Author: junior editor

रायपुर, 11 जून 2026 सुशासन तिहार 2026 के समापन अवसर पर राज्य सरकार की मत्स्य विकास एवं मछुआ कल्याण योजनाओं के तहत सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड स्थित कालामाजन जलाशय में मत्स्य पालन कार्य कर रही आदिवासी मछुआ सहकारी समिति मर्यादित, कालामाजन को राष्ट्रीय मत्स्य विकास कार्यक्रम (एनएफडीपी) के अंतर्गत प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल प्रदान किए गए। इस पहल से समिति के सदस्यों को आधुनिक मत्स्य पालन गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा उत्पादन बढ़ाने में सहायता मिलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा ने समिति के प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र एवं मत्स्य जाल वितरित…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 बालोद जिले में खनिजों के अवैध भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए रेत के अवैध भंडारण के छह मामलों में जब्ती का कार्रवाई है। जब्त रेत को ग्राम पंचायत और संबंधित कोटवार के सुपुर्द कर दिया गया है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने गुंडरदेही विकासखंड के ग्राम सिकोसा, रेंगाकठेरा, चंदनबिहरी और देवरी-ख में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रेत…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 राज्य शासन ने बिलासपुर में कोनी (सेंदरी)-मोपका बायपास सड़क के लिए 75 करोड़ 73 लाख रुपए की निविदा को मंजूरी दे दी है। इस राशि से 13.40 किलोमीटर फोरलेन सीमेंट क्रांकीट सड़क का निर्माण किया जाएगा। उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने लोक निर्माण विभाग के बिलासपुर संभाग क्रमांक-1 के कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित समयावधि में काम पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए मापदंडों के अनुरूप सड़क का निर्माण सुनिश्चित करने को कहा है। लोक निर्माण विभाग ने कार्यपालन अभियंता को अनुबंधित कार्य का संपादन और…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे तीन ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार, कलेक्टर रेना जमील के निर्देश पर खनिज अमला द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तारा मुख्य मार्ग पर चूना पत्थर गिट्टी से भरे तीन ट्रेलर वाहन बिना अभिवहन पास के परिवहन करते…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के सतत प्रयासों से सूरजपुर जिले के विकासखंड भैयाथान स्थित बृजेश्वर सागर जलाशय योजना के नवीनीकरण कार्य के लिए 4 करोड़ 94 लाख 13 हजार रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा तथा किसानों को बेहतर कृषि सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जल संसाधन विभाग द्वारा स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने पर 464 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। इससे किसानों को समय पर सिंचाई के लिए पर्याप्त जल उपलब्ध…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत कृषि विकास, जल संरक्षण एवं किसानों की आय बढ़ाने के लिए जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों को भारत सरकार ने सराहा है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव तथा योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी पी. अंबलगन (आईएएस) ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की समीक्षा करते हुए जशपुर मॉडल को प्रभावी, दूरदर्शी और किसान हितैषी बताया। समीक्षा बैठक में वर्ष 2025-26 की उपलब्धियों तथा वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना का प्रस्तुतीकरण किया गया। जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना में सुगंधित एवं औषधीय फसलों के…

Read More

मोहला 11 जून 2026 मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना में जवाहर उत्कर्ष योजनाद्ध के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु संशोधित सूचना जारी की गई है। आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभागए नवा रायपुर द्वारा 27 मई 2026 के अनुसार पूर्व में जारी प्रवेश संबंधी दिशा-निर्देशों को स्थगित कर दिया गया था। विभाग द्वारा पुनः निर्णय लेने के बाद कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया दोबारा प्रारंभ कर दी गई है। जिन विद्यार्थियों ने पहले ही आवेदन पत्र जमा कर दिया हैए उन्हें पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। संशोधित कार्यक्रम…

Read More

महासमुंद, 11 जून 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार-2026 के तहत जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों द्वारा आम नागरिकों की मांगों एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित किया गया है। इसी तारतम्य में सुशासन तिहार के दौरान खाद्य विभाग को राशनकार्ड से संबंधित प्राप्त कुल 3936 आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण एवं निराकरण किया गया। जिसके माध्यम से कुल 1301 हितग्राही सीधे लाभान्वित हुए हैं। डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी खाद्य अधिकारी  तेजपाल सिंह…

Read More

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 11 जून 2026 गौरेला विकासखंड के ग्राम पंचायत लमना की ललिता वर्षों से वे अपने परिवार के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों को लेकर चिंतित रहती थीं। किसी भी गंभीर बीमारी या आकस्मिक स्वास्थ्य समस्या की स्थिति में इलाज का खर्च उनके परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन सकता था। इसी बीच सुशासन तिहार के अंतर्गत ग्राम लमना में आयोजित जनसमस्या शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उन्हें आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया। आयुष्मान कार्ड प्राप्त होने के बाद ललिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने बताया कि अब उनके परिवार को 5 लाख रुपये तक के…

Read More

रायपुर, 11 जून 2026 खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को नशामुक्त बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है। कलेक्टर ने अधिकारियों को अफीम, गांजा, तंबाकू सहित अन्य मादक पदार्थों की अवैध खेती पर विशेष नजर रखने तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त वाहनों की राजसात और नीलामी की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय नारकोटिक्स समन्वय समिति (एनसीओआरडी) की बैठक में कलेक्टर ने मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी, नशा मुक्ति और प्रवर्तन संबंधी गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व, वन और पुलिस विभाग के अधिकारियों से…

Read More