Author: junior editor
Ram Mandir Chori News: अयोध्या के राम मंदिर में हुई कथित चंदा चोरी के मामले में एसआईटी की रिपोर्ट सरकार को सौंप दी गई है. जब यह पूरा मामला सामने आया था उस समय सबसे ज्यादा आरोप महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा पर लगे थे. आरोप था कि उन्हीं के संरक्षण में ही चंदा चोरी को अंजाम दिया गया है. हालांकि एसआईटी की रिपोर्ट में इन दोनों का ही नाम नहीं है. एसआईटी की तरफ से ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय को क्लीन चिट मिल गई है. चंपत राय के साथ ही ट्रस्ट के सदस्य अनिल…
LPG EKYC Deadline Before August 23: देश के उन करोड़ों एलपीजी उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है, जो 16 अगस्त की डेडलाइन तक अपने एलपीजी कनेक्शन की केवाईसी को पूरा नहीं कर पाए थे. तेल कंपनियों ने उन ग्राहकों को राहत देते हुए e-KYC की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है. इसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया है. छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने नहीं कराया एलपीजी E-KYC वहीं छत्तीसगढ़ में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने एलपीजी सत्यापन नहीं कराया है. यही स्थिति देश के अन्य राज्यों में भी है. केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने ई-केवाईसी की…
CJI Surya Kant: मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि बदल दिए गए हैं. अब भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत कार्यक्रम में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल नहीं होंगे. उनकी जगह टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. सीएस प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाया गया है. दीक्षांत समारोह 22 अगस्त को आयोजित किया जाएगा. इससे पहले CJI सूर्यकांत को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था. उन्हें छात्रों को संबोधित करना था. हालांकि अंतिम समय पर वह इस कार्यक्रम में शामिल होने से पीछे हट गए हैं.…
महासमुंद। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुंद द्वारा 20 अगस्त को जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मचेवा महासमुंद में प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की स्वतंत्र माइक्रोफाइन प्राइवेट लिमिटेड, स्वाभिमान फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एनआईआईटी लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड एवं वेक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सहित विभिन्न नियोजकों द्वारा 10वीं, 12वीं, बीएससी एग्रीकल्चर एवं स्नातक उत्तीर्ण आवेदकों के लिए कुल 117 विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा अन्य नियोजक भी उपस्थित होने पर रोजगार…
एमसीबी। छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय के निर्देश के बाद जिले में पुलिसिंग को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण को बेहतर बनाने के लिए तबादलों का दौर शुरू हो गया है। इसी कड़ी में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक ने तीन थाना प्रभारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार झगराखाड़, चिरमिरी और जनकपुर थाना प्रभारियों को बदला गया है। अधिकारियों के तबादले के जरिए जिले में पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के साथ ही अपराध नियंत्रण और पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया…
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में बंडामुंडा केबिन-ए से राउरकेला सेक्शन के बीच पांचवीं लाइन की कमीशनिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते अलग-अलग चरणों में नॉन-इंटरलॉकिंग (NI) कार्य और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसका सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर पड़ेगा। रेलवे के मुताबिक, 25 सितंबर से 14 अक्टूबर के बीच अलग-अलग तारीखों में करीब 18 ट्रेनों को रद्द किया जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने प्रभावित ट्रेनों की सूची जारी कर दी है। ऐसे में इस अवधि में यात्रा करने वाले यात्रियों को ट्रेन की स्थिति…
बलौदाबाजार-भाटापारा : पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक गौरव राय की ओर से जारी आदेश में कुल 36 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण की जानकारी दी गई है।तबादला आदेश सामने आने के बाद पुलिस विभाग में कई कर्मचारियों की जिम्मेदारियां और पदस्थापना स्थल बदल गए हैं। किस-किस स्तर के पुलिसकर्मी बदले गए जारी सूची के मुताबिक एक उप निरीक्षक और 6 सहायक उप निरीक्षकों का तबादला किया गया है। इसके अलावा 14 प्रधान आरक्षकों, एक महिला आरक्षक और 14 आरक्षकों को भी नई जगह पदस्थ किया गया है।इस तरह जिले के अलग-अलग पुलिस…
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री ने ‘रेशम से रोशन जशपुर’ योजना का शुभारंभ करते हुए कहा कि जिले में टसर एवं मलबरी रेशम कीटपालन को नई पहचान मिल रही है। वर्ष 2025-26 में जशपुर जिला टसर कोसा उत्पादन में पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान पर रहा है। रेशम उत्पादन से जिले के किसानों को स्वरोजगार के साथ अतिरिक्त आय का अवसर भी मिल रहा है। जिला रेशम विभाग के अनुसार जिले में 1527.5 हेक्टेयर क्षेत्र में नवीन एवं विकसित पौधरोपण किया गया है। वर्तमान में 66 रेशम उत्पादन केंद्र और 84 कृमिपालन समूह सक्रिय हैं। योजना से कुल 1939 किसान जुड़कर स्वरोजगार कर रहे…
00 मुख्यमंत्री ने पूछा—“आगे क्या बनना चाहती हो?”, जयमंती बोलीं—“शिक्षक बनना चाहती हूं” 00 मुख्यमंत्री ने बढ़ाया हौसला- “शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं, मेहनत से अपने सपने को जरूर साकार करें” 00 विशेष सॉफ्टवेयर से पढ़ाई होगी आसान, अध्ययन सामग्री को सुनकर कर सकेंगी अध्ययन रायपुर। मजबूत इरादों के आगे कठिनाइयां भी रास्ता छोड़ देती हैं। जशपुर जिले के कुनकुरी विकासखंड के ग्राम गोरिया की शत-प्रतिशत दृष्टिबाधित छात्रा जयमंती खेस ने अपनी दृष्टिबाधा को कभी शिक्षा की राह में बाधा नहीं बनने दिया। उच्च शिक्षा प्राप्त कर शिक्षक बनने का सपना संजोए जयमंती की पढ़ाई को अब तकनीक का मजबूत सहारा…
00 मुख्यमंत्री ने गजरथ यात्रा पुस्तक का किया विमोचन 00 मुख्यमंत्री ने कहा – जनसुरक्षा के साथ हाथियों और उनके प्राकृतिक आवास का संरक्षण हमारी प्राथमिकता 00 मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन एवं हाथियों की सुरक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वनकर्मियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित 00 गांवों और विद्यालयों तक पहुंचकर हाथियों के व्यवहार एवं सुरक्षित सह-अस्तित्व के प्रति जागरूक कर रही ‘गजरथ यात्रा’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृहग्राम बगिया स्थित मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में जशपुर वनमंडल के जनजागरूकता अभियान पर आधारित पुस्तक ‘गजरथ यात्रा-भाग 02’ का विमोचन किया। यह पुस्तक मानव-हाथी द्वंद्व को कम करने,…
