Author: junior editor
दंतेवाड़ा, 11 जून 2026 छत्तीसगढ़ शासन श्रम विभाग के संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ पंजीकृत श्रमिक एवं श्रमिक परिवार के सदस्यों को प्राप्त करने हेतु पंजीकृत श्रमिक का ई-केवाईसी किया जाना अनिवार्य है। पंजीकृत श्रमिक के ई-केवाईसी पूर्ण उपरांत ही श्रमिक एवं श्रमिक परिवार के सदस्य मण्डल की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकता है। जिन श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण नही होगा वह मण्डल की योजनाओं का लाभ नही ले सकते। कार्यालय श्रम पदाधिकारी, दंतेवाड़ा जिला-दंतेवाड़ा छ०ग० की ओर से पंजीकृत श्रमिकों से निवेदन हैं कि जल्द से जल्द अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से ई-केवाईसी पूर्ण…
रायपुर, 11 जून 2026 बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम बेलपान की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अवसर, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास मिल जाएं तो ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। कभी घर-परिवार और खेती-किसानी तक सीमित रहने वाली राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की पांच महिलाओं ने आज अपने गांव में एक नई पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और उद्यमशीलता ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में स्थापित कर दिया है। समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन…
कोरिया 11 जून 2026 जिले में 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। राज्य सरकार के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर रोक्तिमा यादव के मार्गदर्शन में उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में निःशुल्क आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन कर टीबी की पहचान और रोकथाम की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है। जिला चिकित्सालय से मिली जानकारी के अनुसार मार्च 2026 से प्रारंभ हुए अभियान के 77वें दिन तक जिले में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की गई है। जिले के 34 उच्च जोखिम गांवों में अब तक 82 आयुष्मान…
उत्तर बस्तर कांकेर, 11 जून 2026 तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा सत्र 2026-27 हेतु पॉलीटेक्निक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। प्रथम चरण की काउंसिलिंग 11 जून से प्रारंभ हो गई है। प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रथम चरण की ऑनलाइन पंजीयन प्रक्रिया 11 जून से शुरू हो गई है। इसके पश्चात द्वितीय चरण 26 जून तथा तृतीय चरण 11 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। पीपीटी परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी एवं लेटरल एंट्री के पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों में तकनीकी शिक्षा संचालनालय की वेबसाइट पर जाकर अपना ऑनलाइन पंजीयन कर सकते…
रायपुर, 11जून 2026 आदिम जाति एवं कृषि विकास मंत्री रामविचार नेताम के विशेष प्रयासों से जिला बलरामपुर के नगर पंचायत रामानुजगंज (विकासखंड रामचंद्रपुर) स्थित 100 बिस्तर शासकीय चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार हेतु मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष अंतर्गत लगभग 1 करोड़ 65 लाख 82 हजार 500 रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा उपकरण स्थापित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। स्वीकृत राशि से अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर (ओटी) सेटअप, डायलिसिस यूनिट तथा ब्लड स्टोरेज यूनिट को आधुनिक सुविधाओं से…
रायपुर, 11 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर संचालित सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण का सशक्त माध्यम बन रहा है। यह हेल्पलाइन शासन और जनता के बीच संवाद को अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाने के साथ-साथ नागरिकों की शिकायतों, समस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मुख्यमंत्री साय द्वारा 9 जून को सीएम हेल्पलाइन के शुभारंभ के बाद इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। कोरबा शहर के पंपहाउस क्षेत्र निवासी रामकुमार साहू ने अपने क्षेत्र में लगातार हो रही विद्युत वोल्टेज (अप-डाउन)…
रायपुर, 11 जून 2026 छत्तीसगढ़ की प्रतिभावान युवा क्रिकेटर महक नरवासे का श्रीलंका श्रृंखला के लिए भारत की महिला अंडर-19 टी-20 एवं वनडे दोनों टीमों में चयन हुआ है। उप कप्तान के रूप में चयनित महक की इस उपलब्धि से पूरे प्रदेश में खुशी और गर्व का माहौल है। महक नरवासे के भारतीय टीम में चयन पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने उन्हें हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि महक की यह उपलब्धि उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, प्रतिभा और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम…
रायपुर, 11 जून 2026 महुआ से समृद्धि की राह का मूल उद्देश्य पारंपरिक और औषधीय गुणों वाले महुआ के वैज्ञानिक संग्रहण और मूल्यवर्धन के माध्यम से ग्रामीण व आदिवासी अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है । इसे आय और रोजगार का एक स्थायी साधन बनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में वनोपज आधारित आजीविका को बढ़ावा देने की दिशा में राजनांदगांव जिले का वन धन विकास केंद्र (वीडीवीके) कौरिनभाठा महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का प्रेरक उदाहरण बनकर उभरा है। महुआ आधारित मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण से यहां की आदिवासी महिलाओं को रोजगार, सम्मान…
रायपुर, 11 जून 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां लोकभवन में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की।
रायपुर, 11 जून 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में लेखिका पूजा अग्रवाल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने अपनी स्वरचित कहानी संग्रह ‘माटी के पंख’ की प्रति राज्यपाल को भेंट की। लेखिका ने राज्यपाल को पुस्तक की विषय-वस्तु से अवगत कराते हुए बताया कि यह कहानी संग्रह प्रकृति संरक्षण का संदेश देती है। पुस्तक में मानवीय संवेदनाओं और प्रकृति के बीच के गहरे संबंधों को विभिन्न कहानियों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। राज्यपाल ने पुस्तक के विषय और उसके संदेश की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के प्रति जागरूकता और संवेदनशीलता वर्तमान…
