Author: junior editor
पंचांग : आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर माता दुर्गा का शासन है. इस दिन पितृ पूजा की जा सकती है, लेकिन अधिकांश कार्यों के लिए अशुभ तिथि मानी जाती है. 19 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष अष्टमी योग : आयुष्यमान नक्षत्र : मूल करण : बव चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:07:00 AM सूर्यास्त : 06:22:00 PM चंद्रोदय : 01:48 PM चंद्रास्त : 11:45…
मेष- आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे. धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है. तीर्थयात्रा के योग हैं. गुस्से पर काबू रखें. क्रोध के चलते कार्यस्थल या घर में मनमुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय मध्यम फलदायक है. वृषभ- आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. हाथ में…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायगढ़ आगमन पर हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर जीवर्धन चौहान, गुरूपाल भल्ला, सुभाष पाण्डेय, जगन्नाथ पाणिग्राही, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
00 नए दौर की अर्थव्यवस्था के लिए तैयार हो रहा छत्तीसगढ़, भविष्य के उद्योगों पर हमारा फोकस 00 सेमीकंडक्टर से ग्रीन एनर्जी तक, भविष्य के उद्योगों का नया गंतव्य बन रहा छत्तीसगढ़ 00 छत्तीसगढ़ निवेश और उद्योगों की नई संभावनाओं का केंद्र 00 मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में किया इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का शुभारंभ 00 देशभर के 300 से अधिक एमएसएमई उद्यमी तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में ले रहे हिस्सा रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर…
00 9 हजार सरकारी पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया 00 छत्तीसगढ़ सरकार की रोजगार और कौशल विकास पहल से युवाओं को मिल रहे अवसर विशेष लेख : धनंजय राठौर, संयुक्त संचालक, जनसम्पर्क (रायपुर) रायपुर। युवाओं को विकास के केंद्र में रखते हुए छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय की सरकार कौशल विकास, रोजगार, उच्च शिक्षा, उद्यमिता और खेल क्षेत्र में अवसरों का विस्तार कर रही है। पिछले करीब तीन वर्षों में जब से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सत्ता संभाली है, युवाओं को सक्षम, रोजगारपरक और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं और पहल शुरू की हैं। इन प्रयासों का…
रायपुर । श्रम दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिला प्रशासन एवं श्रम विभाग द्वारा संचालित प्रोजेक्ट चक्र का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने प्रोजेक्ट चक्र के प्रथम चरण में 25 ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रायपुर जिले एवं राजधानी की कनेक्टिविटी और आम लोगों की सुविधा के लिए प्रोजेक्ट चक्र संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को ई-दीदी रिक्शा योजना के तहत लाभान्वित किया गया है। शहर के आसपास के गांवों से महिलाएं ई-रिक्शा चलाने शहर आएंगी, जिससे आम लोगों को आवागमन…
रायपुर: रायगढ़ जिले के पुसौर नगर पंचायत में भाजपा से जुड़े 8 पार्षदों के सामूहिक इस्तीफे की खबर से स्थानीय राजनीति में हलचल बढ़ गई है। पार्षदों ने नगर पंचायत के कामकाज, अध्यक्ष की कार्यप्रणाली और अपने वार्डों में विकास कार्य नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही है। हालांकि, इस्तीफे की औपचारिक स्वीकृति को लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ रिपोर्टों के मुताबिक भाजपा जिलाध्यक्ष अरुणधर दीवान ने कहा है कि उन्हें औपचारिक इस्तीफा नहीं मिला है और उन्होंने संबंधित पार्षदों को बातचीत के लिए बुलाया है। मंत्री श्याम बिहारी…
जगदलपुर: झीरम घाटी हत्याकांड मामले में NIA की विशेष अदालत के फैसले के बाद सामने आई जजमेंट कॉपी में हमले की साजिश, नक्सलियों की बैठकों और हमले की तैयारियों से जुड़े कई विवरण दर्ज हैं। 25 मई 2013 को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के काफिले पर हुए हमले में 27 लोगों की मौत हुई थी और 38 लोग घायल हुए थे। 16 सितंबर 2026 को जगदलपुर की विशेष NIA अदालत ने मामले में ट्रायल का सामना कर रहे 10 आरोपियों को मृत्युदंड सुनाया। 25 फरवरी की बैठक में हमले की योजना का उल्लेख जजमेंट के मुताबिक, 25 फरवरी 2013 को…
बिलासपुर: जिले में सर्पदंश की दो अलग-अलग घटनाओं में 6 साल की बच्ची और 10 साल के बच्चे की जान चली गई। दोनों मामलों में परिजन बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। एक सप्ताह के भीतर सर्पदंश से यह दूसरी मौत सामने आई है। बिस्तर में छिपे करैत ने 10 साल के बच्चे को डसा पहली घटना तोरवा थाना क्षेत्र के ढेका गांव के नयापारा की है। यहां चंद्रकुमार चंद्राकर का 10 वर्षीय बेटा गौरव सोमवार रात खाना खाने के बाद सोने के लिए बिस्तर पर गया था।…
रायपुर: राजधानी रायपुर में 14वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026 का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक किया जा रहा है। साइंस कॉलेज के ओपन ग्राउंड में आयोजित इस तीन दिवसीय औद्योगिक मेले में देशभर से उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधि, MSME उद्यमी, स्टार्टअप और निवेशक हिस्सा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल हुए और उद्योगों के विस्तार के साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर तैयार करने पर जोर दिया। लघु और सूक्ष्म उद्योगों को मंच देने की पहल मुख्यमंत्री साय ने कहा कि देश के सूक्ष्म और लघु उद्योगों को एक साझा मंच देने में…
