Author: junior editor

रायपुर संभाग बना ओवरऑल चौम्पियन, बलौदाबाजार में खुलेगा डाइट रायपुर, 06 अक्टूबर 2026/ छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार -भाटापारा जिले केे पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में 3 से 6 अक्टूबर तक आयोजित चार दिवसीय 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का मंगलवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। शैक्षणिक पांचों संभाग के खिलाड़ियों ने बैंड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया। समारोह के मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने ध्वज अवरोहण कर प्रतियोगिता के समापन की विधिवत घोषणा की और विभिन्न विधाओं के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। शानदार प्रदर्शन के…

Read More

सिंगापुर में छत्तीसगढ़ के लिए बड़ा निवेश प्रस्ताव छत्तीसगढ़ को एग्रो और फूड प्रोसेसिंग के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की तैयारी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिंगापुर में आयोजित एक बिजनेस फोरम के दौरान ग्लोबल एग्रीबिजनेस कंपनी वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के सामने राज्य में 350 करोड़ रुपए के निवेश का प्रस्ताव रखा है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से सोशल मीडिया पर इस प्रस्ताव की जानकारी साझा की गई है। प्रस्ताव के तहत कंपनी छत्तीसगढ़ में कृषि आधारित प्रसंस्करण और निर्यात से जुड़ा बड़ा केंद्र स्थापित करने की दिशा में काम करेगी। इससे राज्य की कृषि उपज को स्थानीय…

Read More

रायपुर, राज्यपाल  रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित स्कूल के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से ई-रिक्शा प्रदान किया है। राज्यपाल ने आज लोकभवन में ई-रिक्शा की चॉबी सौंपी और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। राज्यपाल डेका ने कहा कि बाल कल्याण के लिए कार्य करने वाली संस्थाओं को इस पहल से जरूरतमंद बच्चों तक सेवाओं और सहायता को प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष डॉ. कमल वर्मा, संयुक्त सचिव  राजेन्द्र निगम एवं  प्रकाश अग्रवाल और कोषाध्यक्ष इंदिरा जैन उपस्थित रहीं।

Read More

​रायपुर,  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के ऐतिहासिक 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर जारी ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत जिले भर में विविध जनसेवा कार्यक्रमों की धूम है. इसी कड़ी में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को राज्य के राजस्व मंत्री  टंक राम वर्मा की अगुवाई में बलौदाबाजार स्थित ऐतिहासिक षष्ठी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया.अभियान के दौरान राजस्व मंत्री  वर्मा, प्रशासनिक अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों ने स्वयं हाथों में झाड़ू थामकर सड़कों पर बिखरे कचरे को साफ किया और उसे डस्टबिन में एकत्रित किया.मंत्री श्री वर्मा के इस…

Read More

रायपुर,छत्तीसगढ़ के गांवों की समृद्ध संस्कृति, जनजातीय परंपराओं, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय जीवनशैली को देश-दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने की दिशा में राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है. पर्यटन विभाग ने ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उत्कृष्ट और प्रभावी कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करने के लिए ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ की शुरुआत की है. इसके लिए राज्य शासन द्वारा ‘चेन्दरू, राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार नियम, 2025’ लागू किए गए हैं, जो पूरे छत्तीसगढ़ में प्रभावी होंगे. इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के अंतर्गत ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चयनित…

Read More

रायपुर : राज्यपाल  रमेन डेका से आज लोक भवन में कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग के कार्य परिषद के सदस्यों ने भेंट की. इस दौरान उन्होंने विश्वविद्यालय की गतिविधियों तथा गोवंश संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. कार्य परिषद के सदस्यों ने राज्यपाल का ध्यान आकर्षित कराया कि देश के विभिन्न राज्यों में वहां के स्थानीय एवं देशी गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के अपने विशिष्ट देशी गोवंश ‘कोसली’ के संरक्षण, संवर्धन और उसकी नस्ल की पहचान को बढ़ावा देने के लिए भी प्रभावी पहल किए…

Read More

सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए गांव में ही उपलब्ध हुआ सुविधाजनक स्थान रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अधोसंरचना और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में फरसाबहार तहसील के ग्राम पंचायत जोरंडाझरिया के ग्रामीणों की लंबे समय से चली आ रही सामुदायिक भवन की मांग पूरी हो गई है। मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक विष्णु देव साय के विधायक मद से स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से गांव में सामुदायिक भवन का निर्माण पूर्ण किया गया है। नए सामुदायिक भवन के निर्माण से ग्रामीणों…

Read More

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ यानी EOW ने सोमवार 5 अक्टूबर को कोर्ट में छठवां पूरक आरोप पत्र पेश किया। जांच एजेंसी की ओर से दाखिल इस आरोप पत्र में अवैध वसूली की रकम के कथित लेनदेन को लेकर कई गंभीर दावे किए गए हैं। EOW के अनुसार कोयला परिवहनकर्ताओं से कथित तौर पर वसूली गई 104 करोड़ रुपए की रकम का एक हिस्सा कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन तक पहुंचा। जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि उस समय छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रहे रामगोपाल अग्रवाल…

Read More

Vegetables Fresh In Fridge:   घर में अक्सर लोग एक साथ कई दिनों की सब्जियां खरीदकर फ्रिज में रख देते हैं। इसके पीछे दो बड़ी वजह होती हैं। पहली, बाजार के चक्कर बार बार न लगाने पड़ें और दूसरी, अगर किसी सब्जी का दाम कम हो तो उसे पहले ही खरीद लिया जाए। आम धारणा है कि फ्रिज में रखने के बाद सब्जियां लंबे समय तक ताजी बनी रहेंगी। लेकिन ऐसा हर सब्जी के साथ नहीं होता। हर सब्जी की अपनी अलग स्टोरेज जरूरत और सीमित उम्र होती है। कुछ सब्जियां कुछ ही दिनों में अपनी ताजगी खोने लगती हैं, जबकि कुछ…

Read More

 रायपुर. आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किया है। हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन तीन फेरे लगाएगी। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया में इसका व्यावसायिक ठहराव रहेगा।त्योहारी दिनों में घर जाने और वापस लौटने वाले यात्रियों के लिए इस ट्रेन के संचालन से अतिरिक्त यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा। 12 अक्टूबर से शुरू होगी हटिया से LTT की पूजा स्पेशल सेवा ट्रेन संख्या 08609…

Read More