Author: junior editor
रायपुर, 10 जून 2026 किसानों से अधिक कीमत वसूलकर उर्वरक बेचने की शिकायत को जिला प्रशासन सरगुजा ने गंभीरता से लिया और जांच के बाद 640 बोरी यूरिया खाद जब्त की है। यह कार्रवाई जिले में उर्वरकों की कालाबाजारी और निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर बिक्री रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कृषि विभाग की टीम ने विकासखंड अंबिकापुर के ग्राम बड़ा दमाली स्थित एक कृषि सेवा केंद्र में जांच की। किसानों ने शिकायत की थी कि प्रतिष्ठान में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर उर्वरक बेचा जा रहा है। शिकायत मिलते ही जिला…
रायपुर, 10 जून 2026 स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के अंतर्गत नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा शहर में आधुनिक एवं सुविधायुक्त आकांक्षीय (Aspirational) शौचालयों के निर्माण हेतु राज्य शहरी विकास अभिकरण, रायपुर को प्रस्ताव भेजा गया है। प्रस्ताव के तहत शहर के चार प्रमुख स्थलों पर सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण तथा उनके संचालन-संधारण की व्यवस्था की जाएगी। नगर निगम द्वारा भेजे गए प्रस्ताव के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर एवं थोक सब्जी मंडी, सुभाषनगर में 10-सीटर टाइप-1 आकांक्षीय शौचालयों का निर्माण प्रस्तावित है। वहीं स्वच्छता चेतना उद्यान तथा सरगंवां पुष्पवाटिका में 6-सीटर टाइप-1 आकांक्षीय शौचालय स्थापित किए जाने की योजना बनाई गई…
रायपुर 10 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर छत्तीसगढ़ के विकास में केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए अभूतपूर्व सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी, निर्णायक और जनकल्याणकारी नेतृत्व में संचालित योजनाओं ने छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति प्रदान की है तथा प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री साय ने पत्र में उल्लेख…
दंतेवाड़ा, 10 जून 2026 जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र से जारी विज्ञप्ति अनुसार युवाओं के लिए बेहतरीन करियर बनाने का एक बड़ा और सुनहरा अवसर आया है। नेशनल स्कील डेव्हलपमेंट कॉर्पोरेशन (छैक्ब्) के अंतर्गत भारत ईजराईल फ्रेमवर्क एग्रीमेंट किया गया हैं जिसके तहत इजराईल में होम बेस्ड केयर गिवर के लिए विदेश में रोजगार के अवसर छ.ग. शासन कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। पदों की कुल संख्या 3500 है, वेतन प्रतिमाह लगभग 200000ध्- है। यह अनुबंध दो वर्ष के लिए किया गया है जिसे आवश्यकतानुसार बढ़ाया जा सकता है। पद के लिए…
गौरेला पेण्ड्रा मरवाही, 10 जून 2026 असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों एवं छोटे व्यापारियों को सामाजिक सुरक्षा और पेंशन सुविधाओं से जोड़ने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना और एनपीएस-ट्रेडर्स योजना के अंतर्गत जिले के नगरीय क्षेत्रों में विशेष पंजीयन अभियान चलाया गया है। अभियान के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) एवं अन्य निर्धारित माध्यमों से पात्र श्रमिकों एवं व्यापारियों का ऑन-द-स्पॉट पंजीयन किया जाएगा। पंजीयन शिविर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होगा। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 10 जून को नगर पालिका परिषद गौरेला में, 11 जून को नगर…
रायपुर, 10 जून 2026 राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉक्टर कमलप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति तथा वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर देते हुए संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने तथा उनके लिए आवश्यक अधोसंरचना…
रायपुर 10 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को उनकी 47वीं वैवाहिक वर्षगांठ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी । मुख्यमंत्री साय ने डॉ. रमन सिंह एवं वीणा सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय दाम्पत्य जीवन की मंगलकामना की है।
रायपुर, 10 जून 2026 छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) बिलासपुर के चिकित्सकों ने अपनी विशेषज्ञता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं उत्कृष्ट टीमवर्क का परिचय देते हुए एक 26 वर्षीय युवक की जान बचाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। गले में गंभीर एवं जानलेवा चोट के साथ अस्पताल पहुंचे युवक का आपातकालीन ऑपरेशन कर न केवल उसकी सांसों को सुरक्षित किया गया, बल्कि क्षतिग्रस्त श्वासनली की सफल मरम्मत भी की गई। चिकित्सकों की इस उपलब्धि ने एक बार फिर सिम्स की आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की दक्षता को सिद्ध किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शादाब खान (26 वर्ष) को गंभीर अवस्था में…
1. आज मंत्रिपरिषद् की बैठक में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड को आईपीओ (IPO) के माध्यम से स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध किए जाने की सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। इस महत्वपूर्ण निर्णय से आम नागरिकों और निवेशकों को कंपनी की विकास यात्रा में भागीदार बनने का अवसर मिलेगा तथा कंपनी की वित्तीय क्षमता और पारदर्शिता को नई मजबूती मिलेगी। मंत्रिपरिषद् ने इस संबंध में आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करने के लिए कंपनी के संचालक मंडल को अधिकृत किया है। 2. मंत्रिपरिषद् ने खरीफ-2026 से कृषक उन्नति योजना के नवीन स्वरूप को मंजूरी दी है। राज्य सरकार द्वारा फसल विविधीकरण…
रायपुर, 10 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में राज्य की बहुप्रतीक्षित सीएम हेल्पलाइन 1076 का बटन दबाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएम हेल्पलाइन प्रणाली के आधिकारिक लोगो का भी विमोचन किया। कार्यक्रम में मंत्रिपरिषद के सदस्यगण तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार का स्पष्ट संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक नागरिक की समस्या सुनी जाए, उसका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा शासन-प्रशासन को और अधिक जवाबदेह बनाया जाए। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के दौरान प्रदेशभर से प्राप्त शिकायतों, सुझावों और जनप्रतिसाद ने एक…
