Author: junior editor
PM Kisan 24th Installment Date: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस तरह एक साल में किसानों को कुल 6,000 रुपये मिलते हैं। अब किसानों की नजर योजना की 24वीं किस्त पर है।हालांकि, अगली किस्त की आधिकारिक तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स में इसे नवरात्रि या दिवाली से पहले जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए जरूरी है कि वे किस्त से पहले अपनी जरूरी जानकारी और दस्तावेजों की स्थिति जरूर जांच लें। e-KYC नहीं…
अंबिकापुर: करीब 2 करोड़ 39 लाख 98 हजार 700 रुपये के कथित लेनदेन और धोखाधड़ी के मामले में अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने मां शक्ति स्टील ट्रेडर्स के संचालक सुजीत जायसवाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी को 20 सितंबर 2026 को गुदरी चौक क्षेत्र से पकड़ा गया। उसे 21 सितंबर को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है। कारोबारी पहचान के बाद शुरू हुआ पैसों का लेनदेन पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, पुराने बस स्टैंड क्षेत्र के कारोबारी राहुल गोयल जयहनुमान कोलडिपो, मारुति मिनरल्स और जय हनुमान रोडलाइन्स नाम से फर्म संचालित करते हैं।…
वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने कलेक्टर्स को दिए निर्देश रायपुर । छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ को जनभागीदारी और सामाजिक सहयोग का व्यापक माध्यम बनाने की तैयारी तेज हो गई है। मुख्य सचिव विकासशील ने सोमवार को मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के कलेक्टरों के साथ अभियान की गतिविधियों की समीक्षा की और इसे केवल एक आयोजन तक सीमित न रखने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों, स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों को जोड़ा जाए, ताकि सेवा,…
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को भुवनेश्वर स्थित लोक भवन में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति से भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई। इसके बाद सीएम साय ने छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर भेंट की।
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, आत्मीयता और पारंपरिक तिहारों की मिठास को सहेजने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन, पुनर्वास तथा उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की मेजबानी में यह गरिमामय उत्सव 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से संध्या 4 बजे तक एम.-12, सेक्टर-24, अटल नगर, नवा रायपुर में संपन्न होगा। छत्तीसगढिय़ा अस्मिता और पारंपरिक पर्वों के संरक्षण व संवर्धन की दिशा में आयोजित इस विशेष समागम में प्रदेश की शीर्ष हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ के विधानसभा अध्यक्ष डॉ.…
00 माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार 00 माँ की महिमा पर साझा किया भावपूर्ण वीडियो रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने माँ के प्रति सम्मान और भारतीय संस्कृति में माँ के सर्वोच्च स्थान को रेखांकित करते हुए सोशल मीडिया पर एक भावपूर्ण वीडियो साझा किया है। मुख्यमंत्री ने इसके साथ अपनी भावनाओं को कविता की पंक्तियों में अभिव्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में उल्लेख किया है। माँ है ममता, माँ है करुणा, माँ जीवन का आधार है, माँ के चरणों में समर्पित पूरा ये संसार है। माँ का करे अपमान वो कुपुत्र ही कहलायेगा, माँ…
00 अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना से नारायणपुर के श्रमिक परिवारों के सपनों को मिली नई उड़ान रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना नारायणपुर जिले के श्रमिक परिवारों के बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की एक नई और मजबूत राह तैयार कर रही है। आर्थिक तंगी और सीमित संसाधनों के कारण जिन प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में अपने बच्चों को पढ़ाना श्रमिक परिवारों के लिए केवल एक अधूरा सपना हुआ करता था, आज इस योजना की बदौलत उन्हीं संस्थानों के दरवाजे उनके मेधावी बच्चों के लिए पूरी तरह खुल गए हैं।…
00 20 हजार से शुरू की किराना दुकान, आज सालाना एक लाख से अधिक की आय रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं एवं आजीविका गतिविधियों का सकारात्मक प्रभाव गांव-गांव में दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत गुदुमदेवरी की श्रीमती सुमन लता वाकरे की कहानी ग्रामीण महिलाओं के आत्मविश्वास, मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरणादायी मिसाल बनकर सामने आई है। स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदली जिंदगी श्रीमती सुमन लता वाकरे आज लखपति दीदी के रूप में…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दो दिवसीय ओडिशा दौरे का आज दूसरा और अंतिम दिन है। अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री आज ओडिशा के राज्यपाल से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात के बाद उनका ओडिशा दौरा समाप्त हो जाएगा।जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री साय दोपहर करीब 1:30 बजे रायपुर वापस पहुंचेंगे। राज्यपाल से मुलाकात को उनके ओडिशा प्रवास के अंतिम कार्यक्रम के तौर पर देखा जा रहा है। पहले दिन मुख्यमंत्री से मुलाकात और जगन्नाथ मंदिर में दर्शन ओडिशा दौरे के पहले दिन मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। इसके बाद उन्होंने पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ…
लेखक – विष्णु प्रसाद वर्मा सहायक संचालक रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सेवा के संकल्प के साथ एक ऐतिहासिक डिजिटल क्रांति का नेतृत्व कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग द्वारा शुरू की गई वसुंधरा परियोजना के माध्यम से प्रदेश भर के पुराने और वर्तमान राजस्व अभिलेखों का संपूर्ण डिजिटलीकरण, संरक्षण तथा प्रमाणीकरण किया जा रहा है, जिससे आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से हमेशा के लिए मुक्ति मिलेगी। सफलता का आधार: दंतेवाड़ा का क्रांतिकारी मॉडल इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता की मजबूत…
