Author: junior editor
पंचांग : आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष द्वादशी तिथि है. भगवान विष्णु के द्वारा इस तिथि का नियंत्रण होता है. नई योजना बनाने और रणनीति विकसित करने, धन दान करने और उपवास करने के लिए अच्छा दिन माना जाता है. 23 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुकल पक्ष द्वादशी दिन : बुधवार तिथि : शुकल पक्ष द्वादशी योग : सुकर्म नक्षत्र : श्रवण करण : बव चंद्र राशि : मकर सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:09:00 AM सूर्यास्त : 06:17:00 PM चंद्रोदय : 04:26…
मेष- चंद्रमा आज 23 सितंबर, 2026 बुधवार को मकर राशि में है। यह आपकी राशि से दसवें भाव में होगा. आपका दिन औसत फलदायी है. परिजनों के साथ बैठकर आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे. घर की सजावट में आपको परिवर्तन की इच्छा होगी. ऑफिस या व्यवसाय में अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा हो सकती है. सरकारी लाभ मिलने की संभावना है. ऑफिस से संबंधित काम के लिए यात्रा करनी पडे़गी. काम का भार बढ़ सकता है. स्वास्थ्य के मामले में शारीरिक थकान के साथ थोड़ी अस्वस्थता का अनुभव होगा. माता से लाभ होने की संभावना है. वृषभ- चंद्रमा…
बिलासपुर। शहर के सरकंडा इलाके से लगे होटल हेवन्स पार्क के बार में बिल को लेकर हुए विवाद ने देर रात हंगामे का रूप ले लिया। शिकायत के मुताबिक दोस्तों के साथ बार पहुंची एक युवती ने बिल की रकम को लेकर आपत्ति जताई और विवाद के दौरान महिला कर्मचारी के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि युवती ने कर्मचारी के बाल खींचे, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके अलावा बार के वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए गए।घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस…
नई दिल्ली। आठवें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की नजर अब केवल वेतन संशोधन पर नही, बल्कि संभावित एरियर पर भी टिकी हुई है। आयोग के गठन के बाद करीब 10 महीने का समय बीत चुका है और रिपोर्ट तैयार करने के लिए निर्धारित 18 महीने की अवधि में अब सीमित समय बचा है।रिपोर्ट तैयार होने और उसके बाद सिफारिशों के लागू होने में यदि अतिरिक्त समय लगता है, तो पिछली तारीख से वेतन संशोधन लागू होने की स्थिति में कर्मचारियों को एरियर मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि एरियर की वास्तविक रकम सरकार के अंतिम…
धमतरी। स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण को लेकर शुरू हुआ सोशल मीडिया विवाद अब न्यायालय तक पहुंच गया है। कुरूद से भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने मंगलवार को धमतरी सत्र न्यायालय में कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नेहा सिंह राठौर के खिलाफ आपराधिक मानहानि का परिवाद पेश किया। उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ता भी न्यायालय परिसर पहुंचे।विधायक का कहना है कि 15 अगस्त को उन्होंने धमतरी के एकलव्य खेल मैदान में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया था। विवाद उस वीडियो को लेकर है, जिसमें उन्हें भाजपा का झंडा फहराते देखा जा सकता…
रायपुर। सड़क हादसे में घायल छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव अब स्वास्थ्य लाभ के बाद छत्तीसगढ़ लौटने जा रहे है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक वे 23 सितंबर को दिल्ली से रायपुर के लिए रवाना होंगे और रात करीब 8 बजे रायपुर पहुंच सकते है। उनके स्वागत के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट पर तैयारी की है।किरण सिंह देव के लौटने के साथ प्रदेश भाजपा संगठन को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लगने की स्थिति बन गई है। वे स्वास्थ्य लाभ के बाद संगठन की जिम्मेदारी फिर से संभालेंगे। 29 जुलाई को ललितपुर…
गौरव जैन, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. जिले के राजस्व विभाग में बड़े पैमाने पर पटवारियों का ट्रासंफर किया गया है. यह सभी लंबे वक्त से एक ही हल्के में जमे हुए थे. प्रशासनिक कसावट के लिए पेंड्रारोड, मरवाही, सकोला और पेण्ड्रा तहसीलों में पटवारियों का ताबदला किया गया है. कलेक्टर कार्यालय से जारी सूची में 60 पटवारियों का नाम शामिल है. CG Patwari Transfer : चार प्रमुख तहसीलों में फेरबदल कलेक्टर कार्यालय (भू-अभिलेख) द्वारा 21 सितंबर 2026 को जारी अलग-अलग आदेशों के तहत जिले की चारों प्रमुख तहसीलों में पदस्थ 60 पटवारियों के हल्के बदलकर उन्हें तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापनाएं दी गई…
भानुप्रतापपुर। नकली शराब के मामले के बाद भानुप्रतापपुर पुलिस ने नकली तंबाकू की सप्लाई से जुड़े एक नेटवर्क का पता लगाया है। पुलिस ने जांच के दौरान एक छोटे मालवाहक वाहन से करीब 75 बोरा तंबाकू जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में इसे ‘ऊं सुरेश छाप’ ब्रांड के नाम और मार्का की नकल कर तैयार किया गया माल बताया जा रहा है।पुलिस ने मामले में नागपुर निवासी सचिन ठाकरे को कथित सप्लायर और दल्लीराजहरा निवासी ओम प्रकाश कुकरेजा को डीलर बताए जाने के आधार पर दोनों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। फिलहाल किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला और उसके नवजात बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में विरोध जताया। परिजनों का यह भी आरोप है कि महिला की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव उन्हें सौंप दिया। मामले को लेकर अब कलेक्टर से शिकायत कर निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। प्रसव पीड़ा के बाद जिला अस्पताल लाए थे परिजन परिजनों के मुताबिक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर राजनांदगांव के जिला अस्पताल लाया गया था।…
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में चेन स्नैचिंग की वारदातों का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पकड़े गए युवक-युवती की पहचान के बाद पुलिस भी हैरान रह गई। दोनों किसी आपराधिक गिरोह का हिस्सा नहीं, बल्कि साथ में BTech की पढ़ाई करने वाले छात्र बताए जा रहे हैं। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए दोनों ने चेन स्नैचिंग का रास्ता चुना और सुबह के समय बुजुर्ग महिलाओं को निशाना बनाना शुरू कर दिया। सुबह टहलने निकली बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 31 जुलाई की सुबह करीब साढ़े…
