Author: junior editor
नई दिल्ली: भारतीय वायदा बाजार में शुक्रवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली। घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निवेशकों की नई खरीदारी के बीच दोनों कीमती धातुओं ने ऊंचे स्तर पर कारोबार किया। एमसीएक्स पर सोने का भाव 1.50 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया, जबकि चांदी भी 2.25 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब कारोबार करती नजर आई। एमसीएक्स पर सोना 1.50 लाख रुपये के पार मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर डिलीवरी वाला सोना 1,475 रुपये यानी 0.99 फीसदी की बढ़त के साथ 1,50,511 रुपये प्रति 10 ग्राम पर…
पेट्रोल-डीजल : अगर आज यानी 2 अक्टूबर 2026 को आप कार या बाइक लेकर लंबी दूरी के सफर पर निकलने वाले हैं, तो फ्यूल भरवाने से पहले अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमत जरूर जान लें। तेल कंपनियों की ओर से आज के लिए ईंधन के नए रेट जारी कर दिए गए हैं। कई बड़े शहरों में कीमतें फिलहाल लगभग स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि अलग-अलग शहरों में टैक्स और स्थानीय शुल्क के कारण दाम अलग हैं।आज के पेट्रोल और डीजल के रेट की जानकारी आपके सफर का बजट तय करने में भी मदद कर सकती है। जानिए…
पंचांग : आज 02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार, के दिन आश्विन महीने की कृष्ण पक्ष षष्ठी तिथि है. इस तिथि पर मंगल का शासन है. चिकित्सा संबंधी कार्य करने या नई दवाई शुरू करने के अलावा रियल एस्टेट से जुड़े काम के लिए यह तिथि अच्छी मानी जाती है. 2 अक्टूबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : आश्विन पक्ष : कृष्ण पक्ष षष्ठी दिन : शुक्रवार तिथि : कृष्ण पक्ष षष्ठी योग : व्यतिपात नक्षत्र : मृगशीर्ष करण : वणिज चंद्र राशि : वृषभ सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:14:00 AM सूर्यास्त : 06:06:00 PM चंद्रोदय : 10:25…
मेष- 02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए दूसरे भाव में होगा. दिन की शुरुआत में आप थोड़े कन्फ्यूज रहेंगे. आज आप अपना जिद्दी व्यवहार छोड़ दें. दूसरों संग सामंजस्य बनाए रखें. वाणी मधुर रखें. काम आसानी से पूरा कर पाएंगे, हालांकि किसी तरह के नए काम आज शुरू ना करें. दोपहर बाद उत्साह में वृद्धि होने की संभावना हैं. मन खुश रहेगा. परिजनों के साथ कोई विवाद हो सकता है. यात्रा की संभावना है. किसी निवेश में आप रुचि ले सकते हैं. वृषभ- 02 अक्टूबर, 2026 शुक्रवार को वृषभ राशि का चंद्रमा आज आपके…
रायपुर। केंद्रीय जेल रायपुर में बंद छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) के पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी को VIP सुविधा दिए जाने का वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में निगरानी के लिए तैनात तीन जेल प्रहरियों में से एक को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दो अन्य के खिलाफ कार्रवाई के लिए उनके मूल जेल अधीक्षकों को पत्र भेजा गया है। बता दें कि वीडियो में सोनवानी अस्पताल में परिजनों के साथ बिना हथकड़ी और बिना प्रहरी की मौजूदगी के बातचीत करते नजर आ रहे थे। जानकारी के मुताबिक, टामन सोनवानी…
रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों बेरोजगार युवाओं के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी आई है! स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों (SAGES) में कुल 1812 संविदा पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। ये पद शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक दोनों कैडर में हैं। पहली बार इन पदों के लिए केंद्रीकृत कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी, जिसका माध्यम अंग्रेजी रहेगा। जारी विज्ञापन के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन में कोई त्रुटि हो तो 22 अक्टूबर से…
छत्तीसगढ़ : प्रीमियम शराब खरीदने वाले ग्राहकों के लिए भुगतान व्यवस्था में बदलाव किया गया है। आबकारी विभाग ने प्रीमियम शराब दुकानों में नकद भुगतान बंद करने का फैसला लिया है। नई व्यवस्था 1 अक्टूबर से लागू कर दी गई है। इसके बाद चयनित प्रीमियम शराब दुकानों में ग्राहकों को शराब खरीदने के लिए डिजिटल माध्यम से भुगतान करना होगा। पहले चरण में 59 दुकानों में लागू हुआ नियम आबकारी विभाग की नई व्यवस्था पहले चरण में प्रदेश की 59 प्रीमियम शराब दुकानों पर लागू की गई है। इन दुकानों पर अब शराब खरीदने के लिए कैश भुगतान स्वीकार नहीं…
रायपुर : पुलिस ने लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के आरोपों को लेकर हिस्ट्रीशीटर मोनिका सचदेव के खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ साल 2005 से अब तक 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। कार्रवाई का आधार पुलिस की रिपोर्ट और क्षेत्र में उसके कथित आपराधिक प्रभाव से जुड़ी शिकायतें बताई गई हैं। टिकरापारा क्षेत्र की हिस्ट्रीशीटर है मोनिका सचदेव पुलिस के अनुसार, मोनिका सचदेव टिकरापारा थाना क्षेत्र की सक्रिय गुंडा-बदमाश और गैंग हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ सिटी कोतवाली, टिकरापारा, गोलबाजार और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामले दर्ज हैं।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, वर्ष…
छत्तीसगढ़ : अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा धमतरी जिले में संबलपुर के पास हुआ, जहां शव लेकर रायपुर से जगदलपुर जा रही एम्बुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार एक नर्स की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सूरजपुर जिले में बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी भी जान चली गई। दोनों मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। धमतरी में डिवाइडर से टकराकर ट्रैक्टर से भिड़ी एम्बुलेंस धमतरी जिले में संबलपुर के पास यह हादसा हुआ। जानकारी के…
छत्तीसगढ़ : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी। साइबर अपराध के खिलाफ जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय साइबर ठगी नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरोह के कथित मुख्य सरगना समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नेटवर्क से जुड़े एक वर्चुअल बैंक खाते के जरिए देशभर में 1 लाख 71 हजार से ज्यादा लोगों को निशाना बनाया गया। इस खाते से जुड़े 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 176 आपराधिक प्रकरण दर्ज पाए गए हैं। 3.12 लाख रुपये की ठगी से शुरू हुई जांच मामले की शुरुआत खड़गांव थाना में दर्ज…
