Author: junior editor
ओडिशा: पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ धाम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ने पुरी पहुंचकर आध्यात्मिक सभा में भाग लिया और श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने जगन्नाथ धाम की यात्रा को अपने लिए सौभाग्य का अवसर बताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें भक्ति और आध्यात्मिक शांति का अनुभव हुआ। भागवत कथा में शामिल होकर सुनी भगवान की कथा मुख्यमंत्री ने पुरी धाम में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में हिस्सा लिया। उनके अनुसार, कथा का वाचन कान्हाजी महाराज कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने धार्मिक आयोजन में शामिल होने…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर करवट लेने की तैयारी में है। नए मौसम तंत्र के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कुछ इलाकों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने जैसी स्थिति बन सकती है। इसे देखते हुए लोगों को खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बंगाल की खाड़ी से बढ़ेगी नमी, सक्रिय होंगे बादल मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी और आसपास बने मौसम तंत्र का असर छत्तीसगढ़ में दिखाई दे सकता है। सिस्टम…
छत्तीसगढ़ : नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को हथियारों की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता मिली है। जंगल क्षेत्र में चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों ने एक संदिग्ध ठिकाने से AK-47 समेत तीन रायफल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। हथियार मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाके में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में पहुंची संयुक्त टीम पुलिस और सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि जंगल के इलाके में नक्सलियों से जुड़े हथियार और अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है।…
कोरबा : लेमरू वन परिक्षेत्र में वन्यजीव हमले की घटना सामने आई है। छातीबाहर गांव के रहने वाले दो सगे भाई जंगल में गुफा और पहाड़ देखने गए थे। इसी दौरान गुफा के पास अचानक उनका सामना भालू से हो गया। भालू ने 7 वर्षीय सोनू पर हमला कर दिया। छोटे भाई को बचाने के लिए उसका 10 वर्षीय भाई मुकेश भालू के सामने डट गया। घटना में दोनों बच्चे घायल हुए हैं, जबकि सोनू की हालत गंभीर बताई जा रही है। भाई पर हमला होते ही मुकेश ने उठाया मोर्चा बताया जा रहा है कि गुफा के पास पहुंचते…
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने धार्मिक और ट्रस्ट की संपत्तियों से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में स्पष्ट किया है कि किसी मंदिर या धार्मिक संपत्ति का प्रबंधन करने वाला पुजारी उस संपत्ति का निजी या स्वतंत्र मालिक नहीं माना जा सकता। अदालत ने ठाकुर रामचंद्र जी स्वामी जैतूसाव मठ पब्लिक ट्रस्ट, रायपुर की संपत्तियों के राजस्व रिकॉर्ड में कलेक्टर का नाम मैनेजर या सर्वराकार के तौर पर दर्ज किए जाने को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी।जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की पीठ ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में किसी अधिकारी का नाम दर्ज होना सर्वराकार के पद या ट्रस्ट की…
लेखक -धनंजय राठौर संयुक्त संचालक ,जनसंपर्क, रायपुर रायपुर। महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली 1,000 रुपये की मासिक राशि छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए घर-गृहस्थी में मदद से कहीं ज्यादा साबित हो रही है। यह राशि कर्ज, स्वयं सहायता समूहों और आजीविका के अवसरों के साथ मिलकर महिलाओं की आय का स्थायी जरिया बन रही है। महतारी वंदन योजना राज्य की सबसे बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसमें लगभग 68 लाख महिला लाभार्थी शामिल हैं। इस योजना के तहत लाभार्थियों को अब तक 31 किस्तों में 20,075.38 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। इस साल राज्य…
00 जल संरक्षण से लेकर सड़क, स्कूल, पंचायत भवन, आजीविका, कृषि, पशुपालन और आपदा प्रबंधन के कार्य शामिल 00 छत्तीसगढ़ के बजट में 4 हजार करोड़ का प्रावधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं को मिलेगा विस्तार रायपुर। छत्तीसगढ़ में ग्रामीण विकास को रोजगार, आजीविका और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण से जोडऩे की दिशा में विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जीरामजी) का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है। मिशन के अंतर्गत अनुमेय कार्यों की संख्या अब 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री विजय शर्मा ने अनुमेय कार्यों की…
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भगवान लिंगराज के दर्शन और उनकी पावन भूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मंदिर परिसर की दिव्यता और आध्यात्मिक वातावरण मन को असीम शांति एवं सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने भगवान लिंगराज से छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति तथा प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना…
रायपुर: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में एमएसएमई, स्टार्टअप, उद्योग, रोजगार और निवेश की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का निर्माण देश का लक्ष्य और ध्येय है। इसी विकास यात्रा में छत्तीसगढ़ भी देश के अग्रणी राज्यों के साथ कदमताल करते हुए आगे बढ़े, इसके लिए राज्य सरकार दीर्घकालिक रोडमैप के साथ काम कर रही है। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री …
रायपुर : जमीन, मकान या प्लॉट की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रजिस्ट्री से जुड़े काम के लिए अब लोगों को मुख्य कार्यालय तक लंबी दूरी तय करने और घंटों इंतजार करने की परेशानी से राहत मिल सकती है। प्रशासन ने शहर में रजिस्ट्री कार्यालयों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। इसके तहत अलग-अलग इलाकों में 7 नए रजिस्ट्री कार्यालय खोलने की तैयारी की जा रही है।नए केंद्र शुरू होने के बाद रायपुर में कुल 14 स्थानों पर रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध होगी। इसका सीधा फायदा उन लोगों को मिलेगा, जो शहर के बाहरी…
