Author: junior editor
कांकेर : सस्ते ब्याज पर कर्ज देने और जमीन गिरवी रखने के नाम पर किसानों के साथ कथित धोखाधड़ी के कई मामले सामने आए हैं। आरोप है कि कुछ बिचौलियों ने किसानों से जमीन गिरवी रखने के दस्तावेज तैयार कराए, लेकिन बाद में उन्हीं जमीनों की बिक्री कर दी। इसी तरह के एक मामले में चारामा क्षेत्र के किसान रामचरण पटेल की 30 सितंबर को मौत हो गई। परिवार का कहना है कि जमीन हाथ से जाने के बाद वे गहरे मानसिक और आर्थिक संकट में चले गए थे। इलाज और कर्ज चुकाने के लिए जमीन रखी थी गिरवी ग्राम…
सुकमा : पालामडगू गांव के पास जंगल में मवेशी चराने गए दो ग्रामीणों पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। हमले में दोनों ग्रामीण घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों में जंगल जाने को लेकर चिंता बढ़ गई है। मवेशी चराते समय अचानक सामने आया भालू जानकारी के मुताबिक, पालामडगू गांव से करीब 2 किलोमीटर दूर जंगल में दोपहर लगभग 2:30 बजे दोनों ग्रामीण मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान अचानक उनके सामने भालू आ गया। ग्रामीण कुछ समझ पाते, इससे पहले ही भालू ने दोनों पर हमला कर दिया।हमले…
रायपुर : आजाद चौक थाना क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने और मना करने पर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पंकज बर्वे को 1 अक्टूबर 2026 को पकड़ा। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। शराब के लिए पैसे मांगने से शुरू हुआ विवाद पुलिस के मुताबिक, अन्नपूर्णा माता मंदिर के पास रहने वाले कृष्णा मरकाम उर्फ गोलू ने आजाद चौक थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत…
सुकमा : वन संपदा की अवैध कटाई, भंडारण और परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की है। तोंगपाल और सुकमा वन परिक्षेत्र में हुई कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल 48 नग अवैध काष्ठ जब्त किया। जब्त लकड़ी की कुल मात्रा 0.872 घनमीटर बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये है। इस दौरान अवैध रूप से सागौन ले जा रहे एक ऑटो को भी जब्त किया गया है। तोंगपाल और कमलापदर में गश्त के दौरान मिली लकड़ी वन विभाग के अनुसार 30 सितंबर को तोंगपाल वन परिक्षेत्र के ग्राम तोंगपाल…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का समय अब नजदीक आता दिख रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए मौसम संबंधी परिस्थितियां अनुकूल बन सकती हैं। इसी के साथ प्रदेश में बारिश का दौर फिलहाल थमता नजर आ रहा है और मौसम के मिजाज में बदलाव साफ महसूस होने लगा है। गुरुवार को पूरे प्रदेश में मौसम रहा शुष्क गुरुवार को छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहा। किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। बारिश की गतिविधियां कम होने के…
सूरजपुर/सारंगढ़: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने दो जिलों में बड़ी कार्रवाई की है। सूरजपुर और सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हुई अलग-अलग कार्रवाई में कुल करीब 341 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।सूरजपुर में तस्करी का खुलासा एक सड़क हादसे के बाद हुआ, जबकि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पुलिस की घेराबंदी और वाहन जांच के दौरान गांजा पकड़ा गया। ट्रक पलटा तो सामने आया गांजा तस्करी का राज सूरजपुर जिले के चंदौरा थाना क्षेत्र में 30 सितंबर को अंबिकापुर-बनारस स्टेट हाईवे पर घाट पेंडारी…
छत्तीसगढ़ : रेल यात्रियों के लिए दिसंबर में सफर से जुड़ी जरूरी खबर है। रेलवे के दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में आधुनिकीकरण और सुरक्षा से संबंधित काम किया जा रहा है। नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते लंबी दूरी की छह एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन अलग-अलग तारीखों पर प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इन ट्रेनों को निर्धारित दिनों में रद्द करने की जानकारी जारी की है।अगर आपने दिसंबर में इन रूट पर यात्रा की योजना बनाई है तो टिकट बुक करने या स्टेशन जाने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। रद्द होने वाली ट्रेनों की पूरी जानकारी नीचे देखें। दिसंबर…
दिवेआगर बीच पर पिकनिक बनी मातम में, समुद्र में डूबने से 8 छात्रों की मौत; पुणे से घूमने आया था ग्रुप
महाराष्ट्र : रायगढ़ जिले से बेहद दुखद हादसे की खबर सामने आई है। दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने पहुंचे पुणे के 8 छात्रों की समुद्र में डूबने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, सभी छात्रों के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पर्यटकों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।जानकारी के अनुसार, पुणे के आलंदी इलाके से छात्रों का एक समूह दिवेआगर घूमने पहुंचा था। इसी दौरान कुछ छात्र समुद्र में नहाने और तैरने के लिए पानी में उतर गए। समुद्र की गहराई और पानी के बहाव का सही अंदाजा नहीं…
रायपुर: छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने के लिए नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठक हुई। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने महानदी से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और अपने-अपने राज्यों की जरूरतों और पक्ष को सामने रखा।बैठक में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल, केंद्रीय जल आयोग के अध्यक्ष, दोनों राज्यों के मुख्य सचिव तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग और दोनों राज्यों के…
रायपुर: गांधी जयंती के मौके पर रायपुर नगर निगम ने शहर में मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। नगर निगम के आदेश के मुताबिक 2 अक्टूबर को निगम क्षेत्र में सभी मांस-मटन की दुकानें और पशुवध गृह बंद रहेंगे। प्रशासन ने नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निगरानी और कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं। गांधी जयंती पर क्यों लगाया गया प्रतिबंध नगर निगम की ओर से जारी आदेश के अनुसार, गांधी जयंती के अवसर पर अहिंसा के संदेश को ध्यान में रखते हुए मांस-मटन की बिक्री पर रोक लागू की गई है।…
