Author: junior editor
मंत्री लखन पटेल से पशुपालन विभाग वापस, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने खुद संभाली कमान भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार में विभागों के बंटवारे को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने आया है। राज्य मंत्री लखन पटेल से पशुपालन एवं डेयरी विभाग वापस ले लिया गया है। अब यह विभाग सीधे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास रहेगा। इस बदलाव के बाद लखन पटेल के पास केवल आनंद विभाग की जिम्मेदारी रह गई है। मुख्यमंत्री के पास पहुंचे 11 विभाग नए आदेश के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पास कुल 11 विभाग हो गए हैं। इनमें सामान्य प्रशासन, गृह, जेल, औद्योगिक नीति…
तेलंगाना में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सरकारी इंजीनियर के ठिकानों से करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हैदराबाद। भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी कार्रवाई के बीच तेलंगाना में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक सरकारी इंजीनियर के ठिकानों पर बड़ी छापेमारी की है। जांच के दौरान सामने आई संपत्तियों का दायरा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। शुरुआती आकलन के मुताबिक बरामद संपत्तियों की बाजार कीमत करीब 100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुख्य अभियंता के कई ठिकानों पर एक साथ हुई कार्रवाई एसीबी ने हैदराबाद महानगर विकास प्राधिकरण (HMDA) के मुख्य अभियंता बी. रविंदर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति…
कट्टे की नोक पर कार सवार से लूट के मामले में फरार सातवां आरोपी भी गिरफ्तार सतना। छह महीने पहले कट्टे की नोक पर कार सवार युवक से लूटपाट करने वाले गिरोह का आखिरी फरार आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इस गिरफ्तारी के साथ ही चर्चित लूटकांड के सभी सात आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। कार रुकवाकर की थी मारपीट, फिर कट्टा दिखाकर लूटे थे रुपए मझगवां थाना प्रभारी आदित्य नारायण धुर्वे के अनुसार घटना 6 जनवरी 2026 की है। सतना…
बस्तर में अवैध लौह अयस्क तस्करी का खुलासा, 40 टन माल से भरा ट्रक जब्त रायपुर। बस्तर में अवैध लौह अयस्क की तस्करी से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए बैलाडीला क्षेत्र से चोरी कर लाए जा रहे लौह अयस्क से भरे एक 10 चक्का ट्रक को जब्त किया है। प्रारंभिक जांच में संगठित तरीके से संचालित तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। 40 टन लौह अयस्क के साथ ट्रक पकड़ा गया वन विभाग ने सोमवार देर रात बवेली और भांसी के बीच कार्रवाई करते हुए करीब 40 टन उच्च गुणवत्ता वाले…
छत्तीसगढ़ में दो दिन बदलेगा मौसम, कई जिलों के लिए बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है और अधिकांश इलाकों में बारिश का सिलसिला थम गया है। हालांकि अब मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए राहत भरा पूर्वानुमान जारी किया है। 15 और 16 जुलाई को प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई गई है। आज कई जिलों में बरस सकते हैं बादल मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती…
स्कूल जाने का रास्ता बना मुसीबत, छात्रों ने कलेक्टर से लगाई पक्की सड़क की गुहार मुरैना। जिले के पोरसा विकासखंड की ग्राम पंचायत कीचौल के गुमानपुरा गांव के 20 से 25 छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों के साथ मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिला कलेक्टर को आवेदन सौंपकर गांव से स्कूल तक पक्की सड़क बनवाने की मांग की। बारिश में रास्ता बन जाता है दलदल छात्र-छात्राओं ने बताया कि स्कूल जाने वाले मार्ग पर बारिश के दौरान पानी भर जाता है और पूरा रास्ता दलदल में बदल जाता है। ऐसे में रोजाना स्कूल पहुंचना बेहद मुश्किल हो जाता है। उनका कहना…
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का तीसरा दिन, प्रश्नकाल से लेकर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव तक रहेगा व्यस्त कार्यक्रम रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। आज सदन की कार्यवाही के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। प्रश्नकाल में विभिन्न विभागों से जुड़े सवालों के जवाब दिए जाएंगे, जबकि कई प्रतिवेदन, याचिकाएं और विधायी कार्य भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे। इन मंत्रियों से पूछे जाएंगे सवाल प्रश्नकाल के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल और मंत्री गुरु खुशवंत साहेब विभिन्न विभागों से जुड़े सदस्यों के सवालों के…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया, पति की सैलरी का 25 प्रतिशत देना कोई तय नियम नहीं प्रयागराज। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुजारा भत्ते से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई के दौरान स्पष्ट किया है कि पति की आय का 25 प्रतिशत हिस्सा पत्नी को देना कोई अनिवार्य कानूनी नियम नहीं है। अदालत ने कहा कि प्रत्येक मामले का फैसला उसके तथ्यों और परिस्थितियों के आधार पर किया जाता है। कानपुर के मामले में पहुंचा था विवाद हाई कोर्ट यह मामला कानपुर देहात से जुड़ा है। फैमिली कोर्ट ने पति को उसकी आय के आधार पर पत्नी को हर…
जमीन विवाद से परेशान किसान की मौत, जनसुनवाई के दौरान बिगड़ी थी तबीयत हरदा। मध्य प्रदेश के हरदा जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। जमीन विवाद से परेशान एक किसान की जिला पंचायत में आयोजित जनसुनवाई के दौरान तबीयत बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। जनसुनवाई में पहुंचे थे अपनी शिकायत लेकर जानकारी के अनुसार हंडिया तहसील के ग्राम अजनास रैय्यत निवासी 55 वर्षीय किसान भगत विश्वकर्मा मंगलवार को अपनी जमीन से जुड़े विवाद की शिकायत…
अगर आप आज सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो पहले ताजा भाव जरूर देख लें। 15 जुलाई को जारी नए रेट के मुताबिक कीमती धातुओं की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। सोने और चांदी दोनों की मजबूत कीमतें निवेशकों के साथ-साथ गहनों के खरीदारों के लिए भी अहम मानी जा रही हैं। आज 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,30,990 दर्ज की गई है, जबकि चांदी का भाव ₹2,34,900 प्रति किलो पर पहुंच गया है। लगातार ऊंचे बने दामों के चलते कई लोग फिलहाल खरीदारी टालने का मन बना रहे हैं और बाजार में संभावित…
