Author: junior editor
गरियाबंद : मदनपुर स्थित आदिवासी छात्रावास में दो छात्रों के झुलसने का मामला सामने आया है। घटना में कक्षा नौवीं में पढ़ने वाले ओंकार ध्रुव और मुरली घायल हुए हैं। आरोप है कि हादसे के बाद छात्रावास प्रबंधन ने उनके परिजनों को तत्काल जानकारी नहीं दी। मामला सामने आने के बाद छात्रावास की व्यवस्था और जिम्मेदारों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दाल का कुकर खोलते समय हुआ हादसा, दोनों छात्र बुरी तरह झुलसे घटना 19 सितंबर की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक दोनों छात्र भूख लगने पर छात्रावास के रसोई कक्ष में पहुंचे थे।…
सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्श हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देते रहेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर किया नमन नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने…
स्मार्ट मीटर से पारदर्शी बिजली व्यवस्था, सूर्यघर योजना से उपभोक्ताओं को दोहरा लाभ – मासिक खपत के आंकड़ों में नहीं हुई वृद्धि, 43 लाख परिसरों में लग चुके स्मार्ट मीटर – 1.10 लाख से अधिक सोलर प्लांट स्थापित, प्रतिदिन 500 से अधिक नए प्लांट लग रहे – स्मार्ट मीटर और पीएम सूर्यघर योजना से उपभोक्ता सेवा में पारदर्शिता और ऊर्जा बचत को बढ़ावा रायपुर – छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर और प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के माध्यम से आधुनिक तकनीक को अपनाते हुए ऊर्जा क्षेत्र में सुधार की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। स्मार्ट मीटर से बिजली खपत की…
रायपुर। रायपुर जिला ग्रामीण पुलिस में तबादला आदेश जारी किया गया है। पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता सिन्हा ने तीन थानों के प्रभारियों में बदलाव किया है। जारी आदेश के मुताबिक राखी, खरोरा और माना थाना के प्रभारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल किया गया है।तबादला आदेश के अनुसार प्रेमप्रकाश अवधिया को राखी थाना प्रभारी से हटाकर खरोरा थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं विद्याभूषण भारद्वाज को खरोरा से स्थानांतरित कर माना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। SI दीपक कुमार साहू को राखी थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं माना थाना प्रभारी रहे SI जितेन्द्र डहरिया को पुलिस लाइन…
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोक भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर लोकभवन के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी इन महान विभूतियों को पुष्पांजलि अर्पित की।
रायपुर- मेहनत-मजदूरी से परिवार चलाने वाले श्रमिकों के लिए बच्चों की अच्छी शिक्षा का खर्च कई बार बड़ी चुनौती बन जाता है। ऐसे परिवारों के बच्चों की पढ़ाई आर्थिक अभाव के कारण प्रभावित न हो, इसके लिए श्रम विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री नौनिहाल छात्रवृत्ति योजना सहारा बन रही है। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बचरवार निवासी निर्माण श्रमिक राजेश कुमार पाण्डेय का परिवार भी इस योजना से लाभान्वित हो रहा है। उनके दो बच्चों को छात्रवृत्ति मिलने से पढ़ाई से जुड़े खर्चों को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला है। राजेश कुमार पाण्डेय निर्माण श्रमिक के रूप…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि महानदी हमारी जीवनधारा और हमारी समृद्धि का आधार है। महानदी केवल जल का स्रोत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा दोनों राज्यों के जनजीवन, कृषि और संस्कृति से जुड़ी जीवनदायिनी नदी है। उन्होंने कहा कि हम सबका प्रयास है कि महानदी के जल के बेहतर प्रबंधन से दोनों राज्यों में सिंचाई व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके तथा नई परियोजनाओं के द्वार खुल सकें। मुख्यमंत्री साय आज नई दिल्ली में महानदी के बेहतर जल प्रबंधन और छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा के हितों के अनुरूप समाधान को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक में शामिल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में अधिकारियों-कर्मचारियों का तबादला हुआ है। इस संबंध में DGP अरुण देव गौतम ने आदेश जारी किया है। जारी अलग-अलग आदेशों में पुलिस स्थापना बोर्ड के निर्णय के अनुसार अधिकारियों-कर्मचारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस ट्रांसफर लिस्ट में 15 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इसके अलावा 5 अधिकारियों को स4सी, पुलिस मुख्यालय रायपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं कुछ अधिकारियों के पूर्व जारी तबादला आदेश में संशोधन किया गया है, जबकि एक आरक्षक को उसकी मूल पदस्थापना इकाई में वापस भेजा गया है। इन पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला सिद्धार्थ मिश्रा —…
रायपुर / अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, बूढ़ापारा में सियान सेवा महाकुंभ आयोजित किया गया। समाज कल्याण तथा महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने वरिष्ठजनों को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनसे संवाद किया। कार्यक्रम में 4 हजार से अधिक वरिष्ठजन लाभान्वित हुए। महाकुंभ में नई सियान आशीष सेवा योजना के अंतर्गत 80 वर्ष से अधिक आयु के 1810 वरिष्ठ नागरिकों को सम्पूर्ण भारत में निशुल्क यात्रा के लिए बस पास प्रदान किए गए। इसके साथ ही आवश्यकता के अनुसार 2…
रायपुर : 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर कुछ व्यापारी संगठनों ने डिजिटल पेमेंट के बजाय नकद लेन-देन करने का फैसला किया है। राजधानी के महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के साथ मोहबा बाजार व्यापारी संघ भी इस पहल का समर्थन कर रहा है। दोनों संगठनों की ओर से दुकानदारों से 2 अक्टूबर को UPI भुगतान स्वीकार नहीं करने और केवल कैश में कारोबार करने की अपील की गई है। दुकानों पर लगाए जा रहे नो UPI डे के पोस्टर मोहबा बाजार व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने विज्ञप्ति जारी कर व्यापारियों और आम लोगों से इस अभियान…
