Author: junior editor
छत्तीसगढ़ : सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 21 सितंबर 2026 से जूनियर डॉक्टरों का आंदोलन शुरू होने जा रहा है। जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संगठन के मुताबिक 21 सितंबर की सुबह 8 बजे से जूनियर डॉक्टर नियमित सेवाओं से अलग हो जाएंगे।एसोसिएशन ने आंदोलन की जानकारी चिकित्सा प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को पहले ही दे दी है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों में मरीजों की नियमित चिकित्सा सेवाओं पर इसका असर पड़ने की संभावना है। जूनियर डॉक्टरों के साथ कई अन्य चिकित्सक भी आंदोलन में होंगे…
बिलासपुर : पति के अचानक गायब होने और अपहरण की आशंका को लेकर एक महिला की ओर से दायर याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने गंभीर रुख अपनाया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए आम नागरिक की सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि आम आदमी की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है। मामले में पुलिस अधिकारियों को नोटिस जारी कर लापता व्यक्ति की तलाश के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। लापता पति को लेकर पत्नी ने जताई अनहोनी की आशंका मामला जांजगीर क्षेत्र के रहने…
रायपुर : रेल मंडल ने बिना टिकट और नियमों के विपरीत यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में 17 सितंबर को भाटापारा रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर टिकट जांच अभियान चलाया गया। रेलवे की टीम ने स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्म के साथ 14 ट्रेनों में एक साथ जांच की। इस दौरान अलग-अलग नियमों का उल्लंघन करने वाले 316 यात्रियों को पकड़ा गया। 316 यात्रियों से रेलवे ने वसूला 2.49 लाख रुपये का जुर्माना अभियान के दौरान रेलवे ने कुल 2 लाख 49 हजार 275 रुपये का जुर्माना वसूला। इसमें सबसे ज्यादा मामले बिना…
राजनांदगांव : छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का प्रलोभन देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में पुलिस ने 27 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे पकड़ने के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। 14 अगस्त की शाम घर से लापता हुई थी नाबालिग पुलिस के अनुसार, 14 अगस्त 2026 की शाम करीब 5 बजे नाबालिग अपने घर से बिना बताए चली गई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता…
CG Weather: छत्तीसगढ़ में बीते कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी रहने के कारण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी थी। अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आ सकती है। अगले दो दिनों के दौरान कई हिस्सों में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रह सकता है। दो दिन बारिश से बदलेगा मौसम, उमस से मिल सकती है राहत मानसून की सक्रियता बढ़ने के साथ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों…
इंदौर : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार, 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर कई दौर की तैयारियों और अनुमति की प्रक्रिया के बाद अब आयोजन के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में युवाओं से जुड़े मुद्दों के साथ बेरोजगारी, शिक्षा और अन्य विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने पूछा, क्या खिला रहे हो? कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इंदौर के खान-पान को लेकर एक दिलचस्प सवाल पूछा। उन्होंने लोगों से पूछा…
19 सितंबर को सोने की कीमतों में एक बार फिर तेजी दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार से मिले मजबूत संकेतों के साथ घरेलू स्तर पर बढ़ती मांग ने भी सोने के भाव को सहारा दिया। सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की तरफ निवेशकों का रुझान बढ़ने से भी कीमतों को मजबूती मिली है।भारत में सोने की खरीदारी सिर्फ निवेश तक सीमित नहीं है। त्योहारों, शादी-विवाह और दूसरे पारंपरिक अवसरों पर भी इसकी मांग बनी रहती है। ऐसे में सोने के भाव में होने वाला मामूली बदलाव भी खरीदारों और निवेशकों के लिए अहम हो जाता है। 18 सितंबर को…
शनिवार, 19 सितंबर को देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन के नए दाम जारी करती हैं। ऐसे में वाहन चालकों के लिए आज भी पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई राहत या बढ़ोतरी नहीं हुई है। विंडफॉल टैक्स में कटौती, लेकिन ग्राहकों को नहीं मिली सीधी राहत सरकार ने पेट्रोल और डीजल के निर्यात पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में हाल ही में कटौती की है। हालांकि, इस बदलाव का घरेलू बाजार में बिकने वाले पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर…
पंचांग : आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार, के दिन भाद्रपद महीने की शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि है. इस तिथि पर माता दुर्गा का शासन है. इस दिन पितृ पूजा की जा सकती है, लेकिन अधिकांश कार्यों के लिए अशुभ तिथि मानी जाती है. 19 सितंबर का पंचांग : विक्रम संवत : 2083 मास : भाद्रपद पक्ष : शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन : शनिवार तिथि : शुक्ल पक्ष अष्टमी योग : आयुष्यमान नक्षत्र : मूल करण : बव चंद्र राशि : धनु सूर्य राशि : कन्या सूर्योदय : 06:07:00 AM सूर्यास्त : 06:22:00 PM चंद्रोदय : 01:48 PM चंद्रास्त : 11:45…
मेष- आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा नवें भाव में है. आज आपके सारे काम आसानी से पूरे होंगे. धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर जाना हो सकता है. तीर्थयात्रा के योग हैं. गुस्से पर काबू रखें. क्रोध के चलते कार्यस्थल या घर में मनमुटाव हो सकता है. स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही आपको बड़े नुकसान में डाल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी समय मध्यम फलदायक है. वृषभ- आज 19 सितंबर, 2026 शनिवार के दिन धनु राशि में चंद्रमा है. आपकी राशि से चंद्रमा आठवें भाव में है. हाथ में…
