Author: junior editor
Silver Price Today in India : चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। 24 सितंबर 2026 को कारोबारी दिन की शुरुआत से पहले MCX पर चांदी का वायदा भाव 190 रुपये यानी 0.08 फीसदी की तेजी के साथ 2,36,085 रुपये प्रति किलो पहुंच गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,35,895 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।वहीं दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी का भाव लगातार दूसरे दिन 2.42 लाख रुपये प्रति किलो पर स्थिर बताया जा रहा है। दूसरी ओर Goodreturns के अनुसार चांदी की कीमत 2.50 लाख रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।…
पेट्रोल-डीजल: कीमतों में कमी की उम्मीद कर रहे लोगों के लिए कच्चे तेल का फिर 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंचना चिंता बढ़ाने वाला है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा कच्चे तेल के आयात से पूरा करता है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड महंगा होने का असर तेल कंपनियों की लागत पर पड़ता है।भारत जिस क्रूड ऑयल बास्केट का आयात करता है, उसकी कीमत 21 सितंबर 2026 को बढ़कर 117.4 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई थी। इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2025-26 में इसकी औसत कीमत करीब 66 डॉलर प्रति बैरल रही थी। यानी पिछले औसत की तुलना…
पंचांग : आज 24 सितंबर, 2026 गुरुवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. इस त्रयोदिशी तिथि पर देवादिदेव भगवान भोलेनाथ और कामदेव का शासन होता है. इस त्रयोदिशी तिथि पर नई किताबें लिखना, कर्मकांड करना और नृत्य के लिए दिन बेहद अच्छा माना जाता है. 24 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी दिन : गुरुवार तिथि : शुक्ल पक्ष त्रयोदशी योग : ध्रुति नक्षत्र : धनिष्ठा करण : कौलव चंद्र राशि : कुंभ सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:10:00 AM सूर्यास्त : 06:16:00 PM चंद्रोदय…
मेष- 24 सितंबर, 2026 बृहस्पतिवार के दिन कुंभ राशि का चंद्रमा आज आपके लिए ग्यारहवें भाव में होगा. आज सामाजिक काम में व्यस्त रहेंगे. मित्रों से मुलाकात होगी और धन भी खर्च कर सकते हैं. अचानक धन लाभ होने से आप खुश भी हो जाएंगे. प्रोफेशनल मोर्चे पर दिन अनुकूल होगा. सरकारी कामकाज अच्छी तरह पूरे होंगे. व्यापार को बढ़ाने के लिए नई योजना बना सकते हैं. आज किसी खास व्यक्ति के साथ मिलना हो सकता है. संतान से अच्छे समाचार मिलेंगे. विवाह योग्य जातकों के पास वैवाहिक प्रस्ताव आने की संभावना है. प्रेम जीवन में आज धैर्य की परीक्षा…
छत्तीसगढ़ : हवाई सेवाओं का दायरा बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। छोटे शहरों और दूरस्थ इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार के बीच मॉडिफाइड उड़ान योजना के नए चरण को लेकर समझौता हुआ है। राज्य की ओर से विमानन सचिव मुकेश बंसल ने समझौते पर हस्ताक्षर किए है।इस पहल के बाद प्रदेश के ऐसे इलाकों तक हवाई संपर्क बढ़ाने की तैयारी है, जहां अभी सड़क मार्ग ही प्रमुख परिवहन साधन है। खास तौर पर दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों में हेली-कनेक्टिविटी विकसित करने पर जोर दिया जाएगा। सीएम साय ने…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भाठागांव इलाके में नगर निगम की कार्रवाई के दौरान विवाद बढ़ने का मामला सामने आया है। सड़क पर लगने वाले सब्जी बाजार को हटाने पहुंची निगम की टीम और स्थानीय सब्जी विक्रेताओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि निगम कर्मचारियों पर हमला कर दिया गया।घटना में 4 से 5 नगर निगम कर्मचारी घायल हुए है। विवाद शांत कराने की कोशिश में एक पुलिस जवान भी चोटिल हुआ है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए तनाव और अफरा तफरी का माहौल बन गया। सड़क…
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में महिला जनप्रतिनिधि के घर देर रात एक अज्ञात व्यक्ति के घुसने का मामला सामने आया है। आरोप है कि वह चारदीवारी पार कर घर के परिसर में दाखिल हुआ और करीब एक घंटे तक आसपास घूमता रहा। उसकी कई गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही है। इस दौरान सामने वाले घर में लगा CCTV कैमरा भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। CCTV फुटेज में कैद हुई पूरी घटना घटना का CCTV फुटेज पुलिस को सौंपा गया है। फुटेज में अज्ञात व्यक्ति घर के आसपास घूमता दिखाई दे रहा है। महिला पंच ने मुजगहन थाने में…
जम्मू-कश्मीर : रामबन जिले में सोमवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी बेहोशी की हालत में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों पुलिसकर्मी जिला पुलिस लाइंस, रामबन में तैनात थे।मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मोहम्मद याकूब के रूप में हुई है। फिलहाल दोनों की मौत का स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल…
छत्तीसगढ़ : कोरबा जिले से मोबाइल साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। पाली तानाखार विधानसभा क्षेत्र के विधायक और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर मरकाम का मोबाइल एक APK फाइल खोलने के बाद हैक हो गया। मोबाइल पर नियंत्रण हासिल करने के बाद साइबर ठगों ने उनके WhatsApp अकाउंट का इस्तेमाल कर परिचित लोगों से पैसों की मांग शुरू कर दी।हैकर ने विधायक के संपर्क में मौजूद लोगों को मैसेज भेजकर 76 हजार रुपये मांगे। मैसेज में यह बताया गया कि UPI काम नहीं कर रहा है और तत्काल पैसों की जरूरत है। कुछ लोगों को शक…
बिलासपुर: महिला आरोपी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी, निवासी बारनागुडा, नारायणपुर को माओवादी गतिविधियों से जुड़े मामले में अदालत से राहत मिली है. पुलिस पर हमला, अवैध हथियार रखने और प्रतिबंधित माओवादी संगठन से जुड़ी गतिविधियों के आरोपों की सुनवाई के बाद बिलासपुर की एनआईए विशेष अदालत ने उसे बरी कर दिया.न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष ऐसे ठोस साक्ष्य पेश नहीं कर सका, जिनसे यह साबित हो सके कि मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले माओवादियों के समूह में मांगो नुरेटी भी शामिल थी.अदालत के सामने आरोपी की पहचान, ओडिशा…
