Author: junior editor
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने लगा है. राजधानी रायपुर में मंगलवार रात मौसम में बदलाव तो हुआ, लेकिन उमस और गर्मी से लोगों को पूरी राहत नहीं मिल सकी. दूसरी ओर दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बनी हुई हैं. जगदलपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश के असर से तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है.मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है. कुछ इलाकों में भारी से अत्यंत भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए धान खरीदी की तैयारियां तेज कर दी गई हैं. राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के प्राधिकृत अधिकारी शशिकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में जिला विपणन अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें आगामी धान खरीदी सत्र को व्यवस्थित बनाने के लिए जरूरी तैयारियों और नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई.अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि खरीदी शुरू होने के बाद किसानों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. पिछली खरीदी का हिसाब देखा…
बिलासपुर: महिला आरोपी मांगो उर्फ सिंधु नुरेटी, निवासी बारनागुडा, नारायणपुर को माओवादी गतिविधियों से जुड़े एक मामले में बड़ी कानूनी राहत मिली है. बिलासपुर की एनआईए विशेष अदालत ने पुलिस पर हमले, अवैध हथियार रखने और प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी गतिविधियों के आरोपों से उसे बरी कर दिया है.अदालत में मामले की सुनवाई न्यायाधीश सिराजुद्दीन कुरैशी ने की. फैसला सुनाते हुए अदालत ने माना कि अभियोजन पक्ष पर्याप्त और ठोस साक्ष्यों के आधार पर यह साबित नहीं कर सका कि संबंधित मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम पर गोली चलाने वाले समूह में मांगो नुरेटी भी शामिल थी. 12 अप्रैल 2024…
रायपुर: छत्तीसगढ़ में व्यापम की 20 सितंबर को आयोजित परीक्षा के प्रश्नपत्र को लेकर विवाद सामने आया है. परीक्षा में इस्तेमाल की गई एक लोकोक्ति में ‘नाउ’ शब्द को लेकर सेन समाज ने आपत्ति जताई है. समाज के प्रतिनिधियों का आरोप है कि इस शब्द का प्रयोग आपत्तिजनक संदर्भ में किया गया, जिससे समुदाय की भावनाएं आहत हुई हैं. कई जिलों में सामने आया विरोध, प्रशासन को सौंपा गया ज्ञापन मामला सामने आने के बाद सेन समाज के लोगों ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में विरोध दर्ज कराया है. समाज के प्रतिनिधियों ने प्रश्नपत्र में इस्तेमाल किए गए शब्द…
Pitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में पितृ पक्ष का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। यह अवधि पूर्वजों के प्रति श्रद्धा और कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए समर्पित होती है। इस दौरान परिवार अपने दिवंगत पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण, पिंडदान और अन्य धार्मिक कर्म करते हैं। मान्यता है कि विधि-विधान से किए गए इन कर्मों से पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। धार्मिक ग्रंथ निर्णय सिंधु के अनुसार, पितृ पक्ष की शुरुआत आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा से मानी जाती है और इसका समापन अमावस्या तिथि पर होता है। तिथियों की स्थिति के आधार पर इसकी अवधि…
00 राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा चंपारण्य, करीब 15 एकड़ क्षेत्र में आधुनिक पर्यटन सुविधाओं का होगा विस्तार 00 चंपारण्य को राष्ट्रीय स्तर के आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम – अग्रवाल रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में रायपुर जिले के चंपारण्य में लगभग 73.42 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित श्री महाप्रभु वल्लभाचार्य स्टैच्यू कॉम्प्लेक्स परियोजना को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय की केंद्रीय स्वीकृति एवं निगरानी समिति ष्टस्रूष्ट ने स्वीकृति प्रदान की है। सीएसएमसी स्वदेश…
00 69.58 लाख रुपए से पक्के फड़ एवं समतलीकरण कार्य को मिली स्वीकृति, किसानों को मिलेगी बेहतर उपार्जन सुविधा रायपुर। किसानों को धान उपार्जन के दौरान बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भटगांव विधानसभा क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल की गई है। भटगांव विधायक एवं कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र के 7 धान उपार्जन केंद्रों में पक्के फड़ निर्माण एवं समतलीकरण कार्य के लिए 69.58 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इससे इन केंद्रों में आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी और किसानों को धान बेचने के दौरान अधिक व्यवस्थित एवं सुविधाजनक वातावरण मिलेगा। स्वीकृत कार्यों में सूरजपुर…
00 375 अनुमेय कार्यों में से स्थानीय आवश्यकता के अनुसार कार्यों का करें चयन रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला पंचायत प्रतिनिधियों से वीसी द्वारा की वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन पर की चर्चाविकसित भारत- रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर उपमुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के जिला पंचायत अध्यक्षों, उपाध्यक्षों एवं सदस्यों से संवाद किया। बैठक में योजनांतर्गत जिलों में स्वीकृत कार्यों, प्रगति तथा योजना के जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई। उपमुख्यमंत्री …
मुंबई : कमोडिटी बाजार में आज सोने और चांदी की शुरुआत सीमित दायरे में हुई. शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं में बहुत बड़ा उतार चढाव देखने को नहीं मिला. एमसीएक्स पर सोने का 5 अक्टूबर 2026 का वायदा अनुबंध पिछले कारोबारी सत्र के 1,53,094 रुपये प्रति 10 ग्राम के बंद भाव की तुलना में 1,53,497 रुपये पर खुला.सुबह करीब 10 बजे सोना 36 रुपये यानी 0.02 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 1,53,058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था. शुरुआती कारोबार के दौरान इसका निचला स्तर 1,53,005 रुपये और ऊपरी स्तर 1,53,497 रुपये प्रति 10 ग्राम…
पेट्रोल-डीजल : कच्चे तेल के अंतरराष्ट्रीय बाजार में जारी उतार चढाव के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है. अलग अलग शहरों में ईंधन के दाम स्थानीय टैक्स और अन्य शुल्क के कारण अलग बने हुए हैं. दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.मुंबई में पेट्रोल की कीमत 111.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.97 रुपये प्रति लीटर है. देश के प्रमुख महानगरों की तुलना करें तो दिल्ली में पेट्रोल और डीजल दोनों अपेक्षाकृत कम कीमत पर मिल रहे हैं. जानिए प्रमुख शहरों में…
