Author: junior editor
रायपुर। छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच लंबे समय से चले आ रहे महानदी जल विवाद को सुलझाने की कोशिश अब नए दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। जुलाई 2026 में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक हुई थी। इसके बाद विवाद से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर केंद्रीय जल आयोग की निगरानी में दोनों राज्यों के बीच बातचीत आगे बढ़ रही है।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि दिल्ली में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री और अधिकारियों के बीच चर्चा हो चुकी है…
बालोद। इलेक्ट्रिक वाहनों की डीलरशिप दिलाने और 100 प्रतिशत कैशबैक का भरोसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में बालोद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डीलरशिप और वाहनों के नाम पर शिकायतकर्ता से अलग अलग किश्तों में 31 लाख 80 हजार रुपये लिए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। डीलरशिप के साथ 100 प्रतिशत कैशबैक का दिया गया था लालच पुलिस के अनुसार ग्राम भानपुरी निवासी मनीष कुमार साहू ने 5 मई 2026 को…
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मैनपाट को स्वच्छ और बेहतर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में प्रशासनिक स्तर पर सख्ती की तैयारी है। सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने मैनपाट के अलग अलग पर्यटन स्थलों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गंदगी को लेकर नाराजगी जताई और पर्यटन स्थलों पर गुटखा, तंबाकू और सिगरेट की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए। दुकानों में तंबाकू उत्पाद मिले तो रद्द होगा आवंटन निरीक्षण के दौरान पर्यटन स्थलों पर गुटखा और तंबाकू के कारण फैली गंदगी का मुद्दा प्रमुखता से सामने आया।…
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में सरकारी वेतन व्यवस्था से जुड़ा हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में पदस्थ एक सहायक ग्रेड 2 लिपिक ने कथित तौर पर रिकॉर्ड में अपना पद और वेतनमान बदलकर खुद को व्याख्याता के तौर पर दर्ज करा लिया। इसके बाद वह करीब 8 महीने तक व्याख्याता के पद के मुताबिक वेतन लेता रहा।मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर कार्रवाई शुरू हो गई है। जांच में स्कूल के अन्य जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका भी सामने आने के बाद उन पर भी निलंबन की कार्रवाई की गई है।…
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले से पशुओं की मौत का चिंताजनक मामला सामने आया है। ग्राम सूरजपूरा के गौठान में करीब 30 गायों की अचानक मौत होने से ग्रामीणों में दहशत और चिंता का माहौल है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत कैसे हुई, इसे लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। गायों की मौत की वजह अभी साफ नहीं, जांच में जुटा पशु चिकित्सा विभाग गौठान में एक साथ कई गायों की मौत की सूचना मिलने के बाद प्रशासनिक स्तर पर भी सक्रियता बढ़ गई है। फिलहाल मौत की निश्चित वजह सामने नहीं आई है।…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। बंगाल की खाड़ी में बनने वाले नए मौसमी सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार 22 सितंबर से प्रदेश में व्यापक बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। पिकनिक या बाहर निकलने का प्लान है तो पहले जान लें मौसम का हाल रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है।…
भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र की टाउनशिप में हजारों आवास हैं, लेकिन इन आवासों को लेकर नगर सेवाएं विभाग के पास जरूरी बुनियादी जानकारी उपलब्ध नहीं है। सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी में विभाग ने बताया कि टाउनशिप में कुल 33,327 आवास हैं, लेकिन इनमें कितने आवासों में अधिकारी और कर्मचारी रह रहे हैं, इसका रिकॉर्ड उसके पास उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं, रहने योग्य कितने आवास खाली हैं, इसकी जानकारी भी विभाग ने उपलब्ध नहीं होने की बात कही है। आरटीआई में तीन सवाल, दो के जवाब में विभाग ने जताई अनभिज्ञता सेक्टर 10 की पूर्व…
छत्तीसगढ़ : राजनीति में एक बार फिर बहस का मुद्दा गरमा गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर हुई सियासी तकरार के बाद अब डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को नक्सलवाद के मुद्दे पर खुली बहस की चुनौती दी है। विजय शर्मा ने कहा कि वह इस विषय पर तथ्यों और दस्तावेजों के साथ चर्चा के लिए तैयार हैं। नक्सलवाद के मुद्दे पर विजय शर्मा ने साधा कांग्रेस पर निशाना विजय शर्मा ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि इस मुद्दे पर केवल बयानबाजी करने के बजाय ठोस तथ्यों के साथ बात…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि कैंसर की रोकथाम, समय पर पहचान और सुलभ उपचार के लिए सरकार, चिकित्सा जगत और समाज को मिलकर काम करना होगा। मरीज के इलाज के साथ उसका मनोबल बनाए रखना भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कैंसर की लड़ाई में मरीज को यह भरोसा मिलना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। नवा रायपुर में बालको मेडिकल सेंटर के चौथे बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की संभावनाएं बेहतर होती हैं। उन्होंने विशेषज्ञों से ऐसी तकनीक और उपचार पद्धतियों…
अग्र महाकुंभ-2026 में सीएम साय ने कहा- उद्योग और निवेश के लिए अनुकूल माहौल तैयार कर रही सरकार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की औद्योगिक नीति 2024-30 से प्रदेश में निवेश और रोजगार को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य को अब तक 8 लाख 23 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रस्तावों के धरातल पर उतरने से औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के साथ रोजगार के नए अवसर तैयार होंगे। मुख्यमंत्री ने अंबिकापुर में दो दिवसीय ‘अग्र महाकुंभ-2026’ का शुभारंभ करते हुए यह बात…
