विचार स्थिर नहीं होने से आप उलझन में रह सकते हैं. बिजनेस या नौकरी में प्रतियोगिता का माहौल रहेगा. आप सफलतापूर्वक उससे बाहर आ सकेंगे. नए काम शुरू करने की प्रेरणा मिलेगी. किसी छोटी यात्रा होने की संभावना है. किसी बौद्धिक या लेखन सम्बंधी प्रवृत्ति के लिए दिन अच्छा है. आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ना लें. प्रेम जीवन में सकारात्मकता रहेगा. जीवनसाथी के साथ कोई पुराना विवाद दूर हो सकता है. वृषभ- आज चंद्रमा की स्थिति 10 अगस्त,…
रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित होने वाले नुआखाई महोत्सव को लेकर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ आकर नुआखाई पर्व में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। नुआखाई की परंपरा और सांस्कृतिक महत्व से कराया परिचय मुलाकात के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक समरसता की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नुआखाई केवल नई फसल का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार, पारिवारिक एकता और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक भी है। उन्होंने…
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने न्यायिक प्रशासन से जुड़ा महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए ओड़िशा हाईकोर्ट के दो न्यायाधीशों के स्थानांतरण की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। इसके तहत जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भेजा गया है, जबकि जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला गुजरात हाईकोर्ट किया गया है। 6 अगस्त की बैठक में लिया गया फैसला जानकारी के अनुसार, 6 अगस्त को हुई सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में दोनों न्यायाधीशों के तबादले पर विचार किया गया था। बैठक के बाद कॉलेजियम ने अपनी अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी, जिसके आधार पर स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी कर दिए…
रायपुर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के उस बयान पर, जिसमें उन्होंने केंद्र पर छत्तीसगढ़ सरकार को नियंत्रित करने का आरोप लगाया था, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि राज्य में ऐसा कुछ भी नहीं है और केंद्र तथा राज्य की डबल इंजन सरकार मिलकर विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। ‘मोदी की गारंटी के हर वादे को पूरा कर रही सरकार’ अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के दौरे पर रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…
मध्य प्रदेश: भिंड जिले के लहार सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल तो पहुंचाया गया, लेकिन उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती करने के बजाय अस्पताल परिसर की पार्किंग में ही छोड़ दिया गया। आरोप है कि युवक करीब आधे घंटे तक बारिश के बीच दर्द से तड़पता रहा। वीडियो बनने के बाद हरकत में आया अस्पताल प्रशासन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घायल युवक खुले आसमान के नीचे मदद का इंतजार करता रहा। जब वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाना शुरू किया…
