Author: junior editor
CG News: पत्नी से अफेयर के शक ने बिगाड़ा रिश्ता, किराएदार ने मकान मालिक का गला दबाकर उतारा मौत के घाट
रायपुर : हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनोद में एक किराएदार ने अपनी पत्नी के साथ मकान मालिक के कथित संबंध होने के शक में उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही मकान मालिक की दुकान किराए पर लेकर ऑटो पार्ट्स का कारोबार शुरू किया था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मृतक के बीच पत्नी से कथित संबंध के शक को लेकर पहले भी कई बार विवाद और गाली-गलौज हो चुकी थी। इसी विवाद ने दोबारा उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब दोनों…
धमतरी।जिले के केरेगांव वन परिक्षेत्र के छुही बीट में इन दिनों दंतैल हाथी विचरण कर रहा है। हाथी की मौजूदगी से ग्रामीण क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है। वन विभाग ने हाथी की लोकेशन मिलने के बाद आसपास के गांवों में अलर्ट जारी किया है। वन विभाग ने गांवों में किया अलर्ट जारी वन विभाग के मुताबिक, दंतैल हाथी फिलहाल कक्ष क्रमांक P-143 के आसपास मौजूद है. हाथी के आगे बढ़कर जोगीडीह के आबादी क्षेत्र और धमतरी केरेगांव रेंज की ओर जाने की आशंका जताई गई है। इसे देखते हुए जोगीडीह, छुही, पीपरछेड़ी, बाजारकुर्रीडीह, साल्हेभाट, सिरौदकला और कमारपारा समेत आसपास…
‘छत्तीसगढ़ में इवेंट मैनेजमेंट और पर्यटन के क्षेत्र में अपार संभावनाएं’ ‘इकॉन-2026’ में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री रायपुर. उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज रायपुर में आयोजित ‘इकॉन-2026’ इवेंट एंड एंटरटेनमेंट कॉन्क्लेव में शामिल हुए। उन्होंने देशभर से आए इवेंट मैनेजर्स का स्वागत करते हुए कहा कि इवेंट मैनेजमेंट आज एक बड़े उद्योग के रूप में उभर रहा है। यह आयोजन छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों में अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की नई औद्योगिक नीति में पर्यटन को उद्योग का…
डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन में खलिन एच. जोशी बने विजेता, उप मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत रायपुर. नवा रायपुर अब केवल आधुनिक शहर के रूप में नहीं, बल्कि विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं और बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के केंद्र के रूप में भी अपनी पहचान बना रहा है। डीपी वर्ल्ड नवा रायपुर ओपन गोल्फ टूर्नामेंट-2026 के पुरस्कार वितरण समारोह में उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने कहा कि नवा रायपुर का वर्ल्ड क्लास फेयरवे गोल्फ एंड कंट्री क्लब छत्तीसगढ़ में गोल्फ के बढ़ते आकर्षण और विश्वस्तरीय खेल सुविधाओं की पहचान बन रहा है। साव ने…
महासमुंद। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरपुर में वेतन भुगतान में कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर समेत तीन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबित कर्मचारियों में प्रभारी प्राचार्य उमा ठाकुर, सहायक ग्रेड-2 नारायण प्रसाद निर्मलकर और सहायक ग्रेड-2 अकील मोहम्मद खान शामिल हैं। विभागीय आदेश के अनुसार, नारायण प्रसाद निर्मलकर पर जुलाई 2024 के वास्तविक वेतन और भत्तों में कथित तौर पर वृद्धि कर वेतन बिल तैयार करने और बढ़ी हुई राशि का कोषालय से आहरण कराने का आरोप है। इसके अलावा मई 2025…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में योग को अब केवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तक सीमित रखने के बजाय नियमित गतिविधि के रूप में बढ़ावा देने की तैयारी है। राज्य सरकार योग को स्कूलों, छात्रावासों और वेलनेस सेंटरों तक पहुंचाने की योजना पर काम कर रही है। शुरुआती चरण में करीब 1800 योग शिक्षकों की व्यवस्था किए जाने की तैयारी है। इनके माध्यम से विद्यार्थियों और आम नागरिकों को नियमित योग अभ्यास से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि, योग कक्षाओं के संचालन का समय, प्रशिक्षकों की तैनाती और निगरानी की व्यवस्था को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। सरकार की…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूली विद्यार्थियों के लिए वर्ष 2026 का अवकाश कैलेंडर जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें निर्धारित कर दी हैं। सरकारी, अनुदान प्राप्त और निजी स्कूलों में इन तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन का अवकाश रहेगा। इस तरह तीनों छुट्टियों को मिलाकर विद्यार्थियों को कुल 15 दिन की छुट्टी मिलेगी। हालांकि, पिछले साल की तुलना में इस बार अवकाश की अवधि घटाई गई है। दशहरा पर्व के अवसर पर स्कूल 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2026 तक बंद रहेंगे। विद्यार्थियों को लगातार पांच दिन का अवकाश मिलेगा। छुट्टी…
छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 21 सितंबर 2026 से जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन शुरू होने जा रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक 21 सितंबर की सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर नियमित सेवाओं से अलग हो जाएंगे।एसोसिएशन ने आंदोलन की जानकारी चिकित्सा प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पहले ही दे दी है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की नियमित चिकित्सा सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है। जूनियर डॉक्टरों के साथ कई अन्य चिकित्सक भी आंदोलन में होंगे…
बिलासपुर : पति के अचानक गायब होने और अपहरण की आशंका को लेकर एक महिला की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले में पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लापता पति को लेकर पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका मामला जांजगीर क्षेत्र के रहने…
रायपुर : रेल मंडल ने बिना टिकट और नियमों के विपरीत यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। रेलवे की टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म के साथ 14 ट्रेनों में एक साथ जांच की। इस दौरान अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने वाले 316 यात्रियों को पकड़ा गया। 316 यात्रियों से रेलवे ने वसूला 2.49 लाख रुपये का जुर्माना अभियान के दौरान रेलवे ने कुल 2 लाख 49 हजार 275 रुपये का जुर्माना वसूला। इसमें सबसे ज्यादा मामले बिना…
