Author: junior editor
गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में घरेलू विवाद के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। शोभा थाना क्षेत्र के जरहीडीह गांव में एक पति पर अपनी पत्नी की बेल्ट से बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच चरित्र को लेकर संदेह के चलते विवाद हुआ था। मारपीट के बाद महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। चरित्र पर संदेह को लेकर शुरू हुआ विवाद मिली जानकारी के अनुसार, जरहीडीह निवासी राम कुमार का बीती रात अपनी…
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में फर्जी दस्तावेजों के सहारे सरकारी नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उत्तर प्रदेश के रायबरेली निवासी सत्यम दीक्षित ने कथित तौर पर दंतेवाड़ा के फर्जी निवास और आय प्रमाण पत्र तैयार कराए और इन्हीं दस्तावेजों का इस्तेमाल CISF भर्ती के दौरान किया। भर्ती होने के बाद उसकी पोस्टिंग राजस्थान के देवली में हुई थी। दंतेवाड़ा पुलिस ने आरोपी को राजस्थान पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है। दस्तावेजों के सत्यापन में सामने आया फर्जीवाड़ा पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच के दौरान आरोपी द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाण पत्रों पर संदेह…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की पैकेजिंग से जुड़े मामले में पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। डोंगरगढ़ थाना और मोहारा पुलिस चौकी की टीम ने 21 सितंबर को छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ नकली होलोग्राम स्टीकर, शराब के लेबल, ढक्कन, मोबाइल फोन और दो वाहन सहित अन्य सामग्री बरामद की गई है।पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में कुल 62 नग शराब जब्त हुई, जिसकी मात्रा 11.160 लीटर और अंकित कीमत 3,368 रुपये है। शराब और अन्य जब्त सामान की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां फिलहाल बनी हुई हैं और आने वाले दिनों में बारिश का दौर और तेज हो सकता है। मौसम विभाग के रायपुर केंद्र की 20 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी दर्ज की गई। इस अवधि में जगदलपुर में 43.6 मिमी और पेंड्रा रोड में 38 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।प्रदेश में अब तक हुई मौसमी बारिश सामान्य औसत से करीब 6 प्रतिशत कम है। हालांकि अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने…
दुर्ग। भिलाई में खड़ी मालवाहक गाड़ी से 36 भरे इंडेन गैस सिलेंडर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने तीन दिन के भीतर पता लगा लिया। जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के सिलेंडरों की बरामदगी के साथ वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। मामले में पुलिस ने कुल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साक्षरता चौक के पास खड़ी गाड़ी से गायब हुए थे सिलेंडर मामला भिलाई के कैंप-01 स्थित साक्षरता चौक के पास सर्विस रोड का है। 18 सितंबर को यहां खड़ी महिंद्रा मैक्सेमो प्लस गाड़ी से 36 भरे हुए…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने पदोन्नति से जुड़े एक मामले में महत्वपूर्ण आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि अनारक्षित पद किसी एक सामान्य वर्ग के लिए तय नहीं होता। यदि अनुसूचित जनजाति वर्ग का कोई कर्मचारी वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर अनारक्षित पद के लिए पात्र है, तो उसके नाम पर भी पदोन्नति के दौरान विचार किया जाना चाहिए।मामला रायपुर के काशीराम नगर निवासी 53 वर्षीय अलख राम ध्रुव से जुड़ा है। वे स्कूल शिक्षा विभाग के लोक शिक्षण संचालनालय में सहायक ग्रेड-1 के पद पर कार्यरत रहे हैं और अनुसूचित जनजाति वर्ग से आते हैं। 2016 की DPC…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। स्कूल शिक्षा विभाग में व्याख्याता के 854 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। यह भर्ती मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की ओर से स्कूल शिक्षा विभाग में 5 हजार शिक्षकीय पदों पर भर्ती की घोषणा के तहत की जा रही है।लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से भर्ती को लेकर जानकारी जारी कर दी गई है। इसमें ई-संवर्ग और टी-संवर्ग की शालाओं के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। ई-संवर्ग में 424 और टी-संवर्ग में 430 पद व्याख्याता के…
रायपुर : नगर निगम ने शहर में पांच प्रमुख धार्मिक पर्वों के मद्देनजर मांस और मटन की बिक्री पर रोक लगाने का फैसला किया है। निर्धारित तारीखों पर निगम क्षेत्र के पशुवध गृह के साथ सभी मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा होटल, रेस्टोरेंट और ऐसे अन्य प्रतिष्ठानों में भी मांस-मटन बेचने या परोसने की अनुमति नही होगी। महापौर के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आदेश नगर निगम की ओर से यह आदेश महापौर मीनल चौबे के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया है। निगम ने साफ किया है कि प्रतिबंधित दिनों में नियम तोडकर मांस-मटन…
असम : नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित पथराव की घटना सामने आई। यह घटना समागुरी के बरमा इलाके में उस समय हुई, जब कांग्रेस नेता चुनाव प्रचार के लिए आगे बढ़ रहे थे। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि काफिले को निशाना बनाया गया, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।काफिले में असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, पूर्व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रत्याशी सिबामोनी बोरा और सांसद रकीबुल हुसैन समेत कई नेता मौजूद थे। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद पुलिस और सुरक्षाबलों ने…
रायपुर : कक्षा 6वीं की तिमाही परीक्षा के हिंदी प्रश्नपत्र को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों को दिए गए पेपर में एक ही सवाल तीन अलग-अलग क्रमांकों पर हूबहू दोहराया गया। मामला सामने आने के बाद अभिभावकों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगो ने प्रश्नपत्र तैयार करने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। प्रश्न नंबर 9, 16 और 19 में एक ही सवाल हिंदी के प्रश्नपत्र में प्रश्न क्रमांक 9, 16 और 19 पर बिल्कुल एक जैसा सवाल पूछा गया। तीनो जगह विद्यार्थियों से पूछा गया था कि मेजर ध्यानचंद की सफलता का क्या रहस्य…
