Author: junior editor

महालक्ष्मी कृषि केंद्र का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित रायपुर,खरीफ सीजन में किसानों को समय पर और निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। बेमेतरा जिले में उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर ग्राम रनबोड़ स्थित मेसर्स महालक्ष्मी कृषि केंद्र का उर्वरक लाइसेंस 15 दिनों के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में प्रतिष्ठान किसी भी प्रकार के उर्वरक का भंडारण, विक्रय या उर्वरक व्यवसाय से जुड़ी गतिविधियां नहीं कर सकेगा। कृषि विभाग के अनुसार संचालनालय कृषि, छत्तीसगढ़ के निर्देश पर जिले में उर्वरकों की…

Read More

आधुनिक अधोसंरचना से व्यापार, रोजगार और आर्थिक विकास को मिलेगी नई गति प्रदेशवासियों एवं व्यापारियों को मिलेगा आधुनिक, सुव्यवस्थित और विश्वस्तरीय व्यापारिक परिसर रायपुर, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा रायपुर के डूमरतराई में विकसित अत्याधुनिक नवीन थोक बाजार का नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अब 8 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस आधुनिक व्यापारिक परिसर का लोकार्पण एवं नामकरण कर इसे प्रदेशवासियों और व्यापारियों को समर्पित करेंगे। समारोह की अध्यक्षता आवास एवं पर्यावरण, वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी करेंगे। उल्लेखनीय है कि यह कार्यक्रम…

Read More

Raipur. रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल संसाधनों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अपने स्वेच्छानुदान मद से बस्तर जिले के विकासखंड दरभा के सुदूर वनांचल क्षेत्र में स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, मांझीगुडा चिंगपाल को 10 कंप्यूटर प्रदान किए। इसके लिए राज्यपाल द्वारा पूर्व में स्वीकृति प्रदान की गई थी। लोक भवन में आज राज्यपाल ने विद्यालय के लिए कंप्यूटरों का औपचारिक रूप से हस्तांतरण किया। इन कंप्यूटरों के माध्यम से सुदूर वनांचल क्षेत्र के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक समन्वय से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। विकास कार्यों की समीक्षा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर बैठक में राज्य के समग्र विकास को गति देने वाले विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों नेताओं ने जनहित से जुड़ी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, आम नागरिकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने और विकास कार्यों में तेजी लाने पर अपने विचार साझा किए। जनहित…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन के सभी विभागों के सचिवों की उच्चस्तरीय बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लंबित कार्यों के निराकरण और प्रशासनिक सुधारों पर विशेष जोर दिया गया। बैकलॉग पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया मुख्य सचिव ने सभी विभागों को बैकलॉग के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रिक्त पदों को भरने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और…

Read More

कोरबा :  कटघोरा थाना क्षेत्र में चर्चित राज ज्वेलर्स छुरी लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में कटघोरा थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि वारदात में शामिल तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। महिला का भेष बनाकर पहुंचे थे तीनों बदमाश पुलिस के अनुसार, एक जुलाई की दोपहर करीब एक बजे राज ज्वेलर्स के संचालक राजकुमार अग्रवाल दुकान में अकेले मौजूद थे। तभी बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन लोग ग्राहक बनकर…

Read More

बलौदा बाजार : लगातार हो रही बारिश के बीच एक बड़ा हादसा हो गया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम अचानकपुर के पास स्थित खोरसी नाला मंगलवार देर रात बिजली विभाग के कर्मचारियों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बिजली सुधार कार्य के लिए जा रही विभाग की पिकअप उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बह गई। हादसे में तीन कर्मचारी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, जबकि एक कर्मचारी के लापता होने की आशंका है। उसकी तलाश के लिए पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही है। रात 2 बजे हुआ…

Read More

दुर्ग। दुर्ग जिले के नेवई थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े बुजुर्ग दंपती के घर में घुसकर लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। नकाबपोश युवक ने धारदार हथियार के बल पर दंपती को धमकाया और महिला के गले से सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घर में अकेले बुजुर्गों को बनाया निशाना पुलिस के अनुसार, नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर स्थित शुभकामना हाइट्स निवासी वी. कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। घटना…

Read More

अंबिकापुर। झारखंड के चर्चित ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ से जुड़े गैंगस्टर शब्बीर आलम ने फरारी के दौरान सरगुजा के अंबिकापुर में अपना पूरा नेटवर्क खड़ा कर लिया था। दोहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस हिरासत से फरार होने के बाद वह पिछले 13 वर्षों से शहर में पहचान छिपाकर रह रहा था। इस दौरान उसने आलीशान मकान बनाया और बस व एम्बुलेंस संचालन समेत कई कारोबार में सक्रिय रहा। बस संचालक ने दी पनाह, साझेदारी में चलाया कारोबार जांच में सामने आया है कि शहर के एक बस संचालक ने न केवल शब्बीर आलम को शरण दी, बल्कि उसकी पहचान छिपाकर…

Read More

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सरकारी कर्मचारियों के तबादले और कार्यमुक्त करने (रिलीविंग) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। जस्टिस बीडी गुरु की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कर्मचारी का स्थानांतरण एक अनुसूचित क्षेत्र से दूसरे अनुसूचित क्षेत्र में हुआ है तो विभाग ‘विकल्प नहीं मिला’ का हवाला देकर उसे कार्यमुक्त करने से इनकार नहीं कर सकता। अदालत ने राज्य सरकार को याचिकाकर्ता को 20 दिनों के भीतर रिलीव करने का निर्देश दिया है। एक साल बाद भी नहीं किया था कार्यमुक्त मामला नारायणपुर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओरछा में पदस्थ रेडियोग्राफर चंद्रशेखर मंडावी से जुड़ा है। उनका…

Read More