Author: junior editor
‘शिवशक्ति समर्पण’ में दिखा भगवान शिव के तांडव और माता पार्वती के लास्य का दिव्य संगम रायपुर, 19 सितम्बर 2026 41वें अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह की सांस्कृतिक संध्या में बिलासपुर की श्वेता नायक एंड ग्रुप ने कुचिपुड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ‘शिवशक्ति समर्पण’ शीर्षक से प्रस्तुत इस नृत्य में भगवान शिव के तांडव और माता पार्वती के लास्य का मनोहारी संगम देखने को मिला। प्रस्तुति में भक्ति, शक्ति, सौंदर्य और लय का सुंदर समावेश रहा। कार्यक्रम का आरंभ ‘मीनाक्षी पंचरत्नम्’ से हुआ। रागमालिका और आदि ताल में प्रस्तुत इस रचना के माध्यम से…
Mobile Recharge: हर महीने मोबाइल रिचार्ज पर होने वाला खर्च लोगों के बजट का अहम हिस्सा बन गया है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के ग्राहकों के लिए टेलीकॉम सेक्टर से जुड़ी एक संभावित राहत की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार टेलीकॉम कंपनियों पर लगने वाली कुछ फीस और शुल्क में कटौती के विकल्प पर विचार कर रही है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो कंपनियों के लिए लागत कम हो सकती है और उसका फायदा भविष्य में ग्राहकों को सस्ते रिचार्ज प्लान के रूप में मिल सकता है।हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मोबाइल…
PM Vishwakarma Yojana: अगर आपके पास कोई पारंपरिक हुनर है और पैसों की कमी के कारण आप अपना काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं, तो पीएम विश्वकर्मा योजना आपके लिए उपयोगी साबित हो सकती है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को आर्थिक सहायता के साथ जरूरी प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। पात्र लाभार्थियों को बिना गारंटी 3 लाख रुपये तक का ऋण मिल सकता है। इसके अलावा प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाता है। इन पारंपरिक कामों से जुड़े लोगों को मिल सकता है लाभ पीएम विश्वकर्मा योजना के दायरे में 18 तरह के पारंपरिक व्यवसाय शामिल…
सक्ती : मिरौनी गांव स्थित एक सरकारी स्कूल में पदस्थ शिक्षक पर कक्षा 5वीं की छात्रा ने अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। छात्रा ने शिकायत में कहा है कि शिक्षक कैलाश पटेल कॉपी जांचने के दौरान उसे गलत तरीके से छूते हैं।छात्रा की शिकायत सामने आने के बाद स्कूल में शिक्षक के व्यवहार को लेकर सवाल उठे हैं। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और वास्तविक स्थिति सामने लाने की मांग की है। शिक्षक पर महिला स्वीपर के साथ वाशरूम में जाने का भी आरोप छात्रा ने शिक्षक पर एक महिला स्वीपर के साथ वाशरूम में जाने का…
रायपुर। 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने सूफी संगीत, कबीर वाणी और भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। गणेश वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में ‘बोलो राम राम’, ‘राधे-राधे’ और ‘राम नाम की लूट है, लूट सके तो लूट’ जैसे भक्ति गीतों ने श्रोताओं को जोड़े रखा। दर्शकों ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। भारती बंधु ने कबीर के दोहों और पदों को भी अपनी विशिष्ट शैली में प्रस्तुत किया। ‘कबीरा बिगड़ गयो राम दुहाई’, ‘छाप तिलक सब छीनी मोसे नैना मिलाई के’, ‘मेरा पिया घर आया, ओ राम जी’ और…
रायपुर। 41वें चक्रधर समारोह की पांचवीं सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ शासन के कृषि मंत्री एवं रायगढ़ जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद महाराजा चक्रधर सिंह के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह कला के माध्यम से लोगों को जोड़ने वाला ऐसा मंच है, जहां कला प्रेमी, कलाकार और कला साधक एक साथ आते हैं। उन्होंने रायगढ़ के उन कला प्रेमियों और श्रोताओं…
Indian Railways Seat Booking Rules: गर्भावस्था के दौरान लंबी दूरी की यात्रा करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो सकता है। ऐसे में ट्रेन से सफर करने वाली गर्भवती महिलाओं को राहत देने के लिए रेलवे की ओर से लोअर बर्थ की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर सफर के दौरान TTE की मदद से भी सीट की व्यवस्था हो सकती है। हालांकि, इस सुविधा का लाभ लेने के लिए टिकट बुकिंग से जुड़े कुछ नियमों की जानकारी होना जरूरी है। कोच में तय संख्या में मिलती है लोअर बर्थ रेलवे की आरक्षित सीट व्यवस्था में गर्भवती महिलाओं के लिए लोअर बर्थ…
CG News: पत्नी से अफेयर के शक ने बिगाड़ा रिश्ता, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर उतारा मौत के घाट
रायपुर : हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में एक किराएदार ने अपनी पत्नी के साथ मकान मालिक के कथित संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही मकान मालिक की दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच पत्नी से कथित संबंध के शक को लेकर पहले भी कई बार विवाद और गाली-गलौज हो चुकी थी। इसी विवाद ने दोबारा उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दोनों…
धमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने हाथी की लोकेशन मिलने के बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने गांवों में किया अलर्ट जारी वन विभाग के मुताबिक, दंतैल हाथी फिलहाल कक्ष क्रमांक P-143 के आसपास मौजूद है. हाथी के आगे बढ़कर जोगीडीह के आबादी क्षेत्र और धमतरी केरेगांव रेंज की ओर जाने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जोगीडीह, छुही, पीपरछेड़ी, बाजारकुर्रीडीह, साल्हेभाट, सिरौदकला और कमारपारा समेत आसपास…
‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट आज एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का…
